एक्सप्लोरर

Punjab: LPU प्रोफेसर ने की भगवान राम के बारे में अपमानजनक टिप्पणी, विश्वविद्यालय ने किया बर्खास्त

Punjab News: LPU प्रोफेसर रसंग प्रीत कौर ने भगवान राम के बारे में अपमानजनक टिप्पणी की थी. जिसका वीडियो वायरल होने के बाद विश्वविद्यालय ने उसे बर्खास्त कर दिया है.

Punjab News: पंजाब के कपूरथला जिले में फगवाड़ा स्थित लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी ने एक सहायक प्रोफेसर को भगवान राम के खिलाफ अपमानजनक भाषा का इस्तेमाल करने के आरोप में बर्खास्त कर दिया है. शनिवार को सोशल मीडिया पर असिस्टेंट प्रोफेसर गुरसंग प्रीत कौर की टिप्पणी का एक कथित वीडियो सामने आया था, जिसके बाद उन्हें बर्खास्त करने की मांग की गई थी.

निजी विश्वविद्यालय ने एक बयान में कहा, "हम समझते हैं कि सोशल मीडिया पर साझा किए गए वीडियो से कुछ लोग आहत हुए हैं, जिसमें हमारे एक संकाय सदस्य को अपनी निजी राय साझा करते हुए सुना जा सकता है."

उसने कहा, "हम स्पष्ट करना चाहते हैं कि उनके द्वारा साझा किए गए विचार पूरी तरह से व्यक्तिगत हैं और विश्वविद्यालय उनमें से किसी का समर्थन नहीं करता है. हम हमेशा एक धर्मनिरपेक्ष विश्वविद्यालय रहे हैं, जहां सभी धर्मों और आस्था के लोगों के साथ प्यार और सम्मान के साथ समान व्यवहार किया जाता है. उन्हें तत्काल प्रभाव से सेवा से मुक्त कर दिया गया है. हालांकि, हमें इस पूरी घटना का गहरा खेद है." संपर्क करने पर विश्वविद्यालय के उपाध्यक्ष अमन मित्तल ने कहा कि सहायक प्रोफेसर को शनिवार को बर्खास्त कर दिया गया.

एलपीयू के प्रोफेसर ने किया भगवान राम का अपमान

बता दें कि वायरल हो रहे एक वीडियो में लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (एलपीयू) की प्रोफेसर गुरसंग प्रीत कौर ने भगवान राम पर अपमानजनक टिप्पणी करते देखी जा रही है. जिसमें गुरसंग प्रीत कौर ने छात्रों से बात करते हुए कहा कि रावण एक अच्छा इंसान था और भगवान राम एक बुरे इंसान थे. 

वीडियो में गुरसंग प्रीत कौर को यह कहते सुना जा सकता है कि राम ने सीता को फंसाने की योजना बनाई और बाद में उन सभी का दोष रावण पर डाल दिया. उनका कहना है कि रावण दिल से एक अच्छा इंसान था. राम एक अच्छे इंसान नहीं थे. गुरसंग प्रीत कौर का कहना है कि हम कैसे तय कर सकते हैं कि कौन अच्छा है और कौन बुरा?

इसे भी पढ़ेंः
Rashmi Yadav Suicide Case: पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचे अखिलेश यादव, कानून व्यवस्था को लेकर योगी सरकार को घेरा

Nitesh Rane की CM Uddhav Thackeray को चुनौती- सिर्फ 24 घंटों के लिए हटा लो पुलिस...

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

‘बंगाल में रहना है तो...’ वंदे मातरम पर शुभेंदु अधिकारी का बड़ा बयान
‘बंगाल में रहना है तो...’ वंदे मातरम पर शुभेंदु अधिकारी का बड़ा बयान
'देश की ताकत नारी शक्ति है', 'छात्रों की गूंज' में बोले राहुल गांधी
'देश की ताकत नारी शक्ति है', 'छात्रों की गूंज' में बोले राहुल गांधी
चाइनीज कमेंट को लेकर वायरल टिंकल ने गाया जन गण मन, सामने आया VIDEO
चाइनीज कमेंट को लेकर वायरल टिंकल ने गाया जन गण मन, सामने आया VIDEO
शशि थरूर का वंदे मातरम् पर बड़ा बयान - 'पार्टी ने जो फैसला लिया है...'
शशि थरूर का वंदे मातरम् पर बड़ा बयान - 'पार्टी ने जो फैसला लिया है...'

वीडियोज

यादव Vs जाट..2027 में किसका होगा पलड़ा भारी?
Bollywood News: दीपिका vs वांगा में नया ट्विस्ट, ‘प्रलय’ आरोपों के बीच एक Like ने खींचा ध्यान (22.08.26)
YRKKH: Armaan की पसंद की ड्रेस में सजी Abhira,Maira-Vani ने की मां-बाबा की तारीफ!
यश की Toxic को बिना बड़े कट मिला A Certificate, 3 घंटे 14 मिनट के रनटाइम से बढ़ा बज
Pawan Singh पहली पत्नी Neelam को याद कर रो पड़े, बोले- ‘दरवाजा खोला तो दुनिया खत्म थी’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शशि थरूर का वंदे मातरम् पर बड़ा बयान - 'पार्टी ने जो फैसला लिया है...'
शशि थरूर का वंदे मातरम् पर बड़ा बयान - 'पार्टी ने जो फैसला लिया है...'
संभल: विदाई समारोह में भावुक हुए SP केके विश्नोई, छलकते आंसू के बीच DM ने संभाला
संभल: विदाई समारोह में भावुक हुए SP केके विश्नोई, छलकते आंसू के बीच DM ने संभाला
करिश्मा कपूर को पूजती थीं कंगना रनौत, बताया 'ऑरिजनल फैशनिस्टा'
करिश्मा कपूर को पूजती थीं कंगना रनौत, बताया 'ऑरिजनल फैशनिस्टा'
दलीप ट्रॉफी से पहले वैभव सूर्यवंशी को लेकर राहुल द्रविड़ का बड़ा बयान
दलीप ट्रॉफी से पहले वैभव सूर्यवंशी को लेकर राहुल द्रविड़ का बड़ा बयान
'विजय ने विधानसभा को सिनेमा...', तमिलनाडु CM पर भड़के स्टालिन
'विजय ने विधानसभा को सिनेमा...', तमिलनाडु CM पर भड़के स्टालिन
बागियों को माफ करेंगी ममता? TMC एमपी बोलीं - 'वो गद्दारों को भी...'
बागियों को माफ करेंगी ममता? TMC एमपी बोलीं - 'वो गद्दारों को भी...'
5 महीने में करीब 3 लाख URL हुए ब्लॉक! सामने आ गई असली वजह
5 महीने में करीब 3 लाख URL हुए ब्लॉक! सामने आ गई असली वजह
ट्रेन में टूथब्रश बेचने वाले का गदर! बोलता है 19 भाषाएं, यात्री हैरान
ट्रेन में टूथब्रश बेचने वाले का गदर! बोलता है 19 भाषाएं, यात्री हैरान
Embed widget