एक्सप्लोरर

किसानों के लिए बनी योजना को महाराष्ट्र में मिला शरद पवार का नाम, माना जा रहा जन्मदिन का तोहफा

महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना के साथ मिलकर 'शरद पवार ग्राम समृद्धि योजना' को पूरे महाराष्ट्र में लागू किया जाएगा. इस योजना को 2022 तक किसानों की आय दोगुनी करने के उद्देश्य को ध्यान में रखते हुए लागू करने का प्लान है.

मुंबई: एनसीपी प्रमुख शरद पवार को महा विकास अघाड़ी सरकार ने उनके 80वें जन्मदिन से पहले एक खास तोहफा दिया है. बुधवार को मुंबई में हुई कैबिनेट की बैठक में 'शरद पवार ग्राम समृद्धि योजना' लागू करने का फैसला सरकार ने लिया.

महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना के साथ मिलकर 'शरद पवार ग्राम समृद्धि योजना' को पूरे महाराष्ट्र में लागू किया जाएगा. इस योजना को 2022 तक किसानों की आय दोगुनी करने के उद्देश्य को ध्यान में रखते हुए लागु करने का प्लान है. योजना सामूहिक और व्यक्तिगत बुनियादी ढांचे को मजबूत करने का ग्रामीण इलाकों में काम करेगी.

इस योजना का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण इलाकों में जो पात्र लाभार्थी हैं, उन्हें व्यक्तिगत और सार्वजनिक कार्यों के लिए रोजगार के अवसर प्रदान करना होगा, जिससे कि ग्रामीण इलाकों में रहने वाले युवाओं को रोजगार मिलने में मदद मिलेगी. इसकी वजह से गांव से होने वाले पलायन को रोकने में भी बड़ी मदद मिलने की उम्मीद है.

योजना के तहत गाय और भैंसों के लिए ग्रामीण इलाकों में स्थाई रूप से शेड निर्माण किया जाएगा. जानकारी के मुताबिक ग्रामीण इलाकों में गाय और भैंस के स्थाई शेड के लिए 77 हजार 188 रुपये दिए जाएंगे. साथ ही 6 मवेशियों के पिछले प्रावधान को भी सरकार ने रद्द करने का फैसला लिया है. दो मवेशी होंगे तो भी शेड बनाने के लिए सरकार की ओर से इस योजना में किसानों को मदद की जाएगी. इससे गाय और भैंसों को एक ही जगह पर भोजन के साथ-साथ मूत्र भंडार के टैंक बनाने में किसानों को मदद मिलेगी.

आपको बता दें कि 12 दिसंबर को शरद पवार 80 साल के हो रहे हैं. महा विकास अघाड़ी सरकार बनाने का बड़ा श्रेय एनसीपी प्रमुख शरद पवार को जाता है. शायद इसीलिए सरकार ने उनके जन्मदिन के पहले ये फ़ैसला लिया. विपक्ष ने सरकार के इस फैसले पर फ़िलहाल कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है, लेकिन साफ़ है कि आने वाले दिनों में इस पर विवाद हो सकता है.

ये भी पढ़ें AK vs AK में वर्दी पहने नजर आए अनिल कपूर, भारतीय वायु सेना ने जताई कड़ी आपत्ति, दृश्य हटाने की मांग  किसानों ने कड़े किए तेवर, कहा- अगर सरकार जिद पर अड़ी है तो हम भी अपने रुख पर हैं कायम 
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली से मणिपुर तक फैला लग्जरी कार चोर नेटवर्क ध्वस्त, दो गिरफ्तार
दिल्ली से मणिपुर तक फैला लग्जरी कार चोर नेटवर्क ध्वस्त, दो गिरफ्तार
क्या E20 से वाहनों पर पड़ रहा असर? सरकार ने संसद में दिया जवाब
क्या E20 से वाहनों पर पड़ रहा असर? सरकार ने संसद में दिया जवाब
10 साल तक जेल, 50 लाख तक फाइन, एंटी पेपर लीक बिल की डिटेल
10 साल तक जेल, 50 लाख तक फाइन, एंटी पेपर लीक बिल की डिटेल
तेलंगाना में बंदर बना BLO! घटना की हो रही चर्चा, जानें पूरा मामला
तेलंगाना में बंदर बना BLO! घटना की हो रही चर्चा, जानें पूरा मामला

वीडियोज

7 फेरों के रिश्तों में साजिश की चाल!
Lock Upp 2: Shreya Kalra का बड़ा खुलासा, बचपन की दर्दनाक घटना सुनकर भावुक हुए सभी
Samay Raina का Munawar Faruqui पर Aamir Khan वाला Joke हुआ Viral, India’s Got Latent में मचा हंगामा
Ramayana Trailer Update: 30 July को आएगा ट्रेलर, फैंस में बढ़ी जबरदस्त Excitement
Batwara 1947 Trailer Review: Sunny Deol छा गए, लेकिन क्या ट्रेलर बना उम्मीदों जितना दमदार?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग को लिखी चिट्ठी, बागी गुट को लेकर की ये मांग
ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग को लिखी चिट्ठी, बागी गुट को लेकर की ये मांग
उद्धव ठाकरे बोले, 'हां, मेरा परिवारवाद है लेकिन उसकी एक...'
उद्धव ठाकरे बोले, 'हां, मेरा परिवारवाद है लेकिन उसकी एक...'
राहुल गांधी ने अमित शाह को घेरा, सौरव दास बोले, 'ये सीरियस...'
राहुल गांधी ने अमित शाह को घेरा, सौरव दास बोले, 'ये सीरियस...'
श्रीलंका सीरीज से पहले ईशान किशन बने कप्तान, वैभव सूर्यवंशी उपकप्तान
श्रीलंका सीरीज से पहले ईशान किशन बने कप्तान, वैभव सूर्यवंशी उपकप्तान
Xप्लेन: राहुल गांधी के 'दो बोल' से बवाल! जानें सदन के अंदर और बाहर का हाल?
राहुल गांधी के 'दो बोल' से बवाल! जानें सदन के अंदर और बाहर का हाल?
न आलिया न राहा, फिर रणबीर के फोन के वॉलपेपर पर है किसकी तस्वीर? जानकर नम हो जाएंगी आखें
न आलिया न राहा, फिर रणबीर के फोन के वॉलपेपर पर है किसकी तस्वीर?
‘मौत भी मंजूर, लेकिन...’, बांग्लादेश लौटने पर शेख हसीना का बड़ा बयान
‘मौत भी मंजूर, लेकिन...’, बांग्लादेश लौटने पर शेख हसीना का बड़ा बयान
Indian AI Engineer loss US Job: US में नौकरी गई, प्रोजेक्ट चला गया भारत...भारतीय AI इंजीनियर की कहानी वायरल
US में नौकरी गई, प्रोजेक्ट चला गया भारत...भारतीय AI इंजीनियर की कहानी वायरल
Embed widget