एक्सप्लोरर

नवाबों का शहर रचेगा इतिहास, 100 साल में पहली बार एक महिला बनेगी मेयर

नवाबों का शहर लखनऊ पिछले 100 साल में पहली बार किसी महिला को अपना मेयर चुनने जा रहा है. राजधानी में नगर निगम चुनावों के दूसरे चरण के तहत रविवार को मतदान होना है. बता दें कि पिछले 100 साल में लखनउ की मेयर कभी कोई महिला नहीं बनी.

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में एक बार फिर से चुनावी गहमागहमाी तेज हो गई है. जहां एक ओर विपक्षी पार्टियां नगर निकाय चुनाव के जरिए अपना जनाधार को वापस पाने की कोशिश में हैं तो वहीं दूसरी ओर यह चुनाव मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की पहली परीक्षा है. इस बीच नवाबों के शहर लखनऊ में एक इतिहास बनने जा रहा है. दरसअल लखनऊ पिछले 100 साल में पहली बार किसी महिला को अपना मेयर चुनने जा रहा है. राजधानी में नगर निगम चुनावों के दूसरे चरण के तहत रविवार को मतदान होना है. बता दें कि पिछले 100 साल में लखनउ की मेयर कभी कोई महिला नहीं बनी.

इस बार लखनऊ मेयर की सीट महिला उम्मीदवार के लिए आरक्षित है. सत्ताधारी बीजेपी सहित विभिन्न दलों ने अपने महिला प्रत्याशी को मैदान में उतारा है. जीत किसी भी दल के प्रत्याशी का हो लेकिन इतिहास बनना तय है. पहली बार राजधानी लखनऊ को महिला मेयर मिलेगी.

उत्तर प्रदेश म्यूनिसिपैलिटी कानून 1916 में अस्तित्व में आया. बैरिस्टर सैयद नबीउल्लाह पहले भारतीय थे, जो स्थानीय निकाय के मुखिया बने थे. लखनऊ में मेयर भले ही कोई महिला नहीं रही हो लेकिन यहां से लोकसभा के लिए तीन बार एक महिला चुनाव जीतकर संसद पहुंची थीं. 1971, 1980 और 1984 में लखनऊ से शीला कौल चुनाव जीतकर लोकसभा पहुंची थीं.

उत्तर प्रदेश सरकार ने 1948 में स्थानीय निकाय का चुनावी स्वरूप को बदल कर प्रशासक पद के लिए चुनाव कराना शुरु किया था. इस पद पर पहली बार भैरव दत्त सनवाल नियुक्त हुए थे. संविधान संशोधन के जरिए 31 मई 1994 को लखनऊ के स्थानीय निकाय को नगर निगम का दर्जा दिया गया. 1959 के म्यूनिसिपैलिटी एक्ट में मेयर पद के लिए चुनाव कराने का प्रावधान किया गया.

रोटेशन के आधार पर इस चुनाव में महिला, अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति एवं अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए आरक्षण की व्यवस्था की गयी. इसी आरक्षण की वजह से लखनऊ के नगर निगन चुनाव में केवल महिला प्रत्याशी ही मैदान में हैं. इस बार के चुनाव में बीएसपी ने पूर्व अपर महाधिवक्ता बुलबुल गोदियाल को प्रत्याशी बनाया है. बता दें कि बीएसपी 17 साल बाद पार्टी के चिन्ह पर नगर निगम का चुनाव लड़ रही है.

बीजेपी से मेयर पद की प्रत्याशी संयुक्ता भाटिया का कहती हैं, "अब हमारा समय आ गया है."

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नहीं हुई सौरव-आशुतोष की याचिका दिल्ली HC में लिस्ट, आज सुनवाई की मांग करेगी लीगल टीम
नहीं हुई सौरव-आशुतोष की याचिका दिल्ली HC में लिस्ट, आज सुनवाई की मांग करेगी लीगल टीम
‘21वीं सदी कैसी होगी, ये...’ भारत-अमेरिका की साझेदारी पर बोले मार्को रुबियो
‘21वीं सदी कैसी होगी, ये...’ भारत-अमेरिका की साझेदारी पर बोले मार्को रुबियो
‘डबल इंजन कुछ और नहीं...’, यूसुफ पठान का प्लॉट विवाद खत्म होते ही TMC का BJP पर हमला
‘डबल इंजन कुछ और नहीं...’, यूसुफ पठान का प्लॉट विवाद खत्म होते ही TMC का BJP पर हमला
नवीन पटनायक ने की सौरव-आशुतोष की रिहाई की मांग, बोले- ‘राष्ट्रीय झंडा फहराना...’
नवीन पटनायक ने की सौरव-आशुतोष की रिहाई की मांग, बोले- ‘राष्ट्रीय झंडा फहराना...’

वीडियोज

Sansani : साजिश की श्रद्धा....खेल खत्म ! | ABP
Ravana Dahan 2026 : विजयादशमी की धूम..देशभर में जश्न | Vijayadashami | Delhi | Ramlila Maidan
Janhit with Chitra Tripathi: फ्रांस की तरह भारत में भी 'आगजनी' की साजिश थी? | Rahul Gandhi | GenZ
Bharat ki Baat | UP Politics: राम के नाम से 2027 में किसकी 'विजय'? | UP News | Breaking | Akhilesh
Sandeep Chaudhary: यूरोप में विरोध का मंजर...भागवत को काहे का डर? | Delhi | Rahul Gandhi | Protest

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कश्मीर से लेकर पटना के गांधी मैदान तक दशहरे की धूम, पंचकूला में सबसे ऊंचे रावण का दहन
Photos: कश्मीर से लेकर पटना के गांधी मैदान तक दशहरे की धूम, पंचकूला में सबसे ऊंचे रावण का दहन
UP: फतेहपुर में दुर्गा विसर्जन के बाद बड़ा हादसा, तालाब में डूबने से 3 की मौत
UP: फतेहपुर में दुर्गा विसर्जन के बाद बड़ा हादसा, तालाब में डूबने से 3 की मौत
‘गुस्से में और निराश थे ट्रंप’, यूक्रेन वॉर पर US की पॉलिसी में बदलाव से रुबियो का इनकार
‘गुस्से में और निराश थे ट्रंप’, यूक्रेन वॉर पर US की पॉलिसी में बदलाव से रुबियो का इनकार
जिम्बाब्वे का सूपड़ा साफ, भारत ने 92 रनों से जीता तीसरा टी20; 3-0 से सीरीज
जिम्बाब्वे का सूपड़ा साफ, भारत ने 92 रनों से जीता तीसरा टी20; 3-0 से सीरीज
'रहना है तेरे दिल में' के 25 साल पूरे, दीया मिर्जा ने शेयर की फिल्म की पुरानी यादें
'रहना है तेरे दिल में' के 25 साल पूरे, दीया मिर्जा ने शेयर की फिल्म की पुरानी यादें
Explained: इस्लाम में किन-किन मामलों में मौत की सजा है, बांग्लादेशी कपल 'ताजीर' में क्यों फंसा?
इस्लाम में किन-किन मामलों में मौत की सजा है, बांग्लादेशी कपल 'ताजीर' में क्यों फंसा?
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
‘किसी ने बेटा, तो किसी ने पति खोया’, पंजाब में नशे को लेकर अमित शाह का AAP सरकार पर हमला
‘किसी ने बेटा, तो किसी ने पति खोया’, पंजाब में नशे को लेकर अमित शाह का AAP सरकार पर हमला
Embed widget