एक्सप्लोरर

Lok Sabha Elections 2024: 160 'कमजोर' लोकसभा सीटों की हजार विधानसभा सीटें... 2024 के लिए बीजेपी ने बनाया ये 'गेम प्लान'

Lok Sabha Elections: लोकसभा चुनाव 2024 की तैयारियों को लेकर बीजेपी ने देशभर में कॉल सेंटर बनाने की बात कही. साथ ही एक हजार विधानसभा सीटों पर पार्टी स्थानीय नेताओं को तैनात करेगी.

Lok Sabha Elections 2024 Date: बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा (JP Nadda) ने मंगलवार को पार्टी के राष्ट्रीय महासचिवों के साथ बैठक की. यहां उन्होंने साल 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर देशभर में कॉल सेंटर बनाने की बात कही. साथ ही उन्होंने आने वाले दिनों में देशभर में महापौरों और नगर पंचायत अध्यक्षों के सम्मेलन कराने सहित कई अभियानों पर विचार-विमर्श किया.

बताया जा रहा है कि मंगलवार को हुई बैठक में लोकसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर देशभर में पार्टी की कॉल सेंटर शुरू करने की योजना को लेकर प्रेजेंटेशन भी दिया गया. पार्टी सूत्रों के मुताबिक, बीजेपी राष्ट्रीय मुख्यालय में जेपी नड्डा की अध्यक्षता में हुई पार्टी के राष्ट्रीय महासचिवों की बैठक में खासतौर से लोकसभा की उन 160 कमजोर सीटों पर संगठन को मजबूत करने पर चर्चा हुई, जिन सीटों पर फोकस करते हुए पार्टी ने कई महीने पहले से ही अपने दिग्गज मंत्रियों और नेताओं को तैनात कर 'लोकसभा प्रवास योजना' अभियान चला रखा है.

160 लोकसभा क्षेत्रों के लिए बनाया ये प्लान

मंगलवार की बैठक में पार्टी ने इन सभी 160 लोकसभा क्षेत्रों में अब विधानसभा सीट के अनुसार स्थानीय नेताओं को तैनात करने का फैसला किया है. इन 160 लोकसभा क्षेत्रों के अंतर्गत लगभग एक हजार विधानसभा की सीटें आती हैं, जिन पर पार्टी अब अपने राज्यस्तरीय नेताओं को तैनात करने जा रही है.

इस साल के अंत तक मध्य प्रदेश, राजस्थान, छत्तीसगढ़ और तेलंगाना में होने वाले विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर भी बैठक में प्रजेंटेशन दिया गया. बताया जा रहा है कि नड्डा की अध्यक्षता में हुई बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर 17 सितंबर से लेकर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती 2 अक्टूबर तक देशभर में मनाए जाने वाले सेवा कार्यों की तैयारियों और रणनीति पर भी चर्चा हुई.

मीटिंग में ये बड़े नेता थे शामिल

पीएम मोदी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में अंतर्राष्ट्रीय सेंटर खोले जाने को लेकर भी बैठक में विचार-विमर्श हुआ. इसके साथ ही बैठक में 'मेरी माटी मेरा देश' सहित पार्टी द्वारा चलाए जा रहे विभिन्न अभियानों की भी समीक्षा की गई. नड्डा की अध्यक्षता में हुई राष्ट्रीय महासचिवों की बैठक में पार्टी के राष्ट्रीय संगठन महासचिव बी.एल. संतोष के अलावा पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह, सुनील बंसल, दुष्यंत गौतम, विनोद तावड़े, कैलाश विजयवर्गीय, बी. संजय कुमार, तरुण चुग और राधा मोहन दास अग्रवाल शामिल हुए.

ये भी पढ़ें: मोदी सरकार ने घटाए LPG सिलेंडर के दाम तो विपक्ष ने कहा, 'INDIA से डर अच्छा है', BJP बोली- जो खुद बेसहारा हैं, वो सहारा खोज रहे

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

‘धिक्कार है ऐसे देश पर जिसमें...’, सोनम वांगचुक ने Video जारी कर बताया क्यों तोड़ा 26वें दिन अनशन
‘धिक्कार है ऐसे देश पर जिसमें...’, सोनम वांगचुक ने Video जारी कर बताया क्यों तोड़ा 26वें दिन अनशन
'थैंक्यू फ्रैंड्स', PM मोदी ने देर रात जारी Video में की यूथ के प्यार और समर्थन की तारीफ, जानें क्या कहा?
'थैंक्यू फ्रैंड्स', PM मोदी ने देर रात जारी Video में की यूथ के प्यार और समर्थन की तारीफ, जानें क्या कहा?
छात्र प्रदर्शनकारियों के समर्थन में उतरे ओवैसी, कहा- केन्द्र सरकार उन्हें दबाए नहीं, बल्कि...
छात्र प्रदर्शनकारियों के समर्थन में उतरे ओवैसी, कहा- केन्द्र सरकार उन्हें दबाए नहीं, बल्कि...
NTA ने निकाली 4 सीनियर जनरल मैनेजर पद पर भर्ती, 16 यंग प्रोफेशनल्स की होगी नियुक्ति
NTA ने निकाली 4 सीनियर जनरल मैनेजर पद पर भर्ती, 16 यंग प्रोफेशनल्स की होगी नियुक्ति

वीडियोज

Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—
Udne ki Asha: Renuka को चौखट पर देख हक्के-बक्के रहे Sachin-Sailee, बीते दुखों की यादें ताजा
Badshah-Isha Rikhi के Viral Post ने बढ़ाई हलचल, क्या शादी में सब कुछ ठीक नहीं?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘धिक्कार है ऐसे देश पर जिसमें...’, सोनम वांगचुक ने Video जारी कर बताया क्यों तोड़ा 26वें दिन अनशन
‘धिक्कार है ऐसे देश पर जिसमें...’, सोनम वांगचुक ने Video जारी कर बताया क्यों तोड़ा 26वें दिन अनशन
CJP की मांग पर रामदास अठावले का बड़ा बयान, 'धर्मेंद्र प्रधान अगर इस्तीफा भी दे देते हैं तो...'
CJP की मांग पर रामदास अठावले का बड़ा बयान, 'धर्मेंद्र प्रधान अगर इस्तीफा भी दे देते हैं तो...'
सोनम वांगचुक ने अनशन तोड़ा तो हुए ट्रोल, पत्नी गीतांजलि ने गुस्से में कहा- थोड़ी तो इंसानियत...
सोनम वांगचुक ने अनशन तोड़ा तो हुए ट्रोल, पत्नी गीतांजलि ने गुस्से में कहा- थोड़ी तो इंसानियत...
Friday BO Collection Updates: 50 करोड़ के पार 'जन नायकन', जानें 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत सभी फिल्मों का हाल
50 करोड़ के पार 'जन नायकन', जानें 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत सभी फिल्मों का हाल
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
Explained: AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे सबसे ज्यादा खतरा?
AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे ज्यादा खतरा?
‘इंस्टाग्राम पर रहें एक्टिव, रील्स बनाकर करें पोस्ट और...’, कैबिनेट बैठक में PM मोदी की मंत्रियों को सलाह
‘इंस्टाग्राम पर रहें एक्टिव, रील्स बनाकर करें पोस्ट और...’, कैबिनेट बैठक में PM मोदी की मंत्रियों को सलाह
पुलिस की बस, अंदर प्रदर्शनकारी और सामने फौलादी हौसलों के साथ खड़ी लड़की…, कौन है चर्चा में आयी ये ग्रे हुडी गर्ल
पुलिस की बस, अंदर प्रदर्शनकारी और सामने फौलादी हौसलों के साथ खड़ी लड़की…, कौन है ये ग्रे हुडी गर्ल
Embed widget