एक्सप्लोरर

Lok Sabha Elections 2024: 'किस सिद्धांत के तहत काटा आडवाणी-जोशी का टिकट, पीएम मोदी दें जवाब', बोले AAP सांसद संजय सिंह

Sanjay Singh Question To PM Modi: आप नेता संजय सिंह ने अरविंद केजरीवाल के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रिटायरमेंट वाले बयान का बचाव किया है.

Sanjay Singh On PM Modi: तिहाड़ जेल से अंतरिम जमानत पर बाहर आए दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने अब एक नई बहस छेड़ दी. उनका कहना है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो साल बाद रिटायर हो जाएंगे और फिर अमित शाह नए प्रधानमंत्री बनेंगे. मामले पर वार पलटवार का दौर शुरू हो चुका है. इसी क्रम में आप सांसद संजय सिंह ने कहा कि जो नियम पीएम मोदी ने अपनी पार्टी के नेताओं के लिए बनाए क्या वो नियम उनपर लागू नहीं होते?

आप नेता संजय सिंह ने कहा, “आज अरविंद केजरीवाल ने जायज सवाल खड़ा किया है. जो सिद्धांत और नियम पीएम मोदी ने अपनी पार्टी और नेताओं के लिए बनाए हैं, उनमें 75 साल के होने पर चुनाव लड़ने की इजाजत नहीं भी शामिल है. इसी पर बीजेपी के संस्थापक लाल कृष्ण आडवाणी, मुरली मनोहर जोशी, यशवंत सिंहा, सुमित्रा महाजन को रिटायर कर किनारे किया गया.”

'अमित शाह नहीं पीएम मोदी का बयान चाहिए'

उन्होंने आगे कहा, “आज जब केजरीवाल ने यही बातें कहीं तो ये सुनते ही पूरी पार्टी बौखला गई. क्या ये नियम नरेंद्र मोदी पर लागू नहीं होगा? फिर तो आपके सिद्धातों और उसूलों की कोई कीमत ही नहीं. ऐसे में अमित शाह को बयान पर्याप्त नहीं है. नरेंद्र मोदी को सामने आकर बताना चाहिए कि जो नियम उन्होंने दूसरों के लिए बनाएं हैं वो उनके ऊपर लागू नहीं होगा. क्या नड्डा और अमित शाह की सफाई से RSS और बीजेपी संतुष्ट है?”

‘4 जून को हारने वाले हैं’

संजय सिंह ने लोकसभा चुनाव के नतीजों की भविष्यवाणी करते हुए कहा, “सत्ता के लालच के कारण वो सोचते हैं कि आजीवन प्रधानमंत्री बने रहेंगे, वैसे भी 4 जून को जनता उन्हें हराने जा रही है. मैं पूछना चाहता हूं कि किस सिद्धांत के तहत आडवाणी, जोशी, सुमित्रा महाजन, सत्यदेव पचौरी का टिकट काटा. 75 साल के फॉर्मूले पर देवरिया के सांसद, राजेंद्र अग्रवाल का टिकट काटा. क्या जिन लोगों के टिकट कटे वो उनकी पार्टी के नहीं थे क्या.”

ये भी पढ़ें: Lok Sabha Elections 2024: केजरीवाल ने की PM को लेकर भविष्यवाणी, अमित शाह बोले- BJP के संविधान में नहीं लिखा कि मोदी...

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'झारखंड में छात्रों के ख़िलाफ़ बल का इस्तेमाल ग़लत', राहुल गांधी की सोरेन सरकार को दो टूक
'झारखंड में छात्रों के ख़िलाफ़ बल का इस्तेमाल ग़लत', राहुल गांधी की सोरेन सरकार को दो टूक
Xप्लेन: रांची, दिल्ली या पटना! छात्रों पर लाठी, आंसू गैस और गोली ही सरकार का सहारा क्यों?
रांची, दिल्ली या पटना! छात्रों पर लाठी, आंसू गैस और गोली ही सरकार का सहारा क्यों?
स्वतंत्रता दिवस: लाल किले की प्राचीर से गाया जाएगा 'वंदे मातरम', दिखेगी Gen-Z की छाप
स्वतंत्रता दिवस: लाल किले की प्राचीर से गाया जाएगा 'वंदे मातरम', दिखेगी Gen-Z की छाप
अभिषेक बनर्जी को विदेश जाने की इजाजत, जानें क्यों यात्रा पर लगी थी रोक
अभिषेक बनर्जी को विदेश जाने की इजाजत, जानें क्यों यात्रा पर लगी थी रोक

वीडियोज

Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
यूक्रेन के हमले में 13 की मौत, रूस ने बताया दो साल का सबसे भयावह हमला
यूक्रेन के हमले में 13 की मौत, रूस ने बताया दो साल का सबसे भयावह हमला
आकाश आनंद ने खुद बताया- अखिलेश यादव और राहुल गांधी को क्यों कहा अंकल?
आकाश आनंद ने खुद बताया- अखिलेश यादव और राहुल गांधी को क्यों कहा अंकल?
OTD: भारत ने बोर्ड पर लगाए 664 रन, नंबर 8 के बल्लेबाज ने जड़ा शतक; बन गया रिकॉर्ड 
भारत ने बोर्ड पर लगाए 664 रन, नंबर 8 के बल्लेबाज ने जड़ा शतक; बन गया रिकॉर्ड 
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
TMC के बागी यूसुफ पठान का बड़ा बयान, 'ताकत और पद तो...'
TMC के बागी यूसुफ पठान का बड़ा बयान, 'ताकत और पद तो...'
'शुभेंदु अधिकारी ने...', ममता पर अटैक को लेकर अभिषेक बनर्जी का बड़ा आरोप
'शुभेंदु अधिकारी ने...', ममता पर अटैक को लेकर अभिषेक बनर्जी का बड़ा आरोप
अमित शाह के संसद में बोलने के रिजिजू के बयान पर खेड़ा का सवाल- वे किस मुद्दे पर…
अमित शाह के संसद में बोलने के रिजिजू के बयान पर खेड़ा का सवाल- वे किस मुद्दे पर…
संसद से पास बैंकर्स बुक्स एविडेंस बिल, जानें राज्यसभा में क्या बोलीं वित्त मंत्री?
संसद से पास बैंकर्स बुक्स एविडेंस बिल, जानें राज्यसभा में क्या बोलीं वित्त मंत्री?
Embed widget