एक्सप्लोरर

Lok Sabha Election Survey: कर्नाटक में बीजेपी को हराने के बाद भी कांग्रेस के पास अभी नहीं मिली पीएम मोदी की काट

Lok Sabha Election Survey: कर्नाटक चुनाव के बाद एक ताजा सर्वे आया है, जिसके नतीजे बीजेपी के लिए खुशी देने वाले हैं. इसमें पीएम मोदी को लेकर बड़ी बात सामने आई है.

Lok Sabha Election Survey: कर्नाटक के विधानसभा चुनाव में बीजेपी को हराकर भले ही कांग्रेस ने राज्य में अपनी बादशाहत कायम कर ली है, लेकिन देश की बात करें तो अब भी उसके पास पीएम नरेंद्र मोदी की काट नहीं है. देश के सबसे बड़े पद के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अभी भी जनता की टॉप पसंद बने हुए हैं. ऐसा हम नहीं कह रहे, एक ताजा सर्वे में ये खुलासा हुआ है.

एनडीटीवी ने लोकनीति-सीएसडीएस के साथ मिलकर लोकसभा चुनाव को लेकर एक सर्वे किया है, जिसमें जनता की राय का पता चला है. ये सर्वे ऐसे समय में आया है, जब इसी महीने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने केंद्र की सत्ता में अपने 9 साल पूरे किए हैं. सर्वे कर्नाटक चुनाव के ठीक बाद 10-19 मई के बीच 19 राज्यों में किया गया था.

बीजेपी के लिए अच्छी खबर

कर्नाटक में हारने के बाद इस सर्वे में बीजेपी के लिए अच्छी खबर ये है कि अभी भी प्रधानमंत्री मोदी की लोकप्रियता मजबूत बनी हुई है. साथ ही पार्टी का वोट शेयर भी ऊपर बना हुआ है. सर्वे में शामिल 43 प्रतिशत लोगों का कहना है कि बीजेपी के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार तीसरी बार भी सत्ता में आनी चाहिए.

वहीं, 38 प्रतिशत लोगों ने इससे असहमति जताई है. करीब 40 प्रतिशत लोग ऐसे थे जिनका कहना था कि अगर आज चुनाव होते हैं तो वे बीजेपी को वोट देंगे. सर्वे में शामिल 29 प्रतिशत लोगों ने कांग्रेस को वोट देने की बात कही.

बीजेपी-कांग्रेस दोनों का वोट शेयर बढ़ा

पिछले लोकसभा चुनाव के मुकाबले बीजेपी के वोट शेयर में वृद्धि हुई है. 2019  में बीजेपी को 37 प्रतिशत वोट मिले थे, जबकि 2023 के ताजा सर्वे में बीजेपी को 39 प्रतिशत वोट मिलने का अनुमान लगाया गया है. इसके साथ ही कांग्रेस के वोट प्रतिशत में भी वृद्धि हुई है. कांग्रेस का वोट प्रतिशत 2019 के 19 प्रतिशत के मुकाबले 2023 में 29 प्रतिशत हो गया है.

पीएम पद पर मोदी हैं टॉप पसंद

प्रधानमंत्री पद के लिए नरेंद्र मोदी अभी भी जनता की टॉप पसंद बने हुए हैं. 43 प्रतिशत लोगों का कहना है कि अगर आज चुनाव होते हैं तो नरेंद्र मोदी पीएम पद के लिए उनकी पहली पसंद होंगे. दूसरे नंबर पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी हैं. 29 प्रतिशत लोगों ने उन्हें प्रधानमंत्री पद के लिए सबसे उपयुक्त उम्मीदवार माना है.

इन दोनों के बाद पीएम पद की रेस में बाकी नेता बहुत दूर नजर आते हैं. 4 प्रतिशत वोट के साथ टीएमसी सुप्रीमो ममता बनर्जी 5वें स्थान पर हैं. सर्वे में शामिल 11 फीसदी लोगों ने आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल को पीएम पद की रेस में तीसरे नंबर पर रखा है.

यह भी पढ़ें

New Parliament Inauguration: कांग्रेस समेत 19 पार्टियां नई संसद बिल्डिंग के उद्घाटन का करेंगी बहिष्कार, बयान जारी कर बताई वजह

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आर्टिकल 370 हटने के बाद 7 वर्षों में कितना बदल गया जम्मू कश्मीर?
आर्टिकल 370 हटने के बाद 7 वर्षों में कितना बदल गया जम्मू कश्मीर?
'इंश्योरेंस नहीं तो न दें पेट्रोल', SC का केन्द्र को निर्देश- तैयार करें पायलट प्रोजेक्ट
'इंश्योरेंस नहीं तो न दें पेट्रोल', SC का निर्देश- तैयार करें पायलट प्रोजेक्ट
रिहाई के बाद आया पहला रिएक्शन, जानें क्या बोले उदयनिधि स्टालिन?
रिहाई के बाद आया पहला रिएक्शन, जानें क्या बोले उदयनिधि स्टालिन?
सीवर सफाई से हर साल कितनी मौत? राहुल के सवाल पर सरकार ने दिया ये जवाब
सीवर सफाई से हर साल कितनी मौत? राहुल के सवाल पर सरकार ने दिया ये जवाब

वीडियोज

Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!
Bollywood News: सोहेल को सपोर्ट करने पहुंचे सलमान खान, जेल के दिनों और 16 किलो वेट लॉस पर किया खुलासा (04.08.26)
Bigg Boss 20 में क्या है Salman Khan का Karan Arjun Secret? Promo ने बढ़ाई उत्सुकता
Salman Khan का Emotional खुलासा, Sohail Khan Divorce और Jail Days पर पहली बार करी चर्चा
Lock Upp 2 में Harshad Chopda ने Shivangi Joshi के लिए किया बड़ा Sacrifice, फैंस हुए इमोशनल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सीमा पर चीनी हथियारों की तैनाती पर भारत की दो टूक, पाक को दी सीधी चेतावनी
सीमा पर चीनी हथियारों की तैनाती पर भारत की दो टूक, पाक को दी सीधी चेतावनी
'मैं करारा जवाब दूंगी...', गूंगी गुड़िया विवाद पर पहली बार बोलीं सुनेत्रा पवार
'मैं करारा जवाब दूंगी...', गूंगी गुड़िया विवाद पर पहली बार बोलीं सुनेत्रा पवार
यश दयाल से जयंत यादव तक, नए सीजन से पहले 4 स्टार खिलाड़ियों की बदली टीम
यश दयाल से जयंत यादव तक, नए सीजन से पहले 4 स्टार खिलाड़ियों की बदली टीम
ऐश्वर्या राय बच्चन का कान्स 2026 से अनसीन लुक वायरल, 7 हजार मोती वाले स्ट्रैपलेस गाउन में ढाया कहर
ऐश्वर्या राय बच्चन का कान्स 2026 से अनसीन लुक वायरल, 7 हजार मोती वाले स्ट्रैपलेस गाउन में ढाया कहर
Xप्लेन: क्या सुप्रीम कोर्ट के फैसले से शादीशुदा और लिव-इन पार्टनर में कोई फर्क नहीं?
क्या SC के फैसले से शादीशुदा और लिव-इन पार्टनर में कोई फर्क नहीं?
TMC के बागी सांसद अबू ताहिर खान का बड़ा बयान, 'हम NDA के साथ नहीं, लेकिन CM...'
TMC में वापस जाएंगे बागी? NDA की बैठक के बाद दिल्ली से बंगाल तक बढ़ी हलचल
AIR India फ्लाइट में टर्बुलेंस पर मचा बवाल: एक्शन में DGCA, एयरलाइन ने बताई वजह
AIR India फ्लाइट में टर्बुलेंस पर मचा बवाल: एक्शन में DGCA, एयरलाइन ने बताई वजह
‘गोलियां चलाकर जनता का कर रहे दमन’, भारत ने PoJK चुनाव पर पाक को दिखाया आईना
‘गोलियां चलाकर जनता का कर रहे दमन’, भारत ने PoJK चुनाव पर पाक को दिखाया आईना
Embed widget