एक्सप्लोरर

महाराष्ट्र में बढ़ते जा रहे कोरोना के मामले, मुंबई में आंकड़ा 10 हजार के करीब

24 घंटो की बात की जाए तो महाराष्ट्र में 841 नए मामले सामने आए हैं और 34 लोगों की मौत हुई है. पिछले 24 घंटों में मुम्बई में 635 नए मामले और 26 लोगों की मौत हुई है.

मुंबई: देश की आर्थिक राजधानी मुम्बई कोरोना संक्रमण का केंद्र बना हुआ है. मुम्बई में तेजी से बढ़ते कोरोना पॉजिटिव केस चिंता बढ़ा रहे हैं. 5 मई को महाराष्ट्र सरकार के पब्लिक हेल्थ डिपार्टमेंट द्वारा जारी किए गए मेडिकल बुलेटिन के मुताबिक राज्य में कोरोना वायरस मरीजों की संख्या 15525 पहुंच गई है. राज्य में कोरोना की वजह से अब तक 617 लोगों की मौत हुई है. देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में कोरोना मरीजों की संख्या 9,945 तक पहुंच गई है. मुंबई में अब तक कोरोना वायरस से 387 लोगों की मौत हुई है. राज्य में अब तक 2,819 लोग डिस्चार्ज किये गए हैं.

अगर पिछले 24 घंटो की बात की जाए तो महाराष्ट्र में 841 नए मामले सामने आए हैं और 34 लोगों की मौत हुई है. पिछले 24 घंटों में मुम्बई में 635 नए मामले और 26 लोगों की मौत हुई है. अब तक कुल 1,82,884 लोगों की टेस्टिंग की गई है. राज्य में 1,99,182 लोग होम क्वारन्टीन में हैं, जबकि 12,456 लोग इंस्टिट्यूशनल क्वारन्टीन में भेजे गए हैं.

कोरोना की चपेट में 'पुलिस' महाराष्ट्र पुलिस में कोरोना पॉजिटिव पुलिसकर्मियों की संख्या 457 है, जिसमे 48 पुलिस अधिकारी और 409 पुलिस जवान शामिल हैं. कुल 418 पुलिसकर्मियों का इलाज चल रहा है, जिसमें 40 अधिकारी और 418 जवान शामिल हैं. अब तक कुल 35 पुलिसकर्मी ठीक हो चुके हैं जिसमें 8 अधिकारी और 27 जवान ठीक होकर घर लौटे हैं. महाराष्ट्र में अब तक 4 पुलिसकर्मियों की मौत हुई है, जिसमें 3 मुम्बई के हेड कांस्टेबल थे.

मुम्बई के एक IPS अधिकारी का कोरोना वायरस टेस्ट पॉजिटिव आने से हड़कंप मचा हुआ है. IPS अधिकारी के ऑफिस में काम करने वाले 15 पुलिसकर्मियों को क्वारन्टीन किया गया है. महाराष्ट्र में लॉकडाउन के दौरान सरकार के निर्देश का पालन करा रहे 181 पुलिसकर्मियों पर ड्यूटी के दौरान हमला हुआ और इन मामलों में 661 लोगों को गिरफ्तार किया गया.

मृत्युंजय सिंह वरिष्ठ पत्रकार हैं, जिनका पत्रकारिता में 18 वर्षों का अनुभव है. वर्तमान में ABP News में कार्यरत हैं और महाराष्ट्र में डिप्टी ब्यूरो चीफ के रूप में कार्यरत हैं. वे अपराध, राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर गहरी रिपोर्टिंग करते हैं. उनकी डिफेंस में काफी रुचि है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'इंश्योरेंस नहीं तो न दें पेट्रोल', SC का केन्द्र को निर्देश- तैयार करें पायलट प्रोजेक्ट
'इंश्योरेंस नहीं तो न दें पेट्रोल', SC का निर्देश- तैयार करें पायलट प्रोजेक्ट
क्या है 'काला जादू' विवाद? तेलंगाना में कांग्रेस-BRS में छिड़ी जुबानी जंग
क्या है 'काला जादू' विवाद? तेलंगाना में कांग्रेस-BRS में छिड़ी जुबानी जंग
TMC में वापस जाएंगे बागी? NDA की बैठक के बाद दिल्ली से बंगाल तक बढ़ी हलचल
TMC में वापस जाएंगे बागी? NDA की बैठक के बाद दिल्ली से बंगाल तक बढ़ी हलचल
92 साल की उम्र में कांग्रेस नेता DY पाटिल का निधन, PM मोदी ने जताया शोक
92 साल की उम्र में कांग्रेस नेता DY पाटिल का निधन, PM मोदी ने जताया शोक

वीडियोज

Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!
Bollywood News: सोहेल को सपोर्ट करने पहुंचे सलमान खान, जेल के दिनों और 16 किलो वेट लॉस पर किया खुलासा (04.08.26)
Bigg Boss 20 में क्या है Salman Khan का Karan Arjun Secret? Promo ने बढ़ाई उत्सुकता
Salman Khan का Emotional खुलासा, Sohail Khan Divorce और Jail Days पर पहली बार करी चर्चा
Lock Upp 2 में Harshad Chopda ने Shivangi Joshi के लिए किया बड़ा Sacrifice, फैंस हुए इमोशनल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
TMC में वापस जाएंगे बागी? NDA की बैठक के बाद दिल्ली से बंगाल तक बढ़ी हलचल
TMC में वापस जाएंगे बागी? NDA की बैठक के बाद दिल्ली से बंगाल तक बढ़ी हलचल
'जिनके पुरखों ने अंग्रेजों से माफी...', केशव प्रसाद मौर्य के बयान पर बोले अरशद मदनी
'जिनके पुरखों ने अंग्रेजों से माफी...', केशव प्रसाद मौर्य के बयान पर बोले अरशद मदनी
यश दयाल से जयंत यादव तक, नए सीजन से पहले 4 स्टार खिलाड़ियों की बदली टीम
यश दयाल से जयंत यादव तक, नए सीजन से पहले 4 स्टार खिलाड़ियों की बदली टीम
ऐश्वर्या राय बच्चन का कान्स 2026 से अनसीन लुक वायरल, 7 हजार मोती वाले स्ट्रैपलेस गाउन में ढाया कहर
ऐश्वर्या राय बच्चन का कान्स 2026 से अनसीन लुक वायरल, 7 हजार मोती वाले स्ट्रैपलेस गाउन में ढाया कहर
Xप्लेन: क्या सुप्रीम कोर्ट के फैसले से शादीशुदा और लिव-इन पार्टनर में कोई फर्क नहीं?
क्या SC के फैसले से शादीशुदा और लिव-इन पार्टनर में कोई फर्क नहीं?
शेख हसीना की प्रेस कॉन्फ्रेंस पर बांग्लादेश को आपत्ति, भारत ने दिया ये जवाब
शेख हसीना की प्रेस कॉन्फ्रेंस पर बांग्लादेश को आपत्ति, भारत ने दिया ये जवाब
जन्म-मृत्यु पंजीकरण के बदले नियम, संसद से पास नए बिल में क्या खास?
जन्म-मृत्यु पंजीकरण के बदले नियम, संसद से पास नए बिल में क्या खास?
‘गोलियां चलाकर जनता का कर रहे दमन’, भारत ने PoJK चुनाव पर पाक को दिखाया आईना
‘गोलियां चलाकर जनता का कर रहे दमन’, भारत ने PoJK चुनाव पर पाक को दिखाया आईना
Embed widget