एक्सप्लोरर

सिंधिया समर्थक विधायकों ने जारी किया वीडियो, कहा- हर हाल में उनके साथ

ज्योतिरादित्य सिंधिया खेमे में 19 विधायकों ने कहा कि वे उनके साथ है. सिंधिया खेमे की इमरती देवी ने काह कि कांग्रेस सरकार में हमारी सुनवाई बिल्कुल नहीं थी. हम सिंधियाजी के साथ खड़े हैं.

भोपाल: मध्यप्रदेश की कांग्रेस सरकार से बागी होकर बेंगलुरु गए सिंधिया खेमे के 19 विधायकों ने बुधवार को एक वीडियो जारी कर कहा कि वे किसी दबाव में नहीं है और हर हाल में अपने नेता सिंधिया के साथ हैं. सिंधिया खेमे के छह मंत्रियों इमरती देवी, गोविंद सिंह राजपूत, तुलसी सिलावट, महेन्द्र सिंह सिसोदिया, प्रद्युम्न सिंह तोमर और डॉ प्रभुराम चौधरी सहित 19 विधायकों ने बुधवार को वीडियो जारी कर सिंधिया के बीजेपी में शामिल होने के फैसले का समर्थन किया और उनका साथ देने की बात कही.

मंत्री इमरती देवी ने कहा, ‘‘महाराज ने अच्छा निर्णय लिया है. हमको वे किसी जगह ले जा रहे हैं. अगर महाराज साहब कहीं नहीं ले जाते और मुझसे कहते कि कुंए में गिरना है तो मैं कुंए में भी गिरुंगी, पर महाराज के साथ रहूंगी. जहां हमारे महाराज साहब हैं वहां इमरती है. हम सब 22 विधायक हैं सब उनके साथ हैं.’’

इमरती देवी ने वीडिया में आगे कहा,‘‘ प्रदेश की कांग्रेस सरकार में हमारी बिल्कुल सुनवाई नहीं थी. हम सबसे ज्यादा परेशान थे उसे पार्टी में रहकर जिस पार्टी से आज हम त्यागपत्र देकर श्रीमंत ज्योतिरादित्य सिंधिया जी के साथ खड़े हैं.’’

सिंधिया खेमे के मंत्री तुलसी सिलावट ने वीडियो में कहा, ‘‘परम श्रद्धेय ज्योतिरादित्य सिंधिया जी ने जो निर्णय लिया है उसमें हम साथ हैं. वे किसी भी पार्टी ,चाहे बीजेपी में जाएं तो यहां 22 के 22 विधायक सब एक साथ हैं. सब स्वेच्छा से आए हैं, किसी के दबाव में नहीं हैं. सिंधिया जो निर्णय करेंगे पूरे 22 विधायक उनके साथ थे, हैं और रहेंगे.’’

एक दूसरे मंत्री महेन्द्र सिंह सिसोदिया ने वीडियो में कहा, ‘‘गद्दारी ज्योतिरादित्य सिंधिया ने नहीं की है. उनके साथ गद्दारी कांग्रेस पार्टी और कमलनाथ जी ने की. यह जानते हुए कि सिंधिया जी की मेहनत से 15 साल बाद कांग्रेस ने सरकार बनाई है.’’ उन्होंने कहा कि एक ओर खजाना खाली होने की बात करते हैं वहीं मुख्यमंत्री अपने क्षेत्र छिंदवाड़ा में 12,000 करोड़ की योजनाएं बनवाते हैं तो क्या बाकी विधायक और मंत्री झक मार रहे हैं. क्या ये हमारी उपेक्षा नहीं है. क्या यह मध्यप्रदेश की जनता के साथ छलावा नहीं है.

सिसोदिया ने ज्योतिरादित्य सिंधिया के बीजेपी में शामिल होने का समर्थन करते हुए कहा कि महाराज जिस भी पार्टी में जायेंगे हम उनके साथ जायेंगे. उन्होंने कहा, ‘‘हम 20 के 20 विधायक पूरी तरह से एक हैं. मैं बाकी विधायक भाईयों से कहना चाहता हूं कि आने वाले समय में कांग्रेस पार्टी मध्यप्रदेश में नेस्तनाबूद हो जायेगी.’’

वहीं मंत्री डॉ प्रभुराम चौधरी ने कहा, ‘‘मैं हमारे नेता सिंधिया जी के साथ था, आज भी हूं और आगे भी रहूंगा. हम 22 लोगों ने स्वेच्छा से इस्तीफा दिया है.’’ इन विधायकों का यह वीडियो जारी होने के बाद प्रदेश कांग्रेस के इस दावे की हवा निकलती नजर आ रही है कि बेंगलुरु गए विधायकों को गुमराह करके ले जाया गया है और सिंधिया के बीजेपी में शामिल होने पर ये विधायक कांग्रेस में बने रहेंगे. प्रदेश कांग्रेस के नेताओं ने इन विधायकों से संपर्क में होने का दावा भी किया था.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Parliament Monsoon Session Day 9 Live: विपक्ष ने राज्यसभा से किया वॉकआउट, नड्डा बोले- इन्हें लोकतंत्र पर भरोसा नहीं
Live: विपक्ष ने राज्यसभा से किया वॉकआउट, नड्डा बोले- इन्हें लोकतंत्र पर भरोसा नहीं
'इडियट, अंधभक्त...', राहुल गांधी के खिलाफ लोकसभा में विशेषाधिकार हनन नोटिस
'इडियट, अंधभक्त...', राहुल गांधी के खिलाफ लोकसभा में विशेषाधिकार हनन नोटिस
कावेरी मामले में कर्नाटक को झटका, तमिलनाडु को राहत, जानें पूरा विवाद
कावेरी मामले में कर्नाटक को झटका, तमिलनाडु को राहत, जानें पूरा विवाद
'राजेन्द्र प्रसाद ने की बड़ी गलती', वंदे मारतम् बिल पास होने पर भड़के ओवैसी
'राजेन्द्र प्रसाद ने की बड़ी गलती', वंदे मारतम् बिल पास होने पर भड़के ओवैसी

वीडियोज

Ramayana Trailer Review: Ranbir Kapoor के Ram और Yash के Ravan लुक ने जीता दिल
Spider-Man Brand New Day Review: Tom Holland ने फिर जीता दिल, Emotions और Action का शानदार मेल
Ramayana Trailer Review: Yash का Ravan अवतार शानदार, Ranbir Kapoor ने भी जीता दिल
Ranveer Singh का मजेदार जवाब हुआ वायरल, Female फैन की बात पर हंसी नहीं रोक पाए लोग
7 फेरों के रिश्तों में साजिश की चाल!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मनुस्मृति पर खरगे का बयान, भड़के BJP सांसद, नड्डा बोले- अशांति फैलेगी
मनुस्मृति पर खरगे का बयान, भड़के BJP सांसद, नड्डा बोले- अशांति फैलेगी
संसद में संजय राउत बोले- 'लापता गृहमंत्री' फिल्म बनाने वाला हूं
संसद में संजय राउत बोले- 'लापता गृहमंत्री' फिल्म बनाने वाला हूं
Xप्लेन: देश के दो बड़े नौकरशाह होंगे रिटायर्ड! कैबिनेट सेक्रेटरी और गृह सचिव के लिए अब कौन?
देश के दो बड़े नौकरशाह होंगे रिटायर्ड! कैबिनेट सेक्रेटरी और गृह सचिव के लिए अब कौन?
'तारक मेहता' में स्पाइडर मैन की एंट्री, यूजर्स बोले- इसे ले आए तो दया क्यों नहीं?
'तारक मेहता' में स्पाइडर मैन की एंट्री, यूजर्स बोले- इसे ले आए तो दया क्यों नहीं?
जो रूट 4 साल बाद दोबारा बने इंग्लैंड के कप्तान, ECB का बड़ा फैसला
जो रूट 4 साल बाद दोबारा बने इंग्लैंड के कप्तान, ECB का बड़ा फैसला
'इडियट, अंधभक्त...', राहुल गांधी के खिलाफ लोकसभा में विशेषाधिकार हनन नोटिस
'इडियट, अंधभक्त...', राहुल गांधी के खिलाफ लोकसभा में विशेषाधिकार हनन नोटिस
नेपाल: साम्प्रदायिक दंगे से जल रहे कई शहर, आगजनी-पथराव के बाद कर्फ्यू, 3 मौत
नेपाल: साम्प्रदायिक दंगे से जल रहे कई शहर, आगजनी-पथराव के बाद कर्फ्यू, 3 मौत
जाली पासपोर्ट मामले में गैंगस्टर छोटा राजन को 7 साल की सजा, CBI कोर्ट का फैसला
जाली पासपोर्ट मामले में गैंगस्टर छोटा राजन को 7 साल की सजा, CBI कोर्ट का फैसला
Embed widget