एक्सप्लोरर

Maharashtra: हनुमान चालीसा को लेकर फडणवीस का उद्धव सरकार पर तंज, ओवैसी को लेकर ये कहा

Fadnavis On Uddhav Thackeray: पूर्व CM देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि क्या बालासाहेब ठाकरे ने कभी सोचा होगा कि उनके बेटे के शासनकाल में हनुमान चालीसा पढ़ना देशद्रोह होगा?

Devendra Fadnavis on MVA Governmet: महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस (Devendra Fadnavis) ने प्रदेश की उद्धव ठाकरे सरकार पर तीखा हमला बोला है. उन्होंने महाविकास अघाड़ी सरकार (MVA Governmet) की तुलना बाबरी जैसी संरचना से की है. उन्होंने कहा कि वो तब तक चैन से नहीं बैठेंगे जब तक आपकी सत्ता के बाबरी जैसे ढांचे को गिरा नहीं देता. उन्होंने मुंबई में पार्टी की महासंकल्प सभा में बीजेपी के अन्य कार्यकर्ताओं के साथ हनुमान चालीसा का जाप किया. 

फडणवीस का उद्धव सरकार पर तंज

बीजेपी नेता और प्रदेश के पूर्व सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि हमने सिर्फ हनुमान चालीसा का जाप किया. क्या बालासाहेब ठाकरे ने कभी सोचा होगा कि उनके बेटे के शासनकाल में हनुमान चालीसा पढ़ना देशद्रोह होगा और औरंगजेब की कब्र पर जाना एक राजकीय शिष्टाचार होगा? शिवसेना की रैली को भी लेकर उन्होंने तंज कसा. उन्होंने कहा कि शिवसेना ने कल एक रैली की थी, जिसे उन्होंने एक मास्टर सभा कहा था, लेकिन जब हम उन्हें सुन रहे थे, तो यह एक हंसी सभा की तरह था. कल कौरव सभा थी और आज यह पांडव सभा है. उन्होंने उद्धव ठाकरे की रैली को "हंसी का शो" बताया.

फडणवीस का ओवैसी पर प्रहार

AIMIM के प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी पर हमला बोलते हुए उन्होंने कहा कि ओवैसी जाते हैं और औरंगजेब को उसकी कब्र पर श्रद्धांजलि देते हैं और आप इसे देखते रहते हैं. आपको इसके बारे में शर्म आनी चाहिए. उन्होंने कहा कि हिंदुस्तान में भगवा राज करेगा.

बता दें कि हनुमान चालीसा और अजान को लेकर हुए विवाद ने राज्य में राजनीतिक माहौल गर्म कर दिया है. हाल ही में निर्दलीय सांसद नवनीत राणा और रवि राणा को मुंबई पुलिस ने गिरफ्तार किया था और उन पर IPC की धारा 124A (देशद्रोह) और 153A (विभिन्न समूहों के बीच दुश्मनी को बढ़ावा देना) के तहत आरोप लगाया गया था. नवनीत राणा और रवि राणा ने बांद्रा में उद्धव ठाकरे के घर के बाहर हनुमान चालीसा का पाठ करने की घोषणा की थी. जिसके बाद ये विवाद बढ़ गया था और बाद में दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया था.

ये भी पढ़ें:

Bulldozer: दिल्ली में बुलडोजर एक्शन पर सीएम अरविंद केजरीवाल ने आम आदमी पार्टी विधायकों के साथ बुलाई अहम बैठक

Saamana: 'पीढ़ियां बदलती गईं फिर भी उबलनेवाला गर्म खून वही है'- सामना के जरिए शिवसेना का प्रहार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अपने गांव पहुंचकर सोनम वांगुचक ने जारी किया पहला वीडियो, सरकार से की अपील
अपने गांव पहुंचकर सोनम वांगुचक ने जारी किया पहला वीडियो, सरकार से की अपील
तमिलनाडु में संगठन को धार देने उतरेंगे राहुल गांधी, 74 जिला अध्यक्षों के साथ करेंगे मंथन
तमिलनाडु में संगठन को धार देने उतरेंगे राहुल गांधी, 74 जिला अध्यक्षों के साथ करेंगे मंथन
मुझे और मेरी स्वर्गीय मां को दी गई गाली, गुमराह बच्चों को माफ करता हूं - पीएम मोदी
मुझे और मेरी स्वर्गीय मां को दी गई गाली, गुमराह बच्चों को माफ करता हूं - पीएम मोदी
भारतीय सेना की LoC पर कार्रवाई, पाक के जासूसी ड्रोन को मार गिराया
भारतीय सेना की LoC पर कार्रवाई, पाक के जासूसी ड्रोन को मार गिराया

वीडियोज

जंतर मंतर की पुलिस फाइल्स!
Nia Sharma ने किया Relationship Soft Launch? Sikander Singh संग Photos ने मचाई हलचल
Bollywood News: अभिषेक बच्चन से क्यों टूटी थी करिश्मा कपूर की सगाई? सालों बाद डायरेक्टर के इस बड़े दावे ने मचाया तहलका! (31.07.26)
Sairaab:😱Ishan-Nayanika के रिश्ते पर परिजनों का बवाल, मुश्किल घड़ी में बुरी तरह टूटी Nayanika #sbs
PM Modi Video | Gen-Alpha: Gen-Alpha की आवाज...मोदी हैं तो विकास मुमकिन | NEET Paper Leak

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अपने गांव पहुंचकर सोनम वांगुचक ने जारी किया पहला वीडियो, सरकार से की अपील
अपने गांव पहुंचकर सोनम वांगुचक ने जारी किया पहला वीडियो, सरकार से की अपील
दीपक के लिए क्यों 'जले' BJP के देवेश? पढ़ें Inside स्टोरी
दीपक के लिए क्यों 'जले' BJP के देवेश? पढ़ें Inside स्टोरी
2026 में कितने टेस्ट और खेलेगी टीम इंडिया? WTC फाइनल के लिए कितनी जीत जरूरी
2026 में कितने टेस्ट और खेलेगी टीम इंडिया? WTC फाइनल के लिए कितनी जीत जरूरी
Box office: 4 साल में नहीं आई 1 भी फिल्म, मेकर्स ने लगाया 4500 करोड़ का दांव, बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रच पाएंगे यश?
4 साल में नहीं आई 1 भी फिल्म, मेकर्स ने लगाया 4500 करोड़ का दांव, बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रच पाएंगे यश?
84,084 करोड़ की 'समुद्र मंथन स्कीम', जानें आज कैबिनेट में क्या लिए गए फैसले
84,084 करोड़ की 'समुद्र मंथन स्कीम', जानें आज कैबिनेट में क्या लिए गए फैसले
'हम नजर रख रहे..., यूएस की 100% टैरिफ की धमकी पर भारत का आया रिएक्शन
'हम नजर रख रहे..., यूएस की 100% टैरिफ की धमकी पर भारत का आया रिएक्शन
BJP प्रवक्ता शहजाद पूनावाला का इस्तीफा, जानिए कांग्रेस से बीजेपी तक का सफर
BJP प्रवक्ता शहजाद पूनावाला का इस्तीफा, जानिए कांग्रेस से बीजेपी तक का सफर
ताहिर हुसैन को उम्रकैद, IB अफसर अंकित शर्मा मर्डर केस में सजा का ऐलान
ताहिर हुसैन को उम्रकैद, IB अफसर अंकित शर्मा मर्डर केस में सजा का ऐलान
Embed widget