एक्सप्लोरर

Omicron Threat: क्रिसमस से पहले महाराष्ट्र ने जारी किए नए कोविड दिशानिर्देश, नियमों का उल्लंघन करने पर धारा-188 के तहत दर्ज होगा केस

Maharashtra: कोविड-19 मामलों की बढ़ती संख्या और 65 ओमिक्रोन (Omicron) संक्रमितों के बीच महाराष्ट्र सरकार ने क्रिसमस (Christmas) के आगामी त्योहार के लिए गुरुवार को नए निर्देश जारी किए.

Omicron in Maharashtra: क्रिसमस और नए साल के जश्न को लेकर महाराष्ट्र में पिंपरी चिंचवाड़ के नगर आयुक्त (Pimpri Chinchwad Municipal Commissioner) ने एक नया आदेश जारी किया है. इस आदेश में कहा गया है कि कोई भी व्यक्ति कोविड पर राज्य सरकार के दिशानिर्देशों का उल्लंघन करते हुए पाया जाएगा तो उस पर IPC की धारा 188 के तहत मामला दर्ज़ होगा. 1897 के महामारी कानून (Mahamari Act) के सेक्शन 3 में इस बात का जिक्र किया गया है कि अगर कोई सरकारी नियमों को तोड़ता है, तो उसे आईपीसी (IPC) की धारा 188 के तहत दंडित किया जा सकता है.

महाराष्ट्र में नए कोविड दिशानिर्देश

महाराष्ट्र सरकार ने क्रिसमस (Christmas) के आगामी त्योहार के लिए गुरुवार को नए निर्देश जारी किए. सरकार ने सभी कोविड प्रोटोकॉल का पालन करते हुए और धार्मिक स्थलों के अंदर और बाहर दोनों जगह भीड़ से बचते हुए क्रिसमस के दौरान साधारण समारोह करने की इजाजत दी है. 24-25 दिसंबर की मध्यरात्रि में चर्च जाने वाले लोगों को सभी चर्चो की 50 प्रतिशत क्षमता तक ही अनुमति होगी, जिसमें सैनिटाइजेशन, फेस मास्क, फिजिकल डिस्टेंसिंग अनिवार्य होगी.

समारोह के दौरान गायक मंडली को पर्याप्त दूरी बनाए रखने के साथ ही अलग-अलग माइक प्रयोग करने की सलाह दी गई है. जबकि स्वच्छता सुनिश्चित करने के लिए चर्चो के बाहर किसी भी स्टाल और दुकानों की अनुमति नहीं होगी. बड़ी भीड़ को आकर्षित करने वाले किसी भी बड़े समारोह, जुलूस, रैलियों, आतिशबाजी या अन्य कार्यक्रमों को कहीं भी अनुमति नहीं दी जाएगी और सभी से स्थानीय नागरिक निकायों या जिला अधिकारियों द्वारा दिए गए मानदंडों का पालन करने की अपेक्षा की गई है.

महाराष्ट्र में कोरोना की स्थिति

बुधवार को महाराष्ट्र (Maharashtra) में 1201 ताजा कोविड-19 मामलों के सामने आने के बाद संक्रमण में अचानक उछाल देखा गया. राज्य में लगभग पांच सप्ताह बाद एक हजार से अधिक मामले सामने आए हैं. इसके साथ ही, मुंबई में भी दैनिक तौर पर संक्रमण में बढ़ोतरी दर्ज की गई है. आने वाले हफ्तों में उत्पन्न होने वाली किसी भी स्वास्थ्य चुनौतियों से निपटने के लिए बृहन्मुंबई नगर निगम के साथ ही स्थानीय प्रशासन पूरी तरह अलर्ट है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UP चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी बैठक, राहुल गांधी ने दिए ये निर्देश
UP चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी बैठक, राहुल गांधी ने दिए ये निर्देश
सौरव गांगुली की निजी सचिव ने दर्ज कराई शिकायत, धमकी भरे पत्र भेजने का आरोप
सौरव गांगुली की निजी सचिव ने दर्ज कराई शिकायत, धमकी भरे पत्र भेजने का आरोप
लाठियां, कंटीले तारों के बैरिकेड्स और जिद… किस उलझन में फंसी झारखंड सरकार?
लाठियां, कंटीले तारों के बैरिकेड्स और जिद… किस उलझन में फंसी झारखंड सरकार?
पूर्व आतंकवादी ने अपने ही कमांडर की कर दी थी हत्या, कोर्ट ने सुनाई सख्त सजा
पूर्व आतंकवादी ने अपने ही कमांडर की कर दी थी हत्या, कोर्ट ने सुनाई सख्त सजा

वीडियोज

Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लाठियां, कंटीले तारों के बैरिकेड्स और जिद… किस उलझन में फंसी झारखंड सरकार?
लाठियां, कंटीले तारों के बैरिकेड्स और जिद… किस उलझन में फंसी झारखंड सरकार?
15 अगस्त को क्या करेंगे अभिजीत दीपके? वीडियो जारी कर बताया प्लान
15 अगस्त को क्या करेंगे अभिजीत दीपके? वीडियो जारी कर बताया प्लान
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
UP चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी बैठक, राहुल गांधी ने दिए ये निर्देश
UP चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी बैठक, राहुल गांधी ने दिए ये निर्देश
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
यूक्रेन के खिलाफ आखिरी विकल्प से पहले पुतिन का बड़ा कदम, अब क्या करेंगे जेलेंस्की
यूक्रेन के खिलाफ आखिरी विकल्प से पहले पुतिन का बड़ा कदम, अब क्या करेंगे जेलेंस्की
Embed widget