एक्सप्लोरर

Sharad Pawar Death Threat: शरद पवार को मिली जान से मारने की धमकी, सीएम शिंदे और फडणवीस बोले- 'वो देश के बड़े नेता हैं, हम...'

Death Threat To Sharad Pawar: महाराष्ट्र के उप-मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि किसी भी नेता को धमकी दिया जाता है तो इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा.

Death Threat To Sharad Pawar: राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) के चीफ शरद पवार को सोशल मीडिया पर जान से मारने की धमकी के बाद महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कार्रवाई का भरोसा दिया है. शिंदे ने ट्वीट कर कहा कि सरकार ने धमकी को गंभीरता से लिया है. 

उन्होंने कहा, ''पुलिस अधिकारियों से फोन पर बात की और जांच के निर्देश दिए हैं. शरद पवार देश के बड़े नेता हैं. उनकी सुरक्षा की जिम्मेदारी सरकार की है, सरकार इसे निभाएगी. जरूरत पड़ने पर पुलिस को सुरक्षा बढ़ाने के निर्देश दिए गए हैं.''

वहीं देवेंद्र फडणवीस ने कहा, “महाराष्ट्र की राजनीति की एक अच्छी परंपरा है. राजनीतिक स्तर पर मतभेद हैं, लेकिन मनभेद नहीं है. किसी भी नेता को धमकी देना, बर्दाश्त नहीं किया जाएगा.''

क्या बोली पुलिस?
पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि मामले को संज्ञान में लेते हुए मुंबई पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर रही है. पवार की बेटी और लोकसभा सदस्य सुप्रिया सुले के नेतृत्व में एनसीपी कार्यकर्ताओं के एक प्रतिनिधिमंडल ने मुंबई पुलिस के प्रमुख विवेक फणसालकर से मुलाकात कर कार्रवाई की मांग की.

एनसीपी के वरिष्ठ नेता अजित पवार ने कहा कि सौरव पिम्पालकर नामक व्यक्ति ने धमकी भरा संदेश भेजा था, जिसकी सोशल मीडिया प्रोफाइल पर कहा गया है कि वह बीजेपी का समर्थक है. उन्होंने कहा कि अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता का दुरुपयोग करने के बजाय किसी को भद्र तरीके से वैचारिक लड़ाई लड़नी चाहिए.

एनसीपी नेताओं ने पुलिस को बताया कि पवार (82) को फेसबुक पर एक संदेश मिला, जिसमें लिखा था, “उनका भी (नरेन्द्र) दाभोलकर जैसा हश्र होगा.” अंधविश्वास के खिलाफ लड़ने वाले नरेन्द्र दाभोलकर की 20 अगस्त 2013 को पुणे में सुबह की सैर के समय बाइक पर सवार अज्ञात हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी.

सुले ने धमकी भरे संदेश की तस्वीरें पुलिस के साथ साझा कीं. पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने ‘पीटीआई’ से कहा कि उन्हें सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर एनसीपी प्रमुख को मिली धमकी के बारे में बताया गया है. उन्होंने कहा, “हम इसे देख रहे हैं. हमने जांच शुरू कर दी है.”

(इनपुट भाषा से भी)

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'BJP-RSS से माफी नहीं मांगूंगा', प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोले राहुल गांधी
'BJP-RSS से माफी नहीं मांगूंगा', प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोले राहुल गांधी
पूर्वोत्तर में नशे का जाल, सरकार ने बताया कैसे हो रही है तस्करी
पूर्वोत्तर में नशे का जाल, सरकार ने बताया कैसे हो रही है तस्करी
'गृह मंत्री नहीं मजिस्ट्रेट देता आदेश', राहुल के आरोपों पर BJP की प्रेस कॉन्फ्रेंस
'गृह मंत्री नहीं मजिस्ट्रेट देता आदेश', राहुल के आरोपों पर BJP की प्रेस कॉन्फ्रेंस
'किसी को नहीं बख्शेंगे...', पेपर लीक बिल पास होने पर अमित शाह का पहला रिएक्शन
'किसी को नहीं बख्शेंगे...', पेपर लीक बिल पास होने पर अमित शाह का पहला रिएक्शन

वीडियोज

Samay Raina का Munawar Faruqui पर Aamir Khan वाला Joke हुआ Viral, India’s Got Latent में मचा हंगामा
Ramayana Trailer Update: 30 July को आएगा ट्रेलर, फैंस में बढ़ी जबरदस्त Excitement
Batwara 1947 Trailer Review: Sunny Deol छा गए, लेकिन क्या ट्रेलर बना उम्मीदों जितना दमदार?
New Maruti Brezza 2026 Price Revealed | ₹7.40 Lakh से शुरू | #maruti #brezza #autolive
Avore EX2S Review: 260KM Range वाली Electric Bike! Worth Buying? #avore #bikelaunch #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लोकसभा से एंटी पेपर लीक बिल पास, हंगामे के बाद ध्वनि मत से मिली मंजूरी
लोकसभा से एंटी पेपर लीक बिल पास, हंगामे के बाद ध्वनि मत से मिली मंजूरी
बिहार: आंगनबाड़ी में 22 हजार भर्ती, सम्राट कैबिनेट से 24 एजेंडे पास
बिहार: आंगनबाड़ी में 22 हजार भर्ती, सम्राट कैबिनेट से 24 एजेंडे पास
गोली चलाने का आदेश कौन देता है- लोकसभा में जितेंद्र सिंह ने बताया कानून
गोली चलाने का आदेश कौन देता है- लोकसभा में जितेंद्र सिंह ने बताया कानून
'मैं सही समय...', सदन में भाषण पूरा न होने पर राहुल का रिएक्शन
'मैं सही समय...', सदन में भाषण पूरा न होने पर राहुल का रिएक्शन
ICC रैंकिंग में वैभव सूर्यवंशी का कमाल, 230 पायदान की लगाई छलांग
ICC रैंकिंग में वैभव सूर्यवंशी का कमाल, 230 पायदान की लगाई छलांग
न आलिया न राहा, फिर रणबीर के फोन के वॉलपेपर पर है किसकी तस्वीर? जानकर नम हो जाएंगी आखें
न आलिया न राहा, फिर रणबीर के फोन के वॉलपेपर पर है किसकी तस्वीर?
क्या एसटी-एससी की जमीन जनरल में करा सकते हैं शिफ्ट, कितना आता है खर्च?
क्या एसटी-एससी की जमीन जनरल में करा सकते हैं शिफ्ट, कितना आता है खर्च?
‘मौत भी मंजूर, लेकिन...’, बांग्लादेश लौटने पर शेख हसीना का बड़ा बयान
‘मौत भी मंजूर, लेकिन...’, बांग्लादेश लौटने पर शेख हसीना का बड़ा बयान
Embed widget