एक्सप्लोरर

अजित पवार ने उपमुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दिया, देवेंद्र फडणवीस कर रहे हैं प्रेस कॉन्फ्रेंस

महाराष्ट्र में सियासी हलचल के बीच एनसीपी अध्यक्ष शरद पवार ने आज अजित पवार से मुलाकात की थी. इस दौरान प्रफुल्ल पटेल, सुप्रिया सुले और जयंत पाटिल मौजूद थे.

मुंबई: राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) में बगावत कर बीजेपी के साथ हाथ मिलाने वाले अजित पवार ने उपमुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया है. उन्होंने अपना इस्तीफा देवेंद्र फडणवीस को सौंपा है. अब फडणवीस दोपहर साढ़े तीन बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे. इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में फडणवीस भी अपने इस्तीफे का एलान कर सकते हैं. आज जब सुप्रीम कोर्ट का फैसला आया तो अजित पवार मुंबई स्थित मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के आवास पर गए थे. वहां कुछ देर रुकने के बाद अजित पवार निकले.

सुप्रीम कोर्ट ने कल तक फ्लोर टेस्ट कराए जाने का आदेश दिया है. यहां ध्यान रहे कि अजित पवार ने आज शरद पवार से भी मुलाकात की थी. सूत्रों के मुताबिक, इस दौरान शरद पवार की बेटी सुप्रिया सुले, एनसीपी विधायक दल के नेता जयंत पाटिल मौजूद थे. बैठक में अजित पवार से कहा गया कि वापस आ जाएं. उनसे कहा गया कि इस्तीफा दे दें या कल विधानसभा की बैठक से बाहर रहें. सूत्रों ने बताया कि अगर अजित पवार ऐसा नहीं करते हैं तो एनसीपी के पास ऑप्शन B तैयार है.

अजित पवार ने 23 नवंबर की सुबह को बीजेपी को समर्थन देने का एलान किया था और उन्होंने उप-मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी. राज्यपाल ने दवेंद्र फडणवीस को मुख्यमंत्री पद की शपथ दिलाई थी. राज्यपाल के फैसले को कांग्रेस-एनसीपी-शिवसेना ने सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी.

महाराष्ट्र फ्लोर टेस्ट: क्या अजित पवार अभी भी विधानसभा में एनसीपी के नेता हैं?

सुप्रीम कोर्ट ने राज्यपाल को कल तक फ्लोर टेस्ट कराने के लिए कहा. जस्टिस एन वी रमण, जस्टिस अशोक भूषण और जस्टिस संजीव खन्ना की पीठ ने कहा कि महाराष्ट्र विधानसभा में शक्ति परीक्षण के दौरान गुप्त मतदान नहीं हो और विधानसभा की पूरी कार्यवाही का सीधा प्रसारण किया जाए.

शीर्ष अदालत ने राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी को निर्देश दिया कि वह यह भी सुनिश्चित करें कि सदन के सभी निर्वाचित सदस्य बुधवार को ही शपथ ग्रहण करें. अदालत ने कहा कि समूची प्रक्रिया पांच बजे तक पूरी हो जानी चाहिए. इस बीच बहुमत नहीं मिलता देख अजित पवार ने इस्तीफा दे दिया है.

सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद दिल्ली में भी बीजेपी नेताओं की बैठक हुई. इस बैठक में पीएम मोदी, अमित शाह, जेपी नड्डा समेत कई नेता मौजूद थे.

अजित पवार के इस्तीफे के बाद साफ है कि अब सूबे में कांग्रेस-एनसीपी और शिवसेना आसानी से सरकार बना लेगी. तीनों दलों ने चुनाव बाद गठबंधन किया है. दरअसल, 24 अक्टूबर को जब चुनाव नतीजों की घोषणा हुई तो शिवसेना ने बीजेपी से मुख्यमंत्री पद की मांग कर डाली. बीजेपी ने इससे इनकार कर दिया.

इसी आधार पर शिवसेना ने बीजेपी से 30 साल पुराना गठबंधन तोड़ लिया. शिवसेना ने कांग्रेस-एनसीपी से बातचीत शुरू की. 22 नवंबर को शिवसेना-एनसीपी-कांग्रेस सरकार बनाने के लिए सहमत हो गई. लेकिन अचानक सभी को चौंकाते हुए अजित पवार ने बीजेपी से हाथ मिला लिया और 23 नवंबर को उन्होंने उपमुख्यमंत्री पद की शपथ ली.

सूबे में कुल 288 सीटें हैं और सरकार गठन के लिए 145 विधायकों की जरूरत होती है है. 24 अक्टूबर को आए चुनाव नतीजों के मुताबिक, बीजेपी सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी थी और उसके पास 105 विधायक हैं. शिवसेना दूसरी सबसे बड़ी पार्टी है और उसके पास 56 विधायक हैं. एनसीपी तीसरी सबसे बड़ी पार्टी है और उसके पास 54 विधायक हैं. वहीं चौथी सबसे बड़ी पार्टी है और उसके पास 44 विधायक हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CEC विवाद: अमित शाह पर कांग्रेस का पलटवार, '...ये साबित करते हैं कि वे 2029 में भी जीतेंगे'
CEC विवाद: अमित शाह पर कांग्रेस का पलटवार, '...ये साबित करते हैं कि वे 2029 में भी जीतेंगे'
INDIA गठबंधन पर अभिजीत दीपके बोले, 'मैं सिर्फ ये चाहता हूं कि...
INDIA गठबंधन पर अभिजीत दीपके बोले, 'मैं सिर्फ ये चाहता हूं कि...
ममता बनर्जी पर चाकू से हमले की कोशिश! पुलिस में शिकायत
ममता बनर्जी पर चाकू से हमले की कोशिश! पुलिस में शिकायत
जोरहाट: मोर्टार जैसा संदिग्ध विस्फोटक से हड़कंप, द्वितीय विश्वयुद्ध के दौर का होने का शक
जोरहाट: मोर्टार जैसा संदिग्ध विस्फोटक से हड़कंप, द्वितीय विश्वयुद्ध के दौर का होने का शक

वीडियोज

सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !
एक चाय, दो बिस्किट-SIR की जंग में कौन 'हिट'
राहुल का प्रोटेस्ट..अमित शाह ने संभाल लिया 'मोर्चा'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CEC विवाद: अमित शाह पर कांग्रेस का पलटवार, '...ये साबित करते हैं कि वे 2029 में भी जीतेंगे'
CEC विवाद: अमित शाह पर कांग्रेस का पलटवार, '...ये साबित करते हैं कि वे 2029 में भी जीतेंगे'
अनुष्का के भाई आकाश यादव का बड़ा आरोप, '…पूरे परिवार की हत्या हो जाएगी'
अनुष्का के भाई आकाश यादव का बड़ा आरोप, '…पूरे परिवार की हत्या हो जाएगी'
क्या मोदी कैबिनेट में फेरबदल तय है? एक और मंत्री ने दिया इस्तीफा
क्या मोदी कैबिनेट में फेरबदल तय है? एक और मंत्री ने दिया इस्तीफा
सचिन तेंदुलकर के इन 3 रिकॉर्ड्स को कोई नहीं तोड़ पाएगा, विराट-रूट के लिए भी असंभव
सचिन तेंदुलकर के इन 3 रिकॉर्ड्स को कोई नहीं तोड़ पाएगा, विराट-रूट के लिए भी असंभव
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
INDIA गठबंधन पर अभिजीत दीपके बोले, 'मैं सिर्फ ये चाहता हूं कि...
INDIA गठबंधन पर अभिजीत दीपके बोले, 'मैं सिर्फ ये चाहता हूं कि...
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
सियासी हंगामें के बीच CM विजय ने चंद्रबाबू नायडू से की मुलाकात, क्या कुछ हुई बात?
सियासी हंगामें के बीच CM विजय ने चंद्रबाबू नायडू से की मुलाकात, क्या कुछ हुई बात?
Embed widget