एक्सप्लोरर

Maharashtra: अश्लील तस्वीरों के लिए DRDO वैज्ञानिक ने दी पाकिस्तानी एजेंट को खूफिया जानकारी, बता दिया भारत के पास कितनी मिसाइले

Maharashtra ATS News: पाकिस्तान इंटेलिजेंस ओपरेटीव (PIO) की महिला एजेंट को डीआरडीओ से जुड़ी जानकारी देने के मामले में अब नया खुलासा हुआ है... पढ़ें.

Maharashtra ATS: महाराष्ट्र ATS ने कुछ दिनों पहले DRDO के वैज्ञानिक प्रदीप कुरुलकर को पाकिस्तान इंटेलिजेंस ओपरेटीव (PIO) की महिला एजेंट को DRDO से जुड़ी जानकारी देने के आरोप में गिरफ़्तार किया था. इस मामले में की जांच के दौरान महाराष्ट्र ATS ने बड़ा खुलासा किया है. 

एक अधिकारी ने बताया कि DRDO के वैज्ञानिक ने पाकिस्तान एजेंसियों को हनी ट्रैप में फंसकर भारतीय मिसाइल की जानकारी थी. एजेंसियों के कान तब खड़े हो गये जब उन्हें पता चला कि आरोपी कुरुलकर ने उस महिला से उसकी नंगी फोटो देखने के बदले जानकारी दी और इस जानकारी में उसने ब्रह्मोस, अग्नि और एंटी सेटेलाइट मिसाइल की भी जानकारी शामिल है. 

मैसेज करने वाली ने ख़ुद को

इस जानकारी के बाद देश की तमाम एजेंसी सतर्क हैं क्या पाकिस्तान को जितनी जानकारी मिली है उसका वो कैसे इस्तेमाल कर सकते हैं उन तमाम पहलुओं पर एजेंसी काम कर रही है. सूत्रों के मुताबिक, कुरुलकर को पिछले साल जून या जुलाई में एक मैसेज मिला था. "मैसेज करने वाली ने ख़ुद को लंदन की रहने वाली भारतीय महिला बताया और कहा कि वो उनके द्वारा भारत के लिए किए जा रहे काम की बहुत बड़ी प्रशंसक है." 

कुरुलकर ने पूछताछ के दौरान एजेंसी को बताया कि वह इस बात से अनजान थे कि महिला पाकिस्तान से थी और उन्होंने उसके साथ जानकारी साझा की क्योंकि वह 59 साल की उम्र में अकेला महसूस कर रहे थे. उनका मानना था कि महिला वास्तव में उनके काम में दिलचस्पी रखती थी और उनकी प्रशंसा से खुश थी. 

अश्लील वीडियो चैट करता था...

सूत्रों ने यह भी बताया कुरुलकर यह सोचता था कि वो उस लड़की के साथ जानकारी का आदान-प्रदान करके, उसे शिक्षित करेगा और बदले में उसके साथ सेक्स चैट या सेक्स वीडियो चैट करेगा. एक अधिकारी ने बताया की कुरूलकर जो जानकारी साझा की है बहुत स्पेसिफ़िक नहीं थी लेकिन जांच इसलिए ज़्यादा अहम है क्योंकि कुछ मैसेजेस को डिलीट किया गया है. ATS इस बात की जांच कर रही है कि क्या कुरुलकर ने उस लड़की को कोई विशेष जानकारी दी थी क्या ताकि डीआरडीओ को सतर्क करके निवारक उपाय किए जा सकें.

एटीएस के मुताबिक, कुरूलकर का झुकाव सेक्स की तरफ़ बहुत था और जिस वजह से वो उस लड़की के झांसे में आ गया. उस महिला ने चैटिंग के दौरान कुरुलकर से कहा था की "वो एक गर्वित भारतीय महिला है और वो कुरुलकर की प्रोफ़ाइल पढ़ने के बाद देश के लिए उनके काम से बहुत प्रभावित है. उसने पाकिस्तान के लिए भी घृणा व्यक्त की थी और कहा था कि भारत अपने पड़ोसी देश पर विजयी होगा,”. 

नंगी फोटो के बदले मिसाइल की जानकारी

जांच में यह भी सामने आया कि अपनी शुरुआती चैट के कुछ दिनों बाद, कुरुलकर ने उस महिला से उसकी तस्वीरें मांगनी शुरू कीं जिसके बाद उस लड़की ने उसे अपने ब्रेस्ट को ढके हुए एक फोटो भेजा. इसके बाद कुरुलकर उस लड़की के साथ और भी एंगेज हो गया और फिर उसने पूरी तस्वीर मांगी, जिसके बाद उस लड़की ने अपना चेहरा छिपाते हुए भेज दी. एजेंसियों को उसके मोबाइल से ऐसे चैट भी मिले हैं जिनमें कुरुलकर ने उसके साथ सेक्स करने की इच्छा व्यक्त की और उससे उसके प्राइवेट पार्ट की फोटो मांगी. कुरुलकर ने यह भी बताया की वे दोनों बाद में वीडियो कॉल भी करते थे जिसमे लड़की पूरी नंगी होती थी बस वो अपना चेहरा नहीं दिखती थी.

एक अधिकारी ने आगे बताया की दोनों के बीच में सैकड़ों कॉल हुए लेकिन चौंकाने वाली बात यह है कि कुरुलकर को उस महिला ने कभी धमकी नहीं दी, कुरुलकर उस महिला से नंगी फोटो मंगाता रहा और अपनी मर्ज़ी से जानकारी साझा करता रहा. इतना ही नहीं उसके अकेलेपन को दूर करने के लिए वो उससे देर तक बात करता था. 

सूत्रों का कहना है कि शुरुआती चैट के एक महीने बाद महिला ने कुरुलकर की भावनाओं से खेलकर उनसे जानकारी मांगनी शुरू की. महिला ने कुरुलकर से कहा कि वो उसे अपनी छात्रा की तरह और गर्लफ्रेंड की तरह समझे और अनुरोध किया कि वो उसे अपने काम के बारे में शिक्षित करें, जिससे वह इन सबके बारे में सीखे और वो भी इस देश के लिए काम कर सके.

जिसके बाद उस महिला ने उससे ब्रह्मोस मिसाइल के बारे में उसकी कार्यप्रणाली और वर्तमान में भारत के पास कितनी मिसाइलें हैं ये जानकारी जानना शुरू किया. कुरुलकर ने उस महिला को बताया की भारत के पास कितनी मिसाइलें मौजूद हैं और उन्हें अपग्रेड करने के लिए किस एडवांस तकनीक का उपयोग किया जाता है. 

PIO की 30 साल की एजेंट ने 59 साल के वैज्ञानिक को जाल में फंसाया

एक अधिकारी ने बताया कि महिला पाकिस्तान इंटेलिजेंस ऑपरेटिव (पीआईओ) की एजेंट है उसने कुरुलकर को अपने जाल में फंसाने के लिए अपना नाम “ज़ारा दास गुप्ता“ बताया और उसकी उम्र 30 साल होने का दावा किया. चैट के मुताबिक़ कुरुलकर उस महिला के साथ एक लंबे समय तक चलने वाला रिश्ता बनाना चाहते थे. कुरुलकर ने पिछले साल ऑफ़िशियल विजित पर रूस जाने की योजना बनाई थी. हालांकि, वो ट्रिप रद्द कर दी गई थी, और एक चैट में, उसने महिला को बताया था कि वह रूस से लंदन आएगा, लेकिन रिकॉर्ड के अनुसार वो लंदन नहीं गया. महिला भी इस साल भारत आने की योजना बना रही थी, लेकिन कभी नहीं पहुंची. वो महिला जानकारी इकट्ठा करने के लिए अश्लील तस्वीरें भेजा करती थी और वीडियो कॉल करती थी.

प्रधानमंत्री और NSA को दी गई जानकारी

भारतीय जांच एजेंसी ने बताया कि जिस नंबर का इस्तेमाल कर कुरुलकर से बातचीत की जा रही थी वो नंबर +44 से शुरू हो रहा था लेकिन वो नंबर जिस IP एड्रेस से चल रहा था वो IP ऐड्रेस पाकिस्तान का था जिस वजह से एजेंसियों के कान खड़े हो गए और फिर तुरंत ही डीआरडीओ को सतर्क किया और एटीएस को शिकायत करने से पहले उनकी विजिलेंस टीम ने जांच की. इसके बाद राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार और प्रधानमंत्री कार्यालय को भी इस घटनाक्रम के बारे में जानकारी दी गई.

About the author सूरज ओझा

सूरज ओझा 2021 से एबीपी न्यूज से जुड़े हैं. अंडरवर्ल्ड, साइबर जगत से जुड़े मामलों और केंद्रीय एजेंसियों द्वारा जांच किए जाने वाले संवेदनशील केसों पर बारीकी से नजर रखते हैं. लॉरेंस बिश्नोई गैंग, आतंकी संगठन आईएसआईएस, जैश-ए-मोहम्मद और अन्य आतंकवादी संगठनों से जुड़ी खबरें भी कवर करते रहे हैं. पत्रकारिता करियर के दौरान तीन क्षेत्रीय न्यूज़ चैनलों और दो राष्ट्रीय न्यूज़ चैनलों में काम किया है. इसके अलावा टैब्लॉयड और ब्रॉडशीट अख़बारों में भी काम करने का अनुभव रहा है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

BJP से हो क्या?’ दिल्ली पुलिस के परिवार से जुड़े सवाल पर बोले राहुल गांधी
BJP से हो क्या?’ दिल्ली पुलिस के परिवार से जुड़े सवाल पर बोले राहुल गांधी
दिल्ली पुलिस के परिवार वालों ने बताई आपबीती, दीपके ने BJP पर फोड़ा ठीकरा
दिल्ली पुलिस के परिवार वालों ने बताई आपबीती, दीपके ने BJP पर फोड़ा ठीकरा
Xप्लेन: तो भारत में इस समाज में एक से ज्यादा पति या पत्नी की प्रथा! हकीकत कितनी जुदा?
भारत में इस समाज में एक से ज्यादा पति या पत्नी की प्रथा! हकीकत कितनी जुदा?
असम में बाढ़ का कहर: मृतकों की संख्या बढ़कर 80 हुूई, सरकार का राहत का ऐलान
असम में बाढ़ का कहर: मृतकों की संख्या बढ़कर 80 हुूई, सरकार का राहत का ऐलान

वीडियोज

Bollywood News: अभिषेक बच्चन से क्यों टूटी थी करिश्मा कपूर की सगाई? सालों बाद डायरेक्टर के इस बड़े दावे ने मचाया तहलका! (31.07.26)
Sairaab:😱Ishan-Nayanika के रिश्ते पर परिजनों का बवाल, मुश्किल घड़ी में बुरी तरह टूटी Nayanika #sbs
PM Modi Video | Gen-Alpha: Gen-Alpha की आवाज...मोदी हैं तो विकास मुमकिन | NEET Paper Leak
24 घंटे...4 मर्डर...दिल्ली में लगता है डर !
Ramayana Trailer Review: Ranbir Kapoor के Ram और Yash के Ravan लुक ने जीता दिल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
गलवान झड़प के बाद पहली बार भारत आ रहे शी जिनपिंग, नई दिल्ली-बीजिंग में हलचल
गलवान झड़प के बाद पहली बार भारत आ रहे शी जिनपिंग, नई दिल्ली-बीजिंग में हलचल
Xप्लेन: तो भारत में इस समाज में एक से ज्यादा पति या पत्नी की प्रथा! हकीकत कितनी जुदा?
भारत में इस समाज में एक से ज्यादा पति या पत्नी की प्रथा! हकीकत कितनी जुदा?
'आकाश आनंद के कद से कोई लेना देना नहीं...' यूपी चुनाव पर मायावती का बड़ा बयान
'आकाश आनंद के कद से कोई लेना देना नहीं...' यूपी चुनाव पर मायावती का बड़ा बयान
2026 में कितने टेस्ट और खेलेगी टीम इंडिया? WTC फाइनल के लिए कितनी जीत जरूरी
2026 में कितने टेस्ट और खेलेगी टीम इंडिया? WTC फाइनल के लिए कितनी जीत जरूरी
अल्लू अर्जुन की Raaka की मार्केट में तगड़ी डिमांड, OTT और Theatrical Rights के लिए मेकर्स ने मांगी रिकॉर्ड कीमत
अल्लू अर्जुन-एटली की 'राका' के OTT और थिएट्रीकल राइट्स के लिए मेकर्स ने मांगी इतनी तगड़ी रकम
दिल्ली पुलिस के परिवार वालों ने बताई आपबीती, दीपके ने BJP पर फोड़ा ठीकरा
दिल्ली पुलिस के परिवार वालों ने बताई आपबीती, दीपके ने BJP पर फोड़ा ठीकरा
ताहिर हुसैन को उम्रकैद, IB अफसर अंकित शर्मा मर्डर केस में सजा का ऐलान
ताहिर हुसैन को उम्रकैद, IB अफसर अंकित शर्मा मर्डर केस में सजा का ऐलान
पत्नी पायल संग शादी खत्म करने के लिए SC पहुंचे उमर अब्दुल्ला, कपिल सिब्बल बोले- 'दोनों...'
पत्नी पायल संग शादी खत्म करने के लिए SC पहुंचे उमर अब्दुल्ला, कपिल सिब्बल बोले- 'दोनों...'
Embed widget