एक्सप्लोरर

शिवसेना के दशहरा कार्यक्रम में CM ठाकरे का भाषण, ड्रग्स केस में आर्यन खान समेत अन्य की गिरफ्तारी पर क्या कुछ कहा?

Shiv Sena Dussehra Rally: महाराष्ट्र के सीएम ठाकरे ने सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि केंद्र में बैठे लोग 'सत्ता के नशे' में हैं. उन्होंने आरोप लगाया कि वो दूसरे के घरों को बर्बाद करने पर तुले हैं.

Shiv Sena Dussehra Rally: शिवसेना के दशहरा कार्यक्रम में महाराष्ट्र के सीएम उद्धव ठाकरे (Uddhav Thackeray) ने निशाना साधते हुए कहा कि केंद्र में बैठे लोग आज ‘सत्ता के नशे’ में हैं. इस नशे में वो दूसरे के घरों को बर्बाद करने पर तुले हैं. एक सेलिब्रिटी को पकड़कर ढोल पीटने का काम हमारी पुलिस नहीं करती है. उनका ये बयान हाल ही में क्रूज ड्रग्स पार्टी में शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान और अन्य की गिरफ्तारी को लेकर आया है. उन्होंने सरकार से मांग की कि मुंद्रा पोर्ट पर बरामद हुए हेरोइन मामले की जांच हो. सीएम ने कहा कि हमारी पुलिस ने 150 करोड़ के नशीले पदार्थ पकड़े हैं.

मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारे हिंदुत्व का मतलब राष्ट्रीयत्व है. पहले हम इंसान हैं. जाति और धर्म बाद में आता है. इसीलिए राष्ट्र हमारा धर्म है. मोहन भागवत कहते हैं कि हमारे पूर्वज एक थे. ये अगर सही है तो लखीमपुर खीरी के मारे गए किसानों के पूर्वज क्या दूसरे ग्रहों के थे? महाराष्ट्र में कुछ हुआ तो कहा जाता है कि संविधान की धज्जियां उड़ाई जाती हैं. ये आरोप लगाए जाते हैं. सवाल है कि यूपी में जो हुआ उसे क्या कहेंगे?

उद्धव ठाकरे ने कहा कि केंद्र सरकार की तरह ही राज्य के सरकारों के पास भी अधिकार हैं. इसे अगर कोई कम करने की कोशिश कर रहा होगा तो इस पर चर्चा होने की ज़रूरत है. मुझे लगता है कि इस मुद्दे पर व्यापक चर्चा होनी चाहिए. केंद्र सरकार का राज्यों के अधिकार में घुसना अब बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. इसके साथ ही उन्होंने सवाल किया कि क्या केवल महाराष्ट्र में ही ड्रग्स और एनडीपीएस एक्ट के तहत आने वाले पदार्थ मिले हैं? गुजरात के पोर्ट में भी बड़ी संख्या में ड्रग्स मिले हैं.

सीएम ने कहा, “पिछले दिनों राज्यपाल ने मुझे पत्र लिखा. जो घटना मुंबई में महिला के साथ घटी वह बहुत दुःखद है. राज्यपाल ने कहा कि दो दिनों का विधानसभा सत्र हो. मैंने राज्यपाल को विनम्रता से कहा कि प्रधानमंत्री से कहिये कि संसद का सत्र बुलाएं. वहीं पर देश में महिलाओं पर हो रहे अत्याचारों पर चर्चा हो जाएगी.”

उद्धव ठाकरे ने कहा कि अब तक दो उपचुनाव हुए हैं. लेकिन बीजेपी के पास उम्मीदवार नहीं है. उन्हें दूसरे दलों से उम्मीदवार लेने पड़ रहे हैं. वो कहते है कि हम सबसे बड़ी पार्टी हैं. शिव सेना की आवाज़ कोई दबा नहीं सकता है. आवाज दबाने वाल कोई पैदा नहीं हुआ है.

Singhu Border Murder Case: सिंघु बॉर्डर मामले में निहंग ने हत्या की जिम्मेदारी लेते हुए किया सरेंडर

Jammu Kashmir News: सुरक्षाबलों को मिली बड़ी कामयाबी, श्रीनगर और पुलवामा में मारे गए दो आतंकी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रिहाई के बाद आया पहला रिएक्शन, जानें क्या बोले उदयनिधि स्टालिन?
रिहाई के बाद आया पहला रिएक्शन, जानें क्या बोले उदयनिधि स्टालिन?
'इंश्योरेंस नहीं तो न दें पेट्रोल', SC का केन्द्र को निर्देश- तैयार करें पायलट प्रोजेक्ट
'इंश्योरेंस नहीं तो न दें पेट्रोल', SC का निर्देश- तैयार करें पायलट प्रोजेक्ट
सीवर सफाई से हर साल कितनी मौत? राहुल के सवाल पर सरकार ने दिया ये जवाब
सीवर सफाई से हर साल कितनी मौत? राहुल के सवाल पर सरकार ने दिया ये जवाब
TMC के बागी सांसद अबू ताहिर खान का बड़ा बयान, 'हम NDA के साथ नहीं, लेकिन CM...'
TMC में वापस जाएंगे बागी? NDA की बैठक के बाद दिल्ली से बंगाल तक बढ़ी हलचल

वीडियोज

Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!
Bollywood News: सोहेल को सपोर्ट करने पहुंचे सलमान खान, जेल के दिनों और 16 किलो वेट लॉस पर किया खुलासा (04.08.26)
Bigg Boss 20 में क्या है Salman Khan का Karan Arjun Secret? Promo ने बढ़ाई उत्सुकता
Salman Khan का Emotional खुलासा, Sohail Khan Divorce और Jail Days पर पहली बार करी चर्चा
Lock Upp 2 में Harshad Chopda ने Shivangi Joshi के लिए किया बड़ा Sacrifice, फैंस हुए इमोशनल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सीमा पर चीनी हथियारों की तैनाती पर भारत की दो टूक, पाक को दी सीधी चेतावनी
सीमा पर चीनी हथियारों की तैनाती पर भारत की दो टूक, पाक को दी सीधी चेतावनी
'मैं करारा जवाब दूंगी...', गूंगी गुड़िया विवाद पर पहली बार बोलीं सुनेत्रा पवार
'मैं करारा जवाब दूंगी...', गूंगी गुड़िया विवाद पर पहली बार बोलीं सुनेत्रा पवार
यश दयाल से जयंत यादव तक, नए सीजन से पहले 4 स्टार खिलाड़ियों की बदली टीम
यश दयाल से जयंत यादव तक, नए सीजन से पहले 4 स्टार खिलाड़ियों की बदली टीम
ऐश्वर्या राय बच्चन का कान्स 2026 से अनसीन लुक वायरल, 7 हजार मोती वाले स्ट्रैपलेस गाउन में ढाया कहर
ऐश्वर्या राय बच्चन का कान्स 2026 से अनसीन लुक वायरल, 7 हजार मोती वाले स्ट्रैपलेस गाउन में ढाया कहर
Xप्लेन: क्या सुप्रीम कोर्ट के फैसले से शादीशुदा और लिव-इन पार्टनर में कोई फर्क नहीं?
क्या SC के फैसले से शादीशुदा और लिव-इन पार्टनर में कोई फर्क नहीं?
TMC के बागी सांसद अबू ताहिर खान का बड़ा बयान, 'हम NDA के साथ नहीं, लेकिन CM...'
TMC में वापस जाएंगे बागी? NDA की बैठक के बाद दिल्ली से बंगाल तक बढ़ी हलचल
AIR India फ्लाइट में टर्बुलेंस पर मचा बवाल: एक्शन में DGCA, एयरलाइन ने बताई वजह
AIR India फ्लाइट में टर्बुलेंस पर मचा बवाल: एक्शन में DGCA, एयरलाइन ने बताई वजह
‘गोलियां चलाकर जनता का कर रहे दमन’, भारत ने PoJK चुनाव पर पाक को दिखाया आईना
‘गोलियां चलाकर जनता का कर रहे दमन’, भारत ने PoJK चुनाव पर पाक को दिखाया आईना
Embed widget