एक्सप्लोरर

शादी-ब्याह के मौसम में बढ़ी नये नोटों की मांग, RBI के बाहर लोगों की लंबी कतार

रिजर्व बैंक के बाहर नए नोट लेने की लाइन में लगे सुरेन्द्र ने कहा, ‘‘दो घंटे से लाइन में लगे हैं. उसके बाद नंबर आ रहा है. रिजर्व बैंक एक व्यक्ति को केवल एक ही गड्डी दे रहा है.’’

नई दिल्ली: दूल्हे का तिलक हो या बारातियों का स्वागत, शादी ब्याह के मौसम में नये नोट की मांग बढ़ जाती है. इसी के साथ बाजार में नोट की नयी गड्डियों के लिए ऊंचे दाम की बोली लगने लगती है. इन दिनों राजधानी में कई लोगों को शिकायत है कि उन्हें उनके बैंकों से खास कर 10 और 20 रुपए के नोटों की नयी गड्डियां नहीं मिल रही हैं. यही कारण है कि नयी दिल्ली के संसद मार्ग पर भारतीय रिजर्व बैंक के कार्यालय के बाहर इन दिनों सुबह से ही लोगों का जमावड़ा लगना शुरू हो जाता है और समय के साथ नोटों के लिए जमा होने वालों की कतार लंबी होती जाती है.

नए करेंसी नोटों की गड्डी की हो रही है कालाबाजारी

कतार में लगे एक शख्स ने कहा, ‘घंटों लाइन में लगने के बाद भी उन्हें किसी तरह केवल एक गड्डी मिलेगी.’ जानकार सूत्रों के अनुसार इन दिनों में धंधेबाज नए करेंसी नोटों की गड्डी की कालाबाजारी में लग गए हैं. एक सूत्र ने कहा, ‘ इस समय दिल्ली में सबसे महंगी दस के नोट की गड्डी है. इसकी 1000 रुपये की एक गड्डी पर ‘धंधेबाजों को 400 रुपये तक कमीशन देना पड़ रहा है. एक साथ कई गड्डियां लेने पर भी यह 1,350 रुपये से कम में नहीं मिल रही.’

कमीशन देकर नए नोट खरीद रहे हैं लोग

रिजर्व बैंक से मायूस लोगों को मजबूरी में भारी कमीशन देकर नए नोट खरीदने पड़ रहे हैं. नये नोट का लेनदेन करने वाले एक व्यक्ति ने अनौपचारिक बातचीत में कहा, ‘‘बाजार में बहुत मारा-मारी है. बात ग्राहक के पटने की है किसी से 10 रुपये की गड्डी के लिये 400 रुपये तो किसी से 350 रुपये लेकर गड्डियां दे रहे हैं.’’ दस रुपये की गड्डी पर इतना कमीशन होने की वजह उसने बतायी, ‘‘हम भी जहां से नोट खरीद कर ला रहे हैं, वहां हमें भी 10 रुपये की गड्डी पर 320 रुपये कमीशन देना पड़ रहा है. ऐसे में कम से कम 350 रुपये देने पर हमारे पास 30 रुपये ही बच रहे हैं.’’

ऐसे ही एक और शख्स ने बताया, ‘‘गड्डी का रेट एक ही है, चाहे कितनी भी गड्डियां लेनी हो. दस रुपये पर 350 रुपये और 100 रुपये पर 150 रुपये का रेट चल रहा है. बीस और पचास रुपये की गड्डी की बहुत मारा-मारी है और वह आसानी से नहीं मिल रही.’’

एक शख्स को केवल एक ही गड्डी दे रहा है रिजर्व बैंक

रिजर्व बैंक के बाहर नए नोट लेने की लाइन में लगे सुरेन्द्र ने कहा, ‘‘दो घंटे से लाइन में लगे हैं. उसके बाद नंबर आ रहा है. रिजर्व बैंक एक व्यक्ति को केवल एक ही गड्डी दे रहा है.’’ रिजर्व बैंक के एक अधिकारी ने इस बारे में संपर्क किए जाने पर कहा, ‘नई गड्डी काउंटर से ही दी जाती हैं. एक बार में एक व्यक्ति को केवल एक गड्डी दी जा रही है.’ संसद मार्ग पर ही एक सार्वजनिक बैंक के प्रबंधक ने कहा,‘ हमारे पास कई दिनों से नए नोटों की गड्डी नहीं आ रही है.’

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Nagpur MLC Election Result LIVE: महाराष्ट्र में नागपुर सीट पर काउंटिंग जारी, एक पर जीती शरद पवार की पार्टी
LIVE: महाराष्ट्र में नागपुर सीट पर काउंटिंग जारी, एक पर जीती शरद पवार की पार्टी
अमित शाह ने MLC चुनाव रिजल्ट पर राहुल गांधी पर ली चुटकी, 'बैलेट बॉक्स इस्तीफा दो...'
अमित शाह ने MLC चुनाव रिजल्ट पर राहुल गांधी पर ली चुटकी, 'बैलेट बॉक्स इस्तीफा दो...'
आर्मी के लिए इस खतरनाक वाहन का प्रोडक्शन शुरू, चीन-पाकिस्तान बॉर्डर पर होगी तैनाती
आर्मी के लिए इस खतरनाक वाहन का प्रोडक्शन शुरू, चीन-पाकिस्तान बॉर्डर पर होगी तैनाती
सरकारी स्कूलों में भर्ती होने वाले शिक्षकों के चुनाव लड़ने पर रोक, CM शुभेंदु का बड़ा फैसला
सरकारी स्कूलों में भर्ती होने वाले शिक्षकों के चुनाव लड़ने पर रोक, CM शुभेंदु का बड़ा फैसला

वीडियोज

YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs
Bollywood News: लॉस एंजिल्स के रेड कारपेट पर छाया 'रामायण' की स्टार कास्ट का रॉयल लुक (28.10.26)
Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
MLC Election Results 2026 LIVE: वाराणसी-दरभंगा सीट पर काउंटिंग के दौरान बवाल, महाराष्ट्र में पवार ने चौंकाया, कांग्रेस साफ
LIVE: वाराणसी-दरभंगा सीट पर काउंटिंग के दौरान बवाल, महाराष्ट्र में पवार ने चौंकाया, कांग्रेस साफ
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
इंस्टाग्राम से पोस्ट और अकाउंट हटाने पर भड़के अभिजीत दीपके, PM मोदी पर निशाना
इंस्टाग्राम से पोस्ट और अकाउंट हटाने पर भड़के अभिजीत दीपके, PM मोदी पर निशाना
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
Viral Video: बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
Embed widget