एक्सप्लोरर

'... महादेव बेटिंग ऐप बन जाएगा हर-हर महादेव ऐप,' उद्धव ठाकरे का बीजेपी पर तंज

महादेव ऐप मामले के आरोपी शुभम सोनी ने छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल को 508 करोड़ रुपये का भुगतान करने का आरोप लगाया है. इन आरोपों को बघेल ने सिरे से खारिज किया है. इस बीच उद्धव ठाकरे ने BJP पर तंज कसा.

Mahadev Betting App: महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री और शिवसेना (उद्धव गुट) के प्रमुख उद्धव ठाकरे ने महादेव सट्टेबाजी ऐप विवाद मामले में बीजेपी पर तंज कसा. उन्होंने कहा कि अगर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल बीजेपी में शामिल हो जाएं, तो 'महादेव बेटिंग ऐप', 'हर-हर महादेव ऐप' बन जाएगा. 

उद्धव ठाकरे ने सोमवार (6 नवंबर) को कहा, "वैसे तो छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल बीजेपी में शामिल नहीं होंगे, लेकिन अगर बीजेपी में चले जाते हैं, तो यह महादेव सट्टेबाजी ऐप, हर हर महादेव ऐप बन जाएगा और उनके खिलाफ चल रहे सभी केस वापस ले लिए जाएंगे."

उद्धव ठाकरे का यह बयान ऐसे समय में आया है, जब चुनावी सरगर्मियों के बीच महादेव सट्टेबाजी ऐप मामले में आरोपी शुभम सोनी ने कहा है कि उसने दुबई में अपने जुए के कारोबार को सेटअप करने के लिए छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को 508 करोड़ रुपये का भुगतान किया था.

सीएम क्या बोले?

इन आरोपों को मुख्यमंत्री बघेल ने सिरे से खारिज किया है. उन्होंने कहा, ''ये ED की प्रेस रिलीज़ में पहले दिन तो महादेव App का अधिकारी था. दूसरे दिन ये महादेव App का मालिक बन गया. और क्या ही आदमी है! अपने नौकर की शादी में 200 करोड़ खर्च करता है. इसका वीडियो देखो, थूक गटक रहा है, कई बार वीडियो सेट कर रहा है, इतने कट-पेस्ट लगे हैं वीडियो में.''

महादेव ऐप से कौन-कौन है जुड़ा?
शुभम सोनी ने इस वीडियो में महादेव ऐप की पूरी कहानी बताई कि इस सट्टेबाजी ऐप से कौन-कौन जुड़ा है. उन्होंने साफ कहा है कि इस सिंडिकेट में सीएम बघेल, उनके बेटे बिट्टू, उनके राजनीतिक सलाहकार विनोद वर्मा और एक आईपीएस अधिकारी शामिल थे.

22 ऐप्स पर सरकार का एक्शन
गौरतलब है कि प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) अवैध सट्टेबाजी ऐप सिंडिकेट की जांच कर रही है और उसने छत्तीसगढ़ में महादेव बुक पर छापा भी मारा. इस बीच केंद्र सरकार ने ईडी के अनुरोध पर महादेव ऐप सहित 22 अवैध सट्टेबाजी प्लेटफार्मों को ब्लॉक करने का आदेश भी जारी किया.

यह भी पढ़ें- छत्तीसगढ़ के चुनावी वादे 2023: कांग्रेस का गारंटी कार्ड Vs पीएम मोदी की गारंटी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राज्यसभा में सांसद अशोक सिंह ने पूछा पेट्रोल ब्लेंडिंग से जुड़ा सवाल, सरकार ने दिया ये जवाब
राज्यसभा में सांसद अशोक सिंह ने पूछा पेट्रोल ब्लेंडिंग से जुड़ा सवाल, सरकार ने दिया ये जवाब
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 16 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 16 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
CJP के प्रदर्शन पर राहुल गांधी बोले, 'सत्ता हमेशा के लिए नहीं रहती, जवाबदेही जरूर तय की जाएगी'
CJP के प्रदर्शन पर राहुल गांधी बोले, 'सत्ता हमेशा के लिए नहीं रहती, जवाबदेही जरूर तय की जाएगी'
CJP प्रोटेस्ट और लाठीचार्ज के बीच आया अभिजीत दीपके का रिएक्शन, कहा - 'केंद्र सरकार चाहती है...'
CJP प्रोटेस्ट और लाठीचार्ज के बीच आया अभिजीत दीपके का रिएक्शन, कहा - 'केंद्र सरकार चाहती है...'

वीडियोज

BMW F 450 GS Ride Review | The best premium bike ?
Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए
Sonam Wangchuk: सोनम वांगचुक अस्पताल में भर्ती.. अब अभिजीत दीपके करेंगे अनशन! कर दिया बड़ा ऐलान!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 16 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 16 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
नेतन्याहू होंगे गिरफ्तार? न्यूयार्क के मेयर ममदानी के बयान पर आया ट्रंप का रिएक्शन, बोले - 'इजरायल के PM को...'
नेतन्याहू होंगे गिरफ्तार? ममदानी के बयान पर आया ट्रंप का रिएक्शन, बोले - 'इजरायल के PM को...'
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा; जानें क्या कहा
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
Explained: जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में कूदे सपा नेता! मोहिबुल्लाह से लेकर अखिलेश तक, कैसे बनाया राजनीतिक मुद्दा?
जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में खपे सपा नेता! मोहिबुल्ला से लेकर अखिलेश तक, कैसे बना राजनीतिक मुद्दा
राहुल गांधी का PM मोदी पर निशाना, 'वाजिब मुद्दे उठाने वाले छात्र घसीटे-पीटे जाते हैं'
राहुल गांधी का PM मोदी पर निशाना, 'वाजिब मुद्दे उठाने वाले छात्र घसीटे-पीटे जाते हैं'
Embed widget