एक्सप्लोरर

भारत में IS के खुरासान मॉड्यूल का हमला, नेटवर्क का सरगना एयरफोर्स में कर चुका है काम

लखनऊ : पहली बार देश में आतंकी संगठन आईएस ने हमला किया है. सबसे बड़ी चिंता ये है कि भारत में आईएस के स्लीपर सेल भी सक्रिय हैं. मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह का ने दावा किया है कि घटना में शामिल आतंकी आईएस के हैं. उन्होंने यह भी कहा है कि पुलिस के पास पर्य़ाप्त सबूत हैं.

प्रेस नोट में साफ लिखा था आईएस के सेल का नाम खुरासान है

सूत्रों के मुताबिक लखनऊ के एक घर में छुपा रहा सैफुल्लाह आईएस से जुड़ा था. ट्रेन धमाके के बाद उसने दक्षिण भारत में अपने एक सहयोगी से बात की थी. आईबी ने उसकी कॉल को इंटरसेप्ट कर लिया था. इसबीच यूपी पुलिस का प्रेस नोट में साफ लिखा था आईएस के सेल का नाम खुरासान है.

यह भी पढ़ें : पहला IS हमला: MP से लखनऊ तक दहशत की पूरी कहानी, जानें- कब क्या हुआ!

आखिर क्या है ये खुरासान

ISIS खुरासान के यूपी नेटवर्क का मुखिया सैफुल्लाह नहीं बल्कि एयर फ़ोर्स में काम कर चुका एक शख्स है. जो कानपुर का रहने वाला है. पुलिस अब तक उसे नहीं पकड़ पायी है. इस नेटवर्क के तीन और लोग भी अब तक फरार हैं. यूपी पुलिस के सूत्रों की माने तो पकड़े गए आतंकियों में से तीन का सीरिया जाने का भी प्लान था.

जनवरी 2015 में इस्लामिक स्टेट ने अपनी ख़ुरासान ब्रांच स्थापित करने की घोषणा की थी.दरअसल, आईएस की मैगजीन दाबिक के मुताबिक दुनिया को अलग-अलग नामों से बांटा गया है. खुरासान उस हिस्से का नाम है जिसमें भारत और पाकिस्तान भी शामिल है और इसका हेडक्वार्टर है अफगानिस्तान.

इस घोषणा के कुछ ही हफ्तों बाद इस्लामिक स्टेट ने अफ़ग़ानिस्तान के कम से कम पांच प्रांतों में अपनी मौजूदगी का अहसास कराया था. ये प्रांत हैं- हेलमंद, ज़ाबुल, फ़राह, लोगार और नंगरहार. तब इसके साथ ही पहली बार ऐसा हुआ था जब इस्लामिक स्टेट ने अफ़ग़ान तालिबान को सीधी चुनौती दी. ऐसा करके इस्लामिक स्टेट अफ़ग़ान तालिबान लड़ाकों को खदेड़ना चाहता था और ये भी चाहता था कि तालिबान-अलक़ायदा गठबंधन में शामिल लड़ाके उससे हाथ थाम लें. लेकिन स्थानीय समर्थन और राजनीतिक बल हासिल करने की इस क़वायद में इस्लामिक स्टेट को ज़बर्दस्त संघर्ष करना पड़ा और उसने अफ़ग़ान तालिबान सहित हर किसी को अपना शत्रु बना लिया.

आईएस के एक स्लीपर सेल का भले ही भंडाफोड़ हो गया हो लेकिन ऐसे कई और सेल सक्रिय हो सकते हैं. जांच एजेंसियों के नतीजे का हवाला लें तो तो ये भारत में आईएसआईएस की पहली कार्रवाई की तरह हैं.

आपको बता दें कि आईएसआईएस यानी इस्लामिक स्टेट ऑफ इराक एंड सीरिया दुनिया भर के मुस्लिम बहुल इलाकों को अपने कब्जे में लेकर वहां इस्लामी कानून लागू करना चाहता है.

यह भी पढ़ें : देश में पहली बार IS के आतंकी का एनकाउंटर, 11 घंटे की मुठभेड़ के बाद ATS ने सैफुल्लाह को मारा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'इंश्योरेंस नहीं तो न दें पेट्रोल', SC का केन्द्र को निर्देश- तैयार करें पायलट प्रोजेक्ट
'इंश्योरेंस नहीं तो न दें पेट्रोल', SC का निर्देश- तैयार करें पायलट प्रोजेक्ट
रिहाई के बाद आया पहला रिएक्शन, जानें क्या बोले उदयनिधि स्टालिन?
रिहाई के बाद आया पहला रिएक्शन, जानें क्या बोले उदयनिधि स्टालिन?
सीवर सफाई से हर साल कितनी मौत? राहुल के सवाल पर सरकार ने दिया ये जवाब
सीवर सफाई से हर साल कितनी मौत? राहुल के सवाल पर सरकार ने दिया ये जवाब
TMC के बागी सांसद अबू ताहिर खान का बड़ा बयान, 'हम NDA के साथ नहीं, लेकिन CM...'
TMC में वापस जाएंगे बागी? NDA की बैठक के बाद दिल्ली से बंगाल तक बढ़ी हलचल

वीडियोज

Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!
Bollywood News: सोहेल को सपोर्ट करने पहुंचे सलमान खान, जेल के दिनों और 16 किलो वेट लॉस पर किया खुलासा (04.08.26)
Bigg Boss 20 में क्या है Salman Khan का Karan Arjun Secret? Promo ने बढ़ाई उत्सुकता
Salman Khan का Emotional खुलासा, Sohail Khan Divorce और Jail Days पर पहली बार करी चर्चा
Lock Upp 2 में Harshad Chopda ने Shivangi Joshi के लिए किया बड़ा Sacrifice, फैंस हुए इमोशनल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सीमा पर चीनी हथियारों की तैनाती पर भारत की दो टूक, पाक को दी सीधी चेतावनी
सीमा पर चीनी हथियारों की तैनाती पर भारत की दो टूक, पाक को दी सीधी चेतावनी
'मैं करारा जवाब दूंगी...', गूंगी गुड़िया विवाद पर पहली बार बोलीं सुनेत्रा पवार
'मैं करारा जवाब दूंगी...', गूंगी गुड़िया विवाद पर पहली बार बोलीं सुनेत्रा पवार
यश दयाल से जयंत यादव तक, नए सीजन से पहले 4 स्टार खिलाड़ियों की बदली टीम
यश दयाल से जयंत यादव तक, नए सीजन से पहले 4 स्टार खिलाड़ियों की बदली टीम
ऐश्वर्या राय बच्चन का कान्स 2026 से अनसीन लुक वायरल, 7 हजार मोती वाले स्ट्रैपलेस गाउन में ढाया कहर
ऐश्वर्या राय बच्चन का कान्स 2026 से अनसीन लुक वायरल, 7 हजार मोती वाले स्ट्रैपलेस गाउन में ढाया कहर
Xप्लेन: क्या सुप्रीम कोर्ट के फैसले से शादीशुदा और लिव-इन पार्टनर में कोई फर्क नहीं?
क्या SC के फैसले से शादीशुदा और लिव-इन पार्टनर में कोई फर्क नहीं?
TMC के बागी सांसद अबू ताहिर खान का बड़ा बयान, 'हम NDA के साथ नहीं, लेकिन CM...'
TMC में वापस जाएंगे बागी? NDA की बैठक के बाद दिल्ली से बंगाल तक बढ़ी हलचल
AIR India फ्लाइट में टर्बुलेंस पर मचा बवाल: एक्शन में DGCA, एयरलाइन ने बताई वजह
AIR India फ्लाइट में टर्बुलेंस पर मचा बवाल: एक्शन में DGCA, एयरलाइन ने बताई वजह
‘गोलियां चलाकर जनता का कर रहे दमन’, भारत ने PoJK चुनाव पर पाक को दिखाया आईना
‘गोलियां चलाकर जनता का कर रहे दमन’, भारत ने PoJK चुनाव पर पाक को दिखाया आईना
Embed widget