एक्सप्लोरर

Maharashtra Political Crisis: महाराष्ट्र में छिड़े सियासी घमासान के बीच आदित्य ठाकरे का बड़ा दावा, कहा- सीएम शिंदे से मांगा गया इस्तीफा

Maharashtra NCP Crisis: अजित पवार ने अपने चाचा शरद पवार का साथ छोड़ 2 जुलाई को महाराष्ट्र सरकार में शामिल होकर उपमुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी. इसके बाद से महाराष्ट्र में राजनीतिक घटनाक्रम जारी है.

Maharashtra Political Crisis: महाराष्ट्र में एनसीपी नेता अजित पवार की सियासी बगावत के बाद से ही राज्य के राजनीतिक गलियारों में उठापटक का दौर जारी है. अब इसी बगावत पर यूबीटी नेता आदित्य ठाकरे ने बड़ा दावा किया है. आदित्य ने कहा, बीजेपी के एनसीपी के साथ गठबंधन करने के बाद एकनाथ शिंदे से सीएम पद से इस्तीफा देने को कहा गया है. 

आदित्य ठाकरे ने यह दावा ऐसे समय पर किया है जब अजित पवार के महाराष्ट्र सरकार में आने से शिंदे खेमे में अनबन और बीजेपी की तरफ से दरकिनार किए जाने की खबरें सामने आई हैं. आदित्य ने कहा, "मैंने सुना है कि सीएम (एकनाथ शिंदे) को इस्तीफा देने के लिए कहा गया है और इस वजह से महाराष्ट्र सरकार में कुछ बदलाव हो सकते है."

फडणवीस ने किया फूट की खबरों का खंडन 

हालांकि, इस तरह के दावों को लेकर उपमुख्यमंत्री और बीजेपी नेता देवेंद्र फडणवीस पहले ही अपना बयान जारी कर चुके हैं. उनका कहना है, "बीजेपी अन्य पार्टियों में फूट नहीं डालती है लेकिन उन लोगों को नहीं रोकती है जो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में विश्वास करते हैं और साथ आना चाहते हैं."

क्या बोले महाराष्ट्र बीजेपी अध्यक्ष?

इससे पहले महाराष्ट्र बीजेपी अध्यक्ष चंद्रशेखर बावनकुले का भी इसे लेकर बयान आया था. उन्होंने कहा था कि  हमारे साथ एकनाथ शिंदे हैं, अजित पवार हैं, हम सब मिलकर काम करेंगे. अगर कांग्रेस से कोई आता है तो हम उनका भी स्वागत करेंगे.

'मेरी स्थिति को कोई खतरा नहीं'

महाराष्‍ट्र सीएम एकनाथ शिंदे भी अजित पवार और एनसीपी नेताओं को शामिल किए जाने को लेकर शिवसेना में विद्रोह से साफ इनकार कर चुके हैं. उनका कहना है कि उनकी स्थिति को कोई खतरा नहीं है. वहीं, चंद्रशेखर बावनकुले भी साफ कर चुके हैं महाराष्‍ट्र में एकनाथा शिंदे सीएम बने रहेंगे. 

ये भी पढ़ें:

Maharashtra Politics: पार्टियों में फूट डालने को लेकर देवेंद्र फडणवीस बोले, 'बीजेपी उन लोगों को नहीं रोकती जो...'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
पोलावरम परियोजना: आंध्र प्रदेश BJP चीफ बोले, 'केंद्र के पूर्ण सहयोग से राज्य की बदलेगी तस्वीर'
पोलावरम परियोजना: आंध्र प्रदेश BJP चीफ बोले, 'केंद्र के पूर्ण सहयोग से राज्य की बदलेगी तस्वीर'
बेंगलुरु में 22 वर्षीय लॉ छात्रा की मौत, प्रेम संबंध विवाद में हत्या का आरोप; दो भाई गिरफ्तार
बेंगलुरु में 22 वर्षीय लॉ छात्रा की मौत, प्रेम संबंध विवाद में हत्या का आरोप; दो भाई गिरफ्तार
10,314 करोड़ रुपये के घोटाले में ED का बड़ा एक्शन, SAGA ग्रुप के करीबी रवि शंकर तिवारी गिरफ्तार
10,314 करोड़ रुपये के घोटाले में ED का बड़ा एक्शन, SAGA ग्रुप के करीबी रवि शंकर तिवारी गिरफ्तार

वीडियोज

Kiku Sharda ने खोला Kapil Sharma Show का बड़ा राज
Jennifer Winget की दूसरी शादी की खबरों ने बढ़ाई फैंस की खुशी
अफवाह या सच? Kiara Advani की दूसरी प्रेग्नेंसी की चर्चा तेज
'The Odyssey' Review: Christopher Nolan का विजुअल मास्टरपीस, IMAX में मिलेगा असली रोमांच
Supreme Court ने Samay Raina को लगाई सख्त फटकार, बढ़ीं मुश्किलें

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
मशहद के जिस इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक हुए थे अयातुल्ला खामनेई, वहां पर लगी आग
मशहद के जिस इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक हुए थे अयातुल्ला खामनेई, वहां पर लगी आग
Rohit Sharma: 100 से ज्यादा की स्ट्राइक रेट, शतकों के मामले में भी नंबर 1, विश्वकप में शानदार रिकॉर्ड वाले रोहित शर्मा क्या सच में अब नहीं खेलेंगे
100 से ज्यादा की स्ट्राइक रेट, शतकों के मामले में भी नंबर 1, विश्वकप में शानदार रिकॉर्ड वाले रोहित शर्मा क्या सच में अब नहीं खेलेंगे
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
OTT Watchlist: 6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
'कई लोग आते तो कई जाते हैं', ISRO में इस्तीफों की बाढ़ पर जानें क्या बोले विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह
'कई लोग आते तो कई जाते हैं', ISRO में इस्तीफों की बाढ़ पर जानें क्या बोले विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह
Explained: क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए, जानें पूरा मामला
क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए?
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
Embed widget