एक्सप्लोरर

महाराष्ट्र: नहीं मिली घर की चिकन बिरयानी तो कैदी ने पुलिस के साथ की बदसलूकी, वीडियो वायरल

एक अंडर ट्रायल कैदी मोहम्मद सोहल शौकत अली ने पुलिस के साथ बदसलूकी की. इसको लेकर मोहम्मद सोहल शौकत अली पर एक और आपराधिक मामला दर्ज हो गया है.

मुंबई: एक अंडर ट्रायल कैदी ने पुलिस के साथ बदसलूकी की जिसका वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. मामला मुंबई से सटे ठाणे के नौपाड़ा इलाके का है. जहां 26 साल का अंडर ट्रायल कैदी मोहम्मद सोहल शौकत अली घर की चिकन बिरयानी ना मिलने से आग बबूला हो गया और पुलिस के साथ बदसलूकी करने लगा. 26 साल के अंडर ट्रायल मोहम्मद सोहल शौकत अली नाम के कैदी को ठाणे पुलिस दिंडोशी कोर्ट से सुनवाई के बाद वापस ठाणे जेल लेकर लौट रही थी.

दिंडोशी कोर्ट परिसर में आरोपी मोहम्मद सोहल शौकत अली के परिवार के लोग उसके लिए घर से बनाकर चिकन बिरयानी लाए थे. लेकिन पुलिस ने बिना कोर्ट की इजाजत या बिना वरिष्ठ पुलिस कर्मियों के इजाजत के उसे बाहर का खाना देने से मना कर दिया. अली को शुक्रवार के दिन अन्य 11 आरोपियों के साथ कोर्ट सुनवाई के लिए ले जाया गया था.

जब पुलिसकर्मी आरोपी अली सहित अन्य आरोपियोंं को लेकर दिंडोशी कोर्ट से जेल के लिए लौट रहे थे उस दौरान रास्ते भर अली ने पुलिसकर्मियों को जमकर गाली दी. पुलिसकर्मियों से बहस की और सामने बैठे पुलिसकर्मी पर थूक दिया. वह एक अन्य दूसरे पुलिसकर्मी के साथ मारपीट करने लगा.

इतने पर भी उसका हंगामा नहीं रुका. आरोपी ने खुद का सिर वैन की खिड़की पर दे मारा और अपने आप को घायल कर दिया. जिसके बाद आरोपी को स्थानीय सिविल अस्पताल में ले जाया गया. पुलिस के साथ की गई बदसलूकी और मारपीट के मामले में अली पर एक और आपराधिक मामला दर्ज हो गया है.

ये भी पढ़ें-

बिहार: सीएम नीतीश कुमार का जन्मदिन आज, तेजस्वी यादव सहित कई बड़े नेताओं ने दी बधाई

दिल्ली हिंसा: नोबेल विजेता अमर्त्य सेन ने जताई चिंता, दिल्ली पुलिस के रवैये पर उठाए सवाल

मृत्युंजय सिंह वरिष्ठ पत्रकार हैं, जिनका पत्रकारिता में 18 वर्षों का अनुभव है. वर्तमान में ABP News में कार्यरत हैं और महाराष्ट्र में डिप्टी ब्यूरो चीफ के रूप में कार्यरत हैं. वे अपराध, राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर गहरी रिपोर्टिंग करते हैं. उनकी डिफेंस में काफी रुचि है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली से मणिपुर तक फैला लग्जरी कार चोर नेटवर्क ध्वस्त, दो गिरफ्तार
दिल्ली से मणिपुर तक फैला लग्जरी कार चोर नेटवर्क ध्वस्त, दो गिरफ्तार
क्या E20 से वाहनों पर पड़ रहा असर? सरकार ने संसद में दिया जवाब
क्या E20 से वाहनों पर पड़ रहा असर? सरकार ने संसद में दिया जवाब
10 साल तक जेल, 50 लाख तक फाइन, एंटी पेपर लीक बिल की डिटेल
10 साल तक जेल, 50 लाख तक फाइन, एंटी पेपर लीक बिल की डिटेल
तेलंगाना में बंदर बना BLO! घटना की हो रही चर्चा, जानें पूरा मामला
तेलंगाना में बंदर बना BLO! घटना की हो रही चर्चा, जानें पूरा मामला

वीडियोज

7 फेरों के रिश्तों में साजिश की चाल!
Lock Upp 2: Shreya Kalra का बड़ा खुलासा, बचपन की दर्दनाक घटना सुनकर भावुक हुए सभी
Samay Raina का Munawar Faruqui पर Aamir Khan वाला Joke हुआ Viral, India’s Got Latent में मचा हंगामा
Ramayana Trailer Update: 30 July को आएगा ट्रेलर, फैंस में बढ़ी जबरदस्त Excitement
Batwara 1947 Trailer Review: Sunny Deol छा गए, लेकिन क्या ट्रेलर बना उम्मीदों जितना दमदार?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग को लिखी चिट्ठी, बागी गुट को लेकर की ये मांग
ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग को लिखी चिट्ठी, बागी गुट को लेकर की ये मांग
उद्धव ठाकरे बोले, 'हां, मेरा परिवारवाद है लेकिन उसकी एक...'
उद्धव ठाकरे बोले, 'हां, मेरा परिवारवाद है लेकिन उसकी एक...'
राहुल गांधी ने अमित शाह को घेरा, सौरव दास बोले, 'ये सीरियस...'
राहुल गांधी ने अमित शाह को घेरा, सौरव दास बोले, 'ये सीरियस...'
श्रीलंका सीरीज से पहले ईशान किशन बने कप्तान, वैभव सूर्यवंशी उपकप्तान
श्रीलंका सीरीज से पहले ईशान किशन बने कप्तान, वैभव सूर्यवंशी उपकप्तान
Xप्लेन: राहुल गांधी के 'दो बोल' से बवाल! जानें सदन के अंदर और बाहर का हाल?
राहुल गांधी के 'दो बोल' से बवाल! जानें सदन के अंदर और बाहर का हाल?
न आलिया न राहा, फिर रणबीर के फोन के वॉलपेपर पर है किसकी तस्वीर? जानकर नम हो जाएंगी आखें
न आलिया न राहा, फिर रणबीर के फोन के वॉलपेपर पर है किसकी तस्वीर?
‘मौत भी मंजूर, लेकिन...’, बांग्लादेश लौटने पर शेख हसीना का बड़ा बयान
‘मौत भी मंजूर, लेकिन...’, बांग्लादेश लौटने पर शेख हसीना का बड़ा बयान
Indian AI Engineer loss US Job: US में नौकरी गई, प्रोजेक्ट चला गया भारत...भारतीय AI इंजीनियर की कहानी वायरल
US में नौकरी गई, प्रोजेक्ट चला गया भारत...भारतीय AI इंजीनियर की कहानी वायरल
Embed widget