एक्सप्लोरर

मध्य प्रदेश में और सांसदों पर दांव लगा सकती है बीजेपी, तीसरी लिस्ट के लिए इन नामों की चर्चा

Madhya Pradesh BJP Candidates List 2023: बीजेपी की तीसरी लिस्ट में केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया को भी विधायकी का टिकट मिल सकता है. पार्टी उन्हें शिवपुरी से चुनावी मैदान में उतार सकती है.

मध्य प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी के कुछ और सांसदों को भी चुनावी मैदान में उतरने की चर्चा है. बीजेपी तीसरी लिस्ट में इन नामों की घोषणा कर सकती है. 1 अक्टूबर को केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह भोपाल दौरे पर रहेगे. खबरें हैं कि इस दौरान  वह तीसरी लिस्ट के लिए उम्मीदवारों के नाम पर चर्चा कर सकते हैं. इस बार जिन सांसदों को मैदान में उतारने की चर्चा है, उनमें केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया का भी नाम है. पार्टी सिंधिया को शिवपुरी से लड़वा सकती है. 

सिंधिया की बुआ यशोधरा राजे सिंधिया स्वास्थ्य कारणों से शिवपुरी से नहीं लड़ना चाहतीं इसलिए सिंधिया को शिवपुरी से उतारा जा सकता है. सिंधिया के अलावा सुधीर गुप्ता, वीरेंद्र कुमार और रोडमल नागर के नाम की भी चर्चा है. 

सिंधिया को शिवपुरी से उतारा जा सकता है
ज्योतिरादित्य सिंधिया राज्यसभा सांसद हैं और फिलहाल केंद्र में विमान इस्पात मंत्री का कार्यभार संभाल रहे हैं. उनके अलावा एक और केंद्रीय मंत्री वीरेंद्र कुमार के नाम की चर्चा है, जो टीकमगढ़ से सांसद हैं और उनके पास केंद्रीय सामाजिक न्याय मंत्री की जिम्मेदारी है. वहीं, सुधीर गुप्ता मंदसौर से और रोडमल नागर राजगढ़ से सांसद हैं.

इन सांसदों पर लगा दांव लगा चुकी है पार्टी
बीजेपी अब तक तीन केंद्रीय मंत्रियों समेत 7 सांसदों पर दांव लगा चुकी है. कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर को मुरैना की दिमिनी सीट से टिकट दिया गया है. खाद्य प्रसंस्करण उद्योग और जल शक्ति मंत्री प्रह्लाद सिंह पटेल को उन्हीं के भाई का टिकट काटकर नरसिंहपुर से उतारा गया है. केंद्रीय मंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते को आदिवासी समुदाय को साधने के लिए निवास सीट से टिकट दिया गया है. इनके अलावा सांसद रीती पाठक को सीधी, राकेश सिंह को जबलपुर पश्चिम, गणेश सिंह को सतना और उदय प्रताप सिंह को गाडरवारा सीट से टिकट मिला है.

बीजेपी अध्यक्ष की महासचिवों के साथ बैठक
बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा शुक्रवार (29 सितंबर, 2023)  को दिल्ली में पार्टी मुख्यालय में महासचिवों के साथ बैठक करेंगे, जिसमें  मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान समेत अन्य चुनावी राज्यों को लेकर चर्चा हो सकती है.

शिवराज के नाम की चर्चा नहीं
बीजेपी दो लिस्ट में 79 उम्मीदवारों के नाम की घोषणा कर चुकी है और अब तीसरी लिस्ट की चर्चा है. तीसरी लिस्ट में और सांसदों के नाम शामिल होने की संभावना जताई जा रही है, लेकिन मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के नाम को लेकर अभी तक कोई सुगबुगाहट नहीं है. जो दो लिस्ट आ चुकी हैं, उनमें भी शिवराज का नाम नहीं था. पार्टी ने अभी तक मुख्यमंत्री के चेहरे की भी घोषणा नहीं की है, लेकिन सीएम पद के कई उम्मीदवार मैदान में हैं. तीसरी लिस्ट में ज्योतिरादित्य सिंधिया के नाम की संभावना ने हलचल और बढ़ा दी है.

यह भी पढ़ें:-
Asian Games 2023: भारत ने चीन में तोड़ा वर्ल्ड रिकॉर्ड, शूटिंग में जीता गोल्ड और सिल्वर मेडल, पीएम मोदी बोले- 'शानदार जीत'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रूस से सबसे ज्यादा तेल-गैस कौन खरीदता है? भारत के लिए क्या चुनौती, यहां समझिए
रूस से सबसे ज्यादा तेल-गैस कौन खरीदता है? भारत के लिए क्या चुनौती, यहां समझिए
पंजाब-दिल्ली को दहलाने का पाकिस्तानी प्लान फेल! NIA ने की बड़ी कार्रवाई
पंजाब-दिल्ली को दहलाने का पाकिस्तानी प्लान फेल! NIA ने की बड़ी कार्रवाई
तमिलनाडु में पहले ही दिन इतने लोगों ने ऑनलाइन बुक की शराब, लेकिन नहीं हुई होम डिलीवरी, जानें क्यों
तमिलनाडु में पहले ही दिन इतने लोगों ने ऑनलाइन बुक की शराब, लेकिन नहीं हुई होम डिलीवरी, जानें क्यों
Xप्लेन: कैसे होती है मानसून की भविष्यवाणी, बारिश अर्थव्यवस्था के लिए क्यों है जरूरी?
Xप्लेन: कैसे होती है मानसून की भविष्यवाणी, बारिश अर्थव्यवस्था के लिए क्यों है जरूरी?

वीडियोज

Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी
R. Madhavan बोले- अब उन्हें CM Thalapathy Vijay कहना चाहिए, Politics पर दिया बड़ा जवाब
Kajal Raghwani ने Pawan Singh पर लगाए गंभीर आरोप, Khesari Lal Yadav को भी दिया जवाब
Bhojpuri Bawaal में Pawan Singh ने छोड़ा शो, Amrapali Dubey और Kajal Raghwani में बड़ी बहस
Bollywood News: उल्टा पड़ा दांव! 'आवारापन 2' के मेकर्स का ही दांव पड़ा उन पर भारी, घिरे विवादों में! (07.06.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पंजाब-दिल्ली को दहलाने का पाकिस्तानी प्लान फेल! NIA ने की बड़ी कार्रवाई
पंजाब-दिल्ली को दहलाने का पाकिस्तानी प्लान फेल! NIA ने की बड़ी कार्रवाई
गुरुग्राम में बारिश के बाद प्रशासन अलर्ट, वर्क फ्रॉम होम की सलाह
गुरुग्राम में बारिश के बाद प्रशासन अलर्ट, वर्क फ्रॉम होम की सलाह
भारत में 6 नवंबर को रिलीज नहीं होगी रणबीर कपूर की 'रामायण', प्रोड्यूसर ने बताई चौंकाने वाली वजह
भारत में 6 नवंबर को रिलीज नहीं होगी रणबीर कपूर की 'रामायण', प्रोड्यूसर ने बताई चौंकाने वाली वजह
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
यूपी में बदलने वाला है मौसम का मिजाज, 63 जिलों में बारिश का अलर्ट
यूपी में बदलने वाला है मौसम का मिजाज, 63 जिलों में बारिश का अलर्ट
US का नया बिल, रूस से तेल-गैस खरीदा तो लगेगा 100% टैरिफ! भारत समेत किस पर होगा असर
US का नया बिल, रूस से तेल-गैस खरीदा तो लगेगा 100% टैरिफ! भारत समेत किस पर होगा असर
AIIMS Delhi: AIIMS के डॉक्टरों का चमत्कार, 209 kg के मरीज को दी नई जिंदगी
AIIMS के डॉक्टरों का चमत्कार, 209 kg के मरीज को दी नई जिंदगी
देश में सिर्फ 5.67% स्कूलों में पहली से 12वीं तक की पढ़ाई, सरकार ने दी जानकारी
देश में सिर्फ 5.67% स्कूलों में पहली से 12वीं तक की पढ़ाई, सरकार ने दी जानकारी
Embed widget