एक्सप्लोरर

महाराष्ट्र के CM उद्धव ठाकरे कल अजित पवार के साथ करेंगे PM मोदी से मुलाकात, जानें किन चीजों पर हो सकती है चर्चा

अजित पवार ने कहा- हम मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के नेतृत्व में मराठा समुदाय को आरक्षण देने के लिए हरसंभव प्रयास कर रहे हैं, जिसे उच्चतम न्यायालय ने रद्द कर दिया है.उन्होंने कहा कि उच्चतम न्यायालय ने एमसी गायकवाड आयोग की रिपोर्ट पर सवाल उठाए थे, जो मराठा आरक्षण पर आधारित थी

महाराष्ट्र के मुख्यंमत्री उद्धव ठाकरे और राज्य के उप-मुख्यमंत्री अजित पवार की अगुवाई वाला प्रतिनिधिंडल कल यानी मंगलवार को प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात करेगा. राज्य के गृह मंत्री दिलीप वलसे पाटिल ने सोमवार को बताया कि पीएम मोदी के साथ मुलाकात के दौरान मराठा आरक्षण, ओबीसी आरक्षण और चक्रवाती तूफान से राहत को लेकर चर्चा की जाएगी.

इससे पहले, महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार ने रविवार को कहा कि राज्य सरकार अन्य समुदायों को मिल रहे आरक्षण में छेड़छाड़ किए बिना मराठाओं को आरक्षण देने के ‘‘हरसंभव प्रयास’’ कर रही है. पवार की यह टिप्पणियां तब आयी है, जब दो दिन पहले उच्च न्यायालय के सेवानिवृत्त न्यायाधीश दिलीप भोसले की अध्यक्षता वाली समिति ने अपनी रिपोर्ट में सिफारिश की कि महाराष्ट्र सरकार उच्चतम न्यायालय के फैसले के खिलाफ पुनर्विचार याचिका दायर करे.

पवार 1674 में शिवाजी महाराज के ‘‘छत्रपति’’ के रूप में राज्याभिषेक की वर्षगांठ पर ‘‘शिव स्वराज्य दिन’’ के इतर पुणे जिला परिषद कार्यालय में पत्रकारों से बात कर रहे थे. महाराष्ट्र सरकार ने राज्याभिषेक दिवस को स्थानीय निकायों, स्कूलों, कॉलेजों और मकानों की छत पर ‘गुड़ी’ लगाकर ‘‘शिव स्वराज्य दिन’’ के रूप में मनाने का फैसला किया है.

अजित पवार ने कहा, ‘‘हम मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के नेतृत्व में मराठा समुदाय को आरक्षण देने के लिए हरसंभव प्रयास कर रहे हैं, जिसे उच्चतम न्यायालय ने रद्द कर दिया है.’’ उन्होंने कहा कि उच्चतम न्यायालय ने एमसी गायकवाड आयोग की रिपोर्ट पर सवाल उठाए थे, जो मराठा आरक्षण पर आधारित थी, लेकिन कुछ लोग अब भी जन भावनाओं को भड़काने की कोशिश कर रहे हैं.

पवार पूर्व पार्षद नरेंद्र पाटिल के बयान पर एक सवाल का जवाब दे रहे थे. पाटिल ने कहा था कि उनके जैसा एक ‘‘सच्चा मराठा’’ चुप नहीं बैठेगा और अगर जरूरत पड़ी तो वह अपने शरीर में बम लगाएंगे और आरक्षण के लिए इसमें विस्फोट कर देंगे. उपमुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘इस मौके पर मैं लोगों खासतौर से मराठा समुदाय के लोगों को आश्वस्त करना चाहता हूं कि एमवीए सरकार यह सुनिश्चित करने के प्रयास कर रही है कि मराठाओं को अन्य समुदायों के आरक्षण को छेड़े बिना आरक्षण मिल जाए.’’

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने मराठा आरक्षण मुद्दे पर महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी से मुलाकात की. भाजपा के वरिष्ठ नेता देवेंद्र फडणवीस के बयान के बारे में पूछे जाने पर वरिष्ठ राकांपा नेता ने कहा, ‘‘इस प्रकरण को 14 महीने बीत चुके हैं और अब हम आगे बढ़ रहे हैं.’’ फडणवीस ने कहा था कि अजित पवार के साथ सरकार बनाना एक गलती थी.

ये भी पढ़ें: सीएम उद्धव ठाकरे ने पीएम मोदी को लिखी चिट्ठी, मराठा समुदाय को पिछड़ा घोषित करने की मांग

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

‘इंस्टाग्राम पर रहें एक्टिव, रील्स बनाकर करें पोस्ट और...’, कैबिनेट बैठक में PM मोदी की मंत्रियों को सलाह
‘इंस्टाग्राम पर रहें एक्टिव, रील्स बनाकर करें पोस्ट और...’, कैबिनेट बैठक में PM मोदी की मंत्रियों को सलाह
मोदी सरकार के इस मंत्री का प्रधानमंत्री की सलाह पर इस्तीफा, राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू ने किया स्वीकार
मोदी सरकार के इस मंत्री का प्रधानमंत्री की सलाह पर इस्तीफा, राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू ने किया स्वीकार
CJP की ताकत देर से समझी सरकार? फास्ट ट्रैक कोर्ट, नया बिल और बातचीत, महज 36 घंटे में उठाए क्या-क्या कदम
CJP की ताकत देर से समझी सरकार? फास्ट ट्रैक कोर्ट, नया बिल और बातचीत, महज 36 घंटे में उठाए क्या-क्या कदम
अदालती कार्यवाही की वीडियो रिकॉर्डिंग के प्रसारण पर SC ने लगाई रोक, भ्रम फैलने की शिकायत पर दिया आदेश
अदालती कार्यवाही की Video रिकॉर्डिंग के प्रसारण पर SC ने लगाई रोक, भ्रम फैलने की शिकायत के बाद आदेश

वीडियोज

Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—
Udne ki Asha: Renuka को चौखट पर देख हक्के-बक्के रहे Sachin-Sailee, बीते दुखों की यादें ताजा
Badshah-Isha Rikhi के Viral Post ने बढ़ाई हलचल, क्या शादी में सब कुछ ठीक नहीं?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘इंस्टाग्राम पर रहें एक्टिव, रील्स बनाकर करें पोस्ट और...’, कैबिनेट बैठक में PM मोदी की मंत्रियों को सलाह
‘इंस्टाग्राम पर रहें एक्टिव, रील्स बनाकर करें पोस्ट और...’, कैबिनेट बैठक में PM मोदी की मंत्रियों को सलाह
NEET Paper Leak: नीट पेपर लीक पर साल 2024 में केन्द्र सरकार लाई थी कानून, फिर 2026 के नए लॉ में क्या होगा बदलाव?
नीट पेपर लीक पर साल 2024 में केन्द्र सरकार लाई थी कानून, फिर 2026 के नए लॉ में क्या होगा बदलाव?
CJP के फाउंडर अभिजीत दीपके मंच से बोले, 'जेपी नड्डा जी का धन्यवाद, बहुत ही जल्दी...'
CJP के फाउंडर अभिजीत दीपके मंच से बोले, 'जेपी नड्डा जी का धन्यवाद, बहुत ही जल्दी...'
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए एक्टर्स को मिल रहे हैं पैसे? एक्ट्रेस आकांक्षा पुरी के खुलासे से मचा हड़कंप
'एक्टर्स को प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए मिल रहे पैसे', आकांक्षा पुरी का चौंकाने वाला खुलासा
Explained: AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे सबसे ज्यादा खतरा?
AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे ज्यादा खतरा?
पुलिस की बस, अंदर प्रदर्शनकारी और सामने फौलादी हौसलों के साथ खड़ी लड़की…, कौन है चर्चा में आयी ये ग्रे हुडी गर्ल
पुलिस की बस, अंदर प्रदर्शनकारी और सामने फौलादी हौसलों के साथ खड़ी लड़की…, कौन है ये ग्रे हुडी गर्ल
छात्रों के समर्थन में उत्तराखंड के कॉन्स्टेबल ने छोड़ी नौकरी! पुलिस अधिकारियों का दावा-उनपर रिश्वत लेने का आरोप
छात्रों के समर्थन में उत्तराखंड के कॉन्स्टेबल ने छोड़ी नौकरी! पुलिस अधिकारियों का दावा-उनपर रिश्वत लेने का आरोप
Embed widget