एक्सप्लोरर

मदुरै: सैलून संचालक की बेटी बनी UNADP की गुडविल एंबेसडर, गरीबों पर खर्च कर दिए पढ़ाई के लिए बचाए गए 5 लाख रुपए

सी मोहन की बेटी ने अपनी पढ़ाई के लिए बचत से पांच लाख रुपये लॉकडाउन में गरीबों को खिलाने में खर्च किए थे. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मन की बात कार्यक्रम में सी मोहन की तारीफ की थी.

नई दिल्‍ली: चेन्‍नई के मदुरै की एक 13 वर्षीय लड़की को यूनाइटेड नेशंस एसोसिएशन फॉर डेवलपमेंट एण्‍ड पीस के लिए 'गुडविल एंबेसडर टू द पुअर' नियुक्त किया गया है. 13 वर्षीय एम नेत्रा ने लॉकडाउन के बीच अपार कठिनाइयों से जूझ रहे गरीबों की मदद करने के लिए अपने पिता को 5 लाख रुपये देने के लिए राजी किया जो उन्होंने उसकी पढ़ाई के लिए बचाया था. आठवीं की छात्रा नेत्रा को एक लाख रुपये की छात्रवृत्ति भी दी गई है.

बेटी को मिले इस सम्मान से उनके परिवार के लोग फूले नहीं समा रहे. नेत्रा के पिता सी मोहन ने कहा कि वह छोटे और साधारण लोग हैं. उनके लिए यह सम्मान बहुत बड़ी बात है. उन्होंने कभी इसकी कल्पना भी नहीं की थी कि यूएनएडीएपी जैसी संस्था में उनकी बेटी ब्रांड एंबेसडर नियुक्त की जाएगी.

प्रधानमंत्री मोदी कर चुके हैं तारीफ

कुछ दिनों पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 'मन की बात' कार्यक्रम में भी इस बात का जिक्र किया था. पीएम मोदी ने नेत्रा की तारीफ करते हुए कहा था कि कि संकट में फंसे जरूरतमंदों की मदद करके एक सैलून चलाने वाले की बेटी ने जो काम किया है वह कोई नेक दिल इंसान ही कर सकता है.

राज्य के मंत्री सेलुर राजू ने नेत्रा की तारीफ करते हुए कहा था कि वह मुख्यमंत्री ई पलानीस्वामी से नेत्रा को स्वर्गीय मुख्यमंत्री जे जयललिता के नाम पर एक पुरस्कार से सम्मानित करने के लिए कहेंगे.

सैलून चलाते हैं नेत्रा के पिता

एम नेत्रा के पिता सी मोहन मदुरै में एक सैलून चलाते हैं. सालों मेहनत करके उन्होंने अपनी बेटी की शिक्षा के लिए पांच लाख रुपये बचाए थे. लेकिन उन्होंने इस मुश्किल समय में जरूरतमंदों और वंचितों की सेवा में पूरी राशि खर्च कर दी.

नेत्रा को मिलेगा जिनेवा में बोलने का मौका

UNADAP ने कहा कि एम नेत्रा को न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र/यूएन सम्मेलनों और सिविल सोसायटी मंचों और सम्मेलनों को संबोधित करने वाले जिनेवा में बोलने का मौका दिया जाएगा.

Unlock-1.0: खुलने वाले हैं देश भर के प्रमुख मंदिरों के कपाट, दर्शन के लिए करना होगा इन नियमों का पालन दिल्ली: सीएम केजरीवाल बोले- कोरोना के संदिग्ध मरीज को अस्पताल भर्ती करने से मना नहीं कर सकते

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

चुनाव आयोग के फैसले पर कल 'सुप्रीम' सुनवाई, राहुल गांधी ने लगाई है याचिका
चुनाव आयोग के फैसले पर कल 'सुप्रीम' सुनवाई, राहुल गांधी ने लगाई है याचिका
CJP के 11 लोगों को दिल्ली पुलिस ने किया रिहा, दीपके बोले- ‘हमारे कॉकरोच...’
CJP के 11 लोगों को दिल्ली पुलिस ने किया रिहा, दीपके बोले- ‘हमारे कॉकरोच...’
SC के पूर्व जज ने SIR और चुनाव आयोग पर उठाए सवाल, कहा- 'सुप्रीम कोर्ट को...'
SC के पूर्व जज ने SIR और चुनाव आयोग पर उठाए सवाल, कहा- 'सुप्रीम कोर्ट को...'
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट

वीडियोज

घुसपैठिया और SIR, 2029 की 'जंग' तैयार!
Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!
Bollywood News: आयुष्मान-सारा की ‘उड़ता तीर’ का दूसरा ट्रेलर रिलीज, धुरंधर से होने लगी तुलना! (14.10.26)
सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
SC के पूर्व जज ने SIR और चुनाव आयोग पर उठाए सवाल, कहा- 'सुप्रीम कोर्ट को...'
SC के पूर्व जज ने SIR और चुनाव आयोग पर उठाए सवाल, कहा- 'सुप्रीम कोर्ट को...'
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
IND vs WI 4th T20: सबसे तेज टीम शतक, वेस्टइंडीज ने चौथे टी20 में रचा दिया इतिहास
सबसे तेज टीम शतक, वेस्टइंडीज ने चौथे टी20 में रचा दिया इतिहास
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', CJP के दास-रांका की गिरफ्तारी के बाद प्रकाश राज की सरकार को वॉर्निंग
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', प्रकाश राज ने सरकार को दी वॉर्निंग
'फांसी नहीं, उम्रकैद हो सकती थी', मुस्कान-साहिल की वकील का बयान
'फांसी नहीं, उम्रकैद हो सकती थी', मुस्कान-साहिल की वकील का बयान
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
Bathroom Wall Mold: बाथरूम की दीवारों पर जम गई है फफूंदी? इसे ऐसे करें ठीक
बाथरूम की दीवारों पर जम गई है फफूंदी? इसे ऐसे करें ठीक
Embed widget