एक्सप्लोरर

अरुण शौरी ने फिर किया पीएम पर वार, कहा- मोदी को सपोर्ट करना बड़ी भूल थी

इतना ही नहीं उन्होंने मोदी की तुलना अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप से की है.

नई दिल्ली: कल जीएसटी में बदलाव कर मोदी सरकार ने छोटे कारोबारियों को राहत देने का एलान किया है लेकिन मोदी सरकार पर वार थम नहीं रहा है. अब बीजेपी के ही वरिष्ठ नेता अरुण शौरी ने पीएम मोदी को निशाने पर लिया है. अरुण शौरी ने कहा है कि पीएम मोदी का समर्थन करना उनकी बड़ी भूल थी. इतना ही नहीं उन्होंने मोदी की तुलना अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप से की है.

अरूण शौरी ने कहा, ''ट्रंप हमेशा ये शिकायत करते रहते हैं कि लोग उनके खिलाफ हैं और मीडिया भी हमेशा उनकी गलत छवि पेश करता है. इधर ये भी कहते हैं- नोटबंदी के बाद मुझे कितने जुल्म झेलने पड़े और कहते हैं कि लोग चाहें मुझे जान से भी मार दें, मैं दलितों की सेवा करने से नहीं चूकूंगा. अरे कौन कह रहा है मार देंगे. ऐसा बोलना सिर्फ भाषण कला नहीं है एक सोच है क्योंकि अपने आपको पीड़ित बताना आपको मौका देता है कि आप किसी का भी शोषण कर सकें.''

कौन हैं अरूण शौरी-

  • अर्थव्यवस्था पर पैनी नज़र रखते हैं.
  • इंडियन एक्सप्रेस के संपादक रह चुके हैं
  • 1999-2004 की वाजयेपी सरकार में विनिवेश मंत्री रह चुके हैं
  • दो बार  राज्यसभा के सांसद रह चुके हैं.

आपको बता दें कि इससे पहले बीजेपी के वरिष्ठ नेता यशवंत सिन्हा ने अपने लेख में कहा था कि नोटबंदी विफल रही है और जीएसटी से लोगों की परेशानी बढ़ी है.  यशवंत सिन्हा ने ‘मुझे बोलना ही पड़ेगा’ शीर्षक से लेख लिखा था. इस लेख में यशवंत सिन्हा ने मोदी सरकार की नीतियों पर सवाल खड़े किए.

सिन्हा ने वित्त मंत्री अरुण जेटली पर तीखा तंज भी कसते हुए कहा कि ''मोदी ने तो करीब से गरीबी देखी है लेकिन लगता है कि जेटली पूरे देश को बेहद करीब से गरीबी दिखा देंगे.'' इसके जवाब में जयंत सिन्हा ने अपने लेख में लिखा कि 'अर्थव्यवस्था की चुनौतियों को लेकर कई लेख लिखे गए, दुर्भाग्य से संकीर्ण तथ्यों के आधार पर इन लेखों में निष्कर्ष पर पहुंचा गया है और जो अर्थव्यवस्था को लेकर बुनियादी बदलाव को नजरंदाज किया गया है. एक या दो तिमाही के विकास दर के आंकड़े बदलाव की अर्थव्यवस्था में दूरगामी परिणाम के लिए उठाए गए कदमों को बताने के लिए नाकाफी हैं.'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Delhi Protest LIVE: 'अपराधियों जैसा बर्ताव', हिरासत से छूटते ही नेहा बोरा ने दिल्ली पुलिस पर लगाया आरोप
LIVE: 'अपराधियों जैसा बर्ताव', हिरासत से छूटते ही नेहा बोरा ने दिल्ली पुलिस पर लगाया आरोप
'इंटरनेशनल डंका...', ध्रुव राठी का लंदन पहुंचते ही बड़ा ऐलान, बताया क्या है प्लान
'इंटरनेशनल डंका...', ध्रुव राठी का लंदन पहुंचते ही बड़ा ऐलान, बताया क्या है प्लान
अभिजीत दीपके के खिलाफ किन धाराओं में कार्रवाई? पुलिस का अगला कदम क्या, जानें सब कुछ
अभिजीत दीपके के खिलाफ किन धाराओं में कार्रवाई? पुलिस का अगला कदम क्या, जानें
नेहा बोरा आधी रात हिरासत से छूटीं, पुलिस का अभिजीत दीपके के खिलाफ सख्त एक्शन
नेहा बोरा आधी रात हिरासत से छूटीं, पुलिस का अभिजीत दीपके के खिलाफ सख्त एक्शन

वीडियोज

'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?
CEC पर दिल्ली में NON-STOP बवाल...तख्तापलट का ट्रेलर?
Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
नेहा बोरा आधी रात हिरासत से छूटीं, पुलिस का अभिजीत दीपके के खिलाफ सख्त एक्शन
नेहा बोरा आधी रात हिरासत से छूटीं, पुलिस का अभिजीत दीपके के खिलाफ सख्त एक्शन
यूपी में CM योगी या अखिलेश? विधानसभा चुनाव से पहले चौंकाने वाला सर्वे
यूपी में CM योगी या अखिलेश? विधानसभा चुनाव से पहले चौंकाने वाला सर्वे
4 हजार करोड़ से ज्यादा कमाने वाली ये हॉरर फिल्म अब OTT पर फैलाएगी दशहत, जानें- कब और कहां देखें?
4 हजार करोड़ से ज्यादा कमाने वाली ये फिल्म अब ओटीटी पर होगी रिलीज, जानें- कब और कहां देखें?
NZ टूर के लिए टेस्ट और ODI टीम का ऐलान, 6 बड़ी बातें आई सामने
NZ टूर के लिए टेस्ट और ODI टीम का ऐलान, 6 बड़ी बातें आई सामने
'कहां हैं, कोई अपडेट नहीं...', दीपके की हिरासत पर बोली CJP, पुलिस पर किडनैपिंग का आरोप
'कहां हैं, कोई अपडेट नहीं...', दीपके की हिरासत पर बोली CJP, पुलिस पर किडनैपिंग का आरोप
ट्रंप ने सिर्फ 5 दिन में नई प्रेस सेक्रेटरी को पद से हटाया? सामने आई वजह
ट्रंप ने सिर्फ 5 दिन में नई प्रेस सेक्रेटरी को पद से हटाया? सामने आई वजह
भारत छोड़ने के ख्याल से भावुक हुई विदेशी महिला, मॉल में गरबा देख छलके आंसू
भारत छोड़ने के ख्याल से भावुक हुई विदेशी महिला, मॉल में गरबा देख छलके आंसू
क्या काली बिल्ली के रास्ता काटने पर सच में होता है अपशगुन, जानें क्या है सच?
क्या काली बिल्ली के रास्ता काटने पर सच में होता है अपशगुन, जानें क्या है सच?
Embed widget