एक्सप्लोरर

बिमस्टेक सम्मेलन LIVE: आपस में मिले सभी सात सदस्य देशों के नेता

बिमस्टेक सम्मेलन LIVE: PM मोदी दो दिन के दौरे पर नेपाल पहुंच हैं. वो यहां ‘बे ऑफ बंगाल इनिशिएटिव फॉर सेक्टोरल टेक्नीकल एंड इकॉनोमिक को-ऑपरेशन’ (बिम्सटेक) में हिस्सा लेने पहुंचे हैं.

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज काठमांडू में होने वाली दो दिवसीय ‘बे ऑफ बंगाल इनिशिएटिव फॉर सेक्टोरल टेक्नीकल एंड इकॉनोमिक को-ऑपरेशन’ (बिम्सटेक) के चौथे सम्मेलन में शामिल होने के लिए नेपाल पहुंच गए हैं. बिम्सटेक बंगाल की खाड़ी से सटे देशों के संगठन है. कार्यक्रम की शुरुआत में बिम्सटेक के नेता संयुक्त रूप से आज सम्मेलन के आयोजक नेपाल की राष्ट्रपति विद्या देवी भंडारी से मुलाकात करेंगे.

आपको बता दें कि आज दोपहर में इसका पूर्ण सत्र होगा. वहीं, रात में सांस्कृतिक कार्यक्रम और रात्रि भोज भी होगा. अगले दिन यानि कल 31 अगस्त को सदस्य देशों के नेताओं की मुलाकातें और बैठकें होंगी और दोपहर बाद विम्सटेक का समापन सत्र होगा. सम्मेलन के बाद संयुक्त घोषणा पत्र भी जारी किया जाएगा.

बिमस्टेक सम्मेलन LIVE: 

2.04 PM: शांत, समृद्ध और सतत बंगाल की खाड़ी क्षेत्र की ओर बिम्सटेक समूह. नेपाल की पीएम विद्या देवी भंडारी के साथ पीएम मोदी और बिम्सटेक के अन्य नेता.

11.45 AM: बिम्सटेक सम्मेलन में आपस में मिले सभी सात देश-बांग्लादेश, भूटान, भारत, म्यांमार, नेपाल, श्रीलंका और थाइलैंड के नेता.

9.00 AM: बिम्सटेक सम्मेलन में नेपाल दौरे पर पहुंचे पीएम नरेंद्र मोदी का देश के रक्षा मंत्री ईश्वर पोखरेल ने किया स्वागत.

8.45 AM: PM मोदी दो दिन के दौरे पर नेपाल पहुंच हैं. वो यहां ‘बे ऑफ बंगाल इनिशिएटिव फॉर सेक्टोरल टेक्नीकल एंड इकॉनोमिक को-ऑपरेशन’ (बिम्सटेक) में हिस्सा लेने पहुंचे हैं.

NRC विवाद के बीच शेख हसीना से होगी मुलाकात

BIMSTEC सम्मेलन के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मुलाकात बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना से भी होगी. असम में राष्ट्रीय नागरिकता रजिस्टर यानी एनआरसी को लेकर जारी सियासी घमसान के बीच दोनों नेता पहली बार आमने सामने होंगे.

हालांकि अभी तक इस द्विपक्षीय मुलकात को लेकर दोनों ही पक्षों की तरफ से कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है. लेकिन जानकार सूत्रों के मुताबिक इस बात के पूरे संकेत हैं कि गुरुवार को दोपहर बाद दोनों नेता द्विपक्षीय मुलकात के लिए मिलें. इस बीच अभी यह स्पष्ट नहीं है कि मोदी और हसीना की काठमांडू मुलकात की मेज़ पर एनआरसी का मुद्दा अगर उठेगा तो किस शक्ल में.

क्या है बिम्सटेक? बिम्सटेक में सात देश-बांग्लादेश, भूटान, भारत, म्यांमार, नेपाल, श्रीलंका और थाइलैंड शामिल हैं. शामिल देशों की कुल आबादी 1.5 अरब है, दुनिया के लिहाज से देखें तो यह 21 प्रतिशत है. इस समूह में शामिल देशों की कुल जीडीपी 2500 अरब डॉलर है. बिस्मटेक सम्मेलन दो साल बाद हो रहा है, इससे पहले भारत के गोवा में बिस्मटेक सम्मेलन का आयोजन हुआ था.

भारतीय समय के मुताबिक पीएम मोदी का आज का संभावित कार्यक्रम – -सुबह 8.15 बजे काठमांडू पहुंचेंगे -सुबह 8.30 बजे गार्ड ऑफ ऑनर दिया जाएगा -सुबह 9.05 बजे सोलटी होटल पहुंचेंगे -सुबह 10.50 बजे बजे बिम्सटेक के नेता संयुक्त नेपाल की राष्ट्रपति विद्या देवी भंडारी से मिलेंगे -दोपहर 11.45 बजे शीतल निवास पर भोज का आयोजन होगा -दोपहर 1.45 बजे सोलटी होटल पहुंचेंगे, यहां बांग्लादेश के साथ द्विपक्षीय वार्ता संभावित है दोपहर 3.30 बजे से शाम 5.45 बजे सम्मेलन का उद्धघाटन सत्र होगा -रात 7.45 बजे से 9.10 बजे तक सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे और नेपाल के पीएम केपी ओली द्वारा डिनर का आयोजन किया जाएगा -इसके बाद विदेश मंत्रालय की ब्रीफिंग हो सकती है

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

खत्म होगी तेल की टेंशन! मिडिल ईस्ट में छिड़ी जंग के बीच भारत के लिए आई बड़ी गुडन्यूज, रूस ने दी बड़ी राहत
खत्म होगी तेल की टेंशन! मिडिल ईस्ट जंग के बीच भारत के लिए आई बड़ी गुडन्यूज, रूस ने दी बड़ी राहत
'मिस्टर, अदालत को हुक्म न दें कि किस...', I-PAC रेड केस की सुनवाई में सुप्रीम कोर्ट ने बंगाल के वकील को खूब सुनाया
'मिस्टर, अदालत को हुक्म न दें कि किस...', I-PAC रेड केस की सुनवाई में सुप्रीम कोर्ट ने बंगाल के वकील को खूब सुनाया
देश में तेल-गैस भंडार की क्या स्थिति? LPG किल्लत के बीच पेट्रोलियम मंत्रालय की संयुक्त सचिव ने साफ किया
LPG किल्लत के बीच पेट्रोलियम मंत्रालय की संयुक्त सचिव का बयान, जानिए क्या कहा
असम में NDA का सीट शेयरिंग फार्मूला तय! जानें बीजेपी, AGP और BPF कितनी-कितनी सीटों पर लड़ेंगी चुनाव
असम में NDA का सीट शेयरिंग फार्मूला तय! जानें बीजेपी, AGP और BPF कितनी-कितनी सीटों पर लड़ेंगी चुनाव

वीडियोज

Iran- Israel War: जंग का 18वां दिन... युद्ध की आग।में जल रही है दुनिया | World War 3 | Israel
West Bengal Election 2026: Suvendu Adhikari के खिलाफ..Mamata Banerjee का 'पबित्रा' दांव! | Breaking
Chitra Tripathi: युद्ध से बढ़ेगा महंगाई का महासंकट! विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण | Israe Iran War
Pakistan Attack on Kabul: काबुल दहला, अब इस्लामाबाद की बारी? मुनीर को सीधी चुनौती | Taliban
Iran-Israel-US War: महायुद्ध के 18 दिन हमले और तबाही 'अंतहीन' | Trump | World War 3 | Abp News

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'मिस्टर, अदालत को हुक्म न दें कि किस...', I-PAC रेड केस की सुनवाई में सुप्रीम कोर्ट ने बंगाल के वकील को खूब सुनाया
'मिस्टर, अदालत को हुक्म न दें कि किस...', I-PAC रेड केस की सुनवाई में सुप्रीम कोर्ट ने बंगाल के वकील को खूब सुनाया
Bihar Next CM: सम्राट चौधरी होंगे बिहार के मुख्यमंत्री? नीतीश कुमार ने जमुई से दे दिया बड़ा मैसेज
सम्राट चौधरी होंगे बिहार के मुख्यमंत्री? नीतीश कुमार ने जमुई से दे दिया बड़ा मैसेज
फैंस को बड़ा झटका! आखिरी वक्त पर Dhurandhar 2 के तमिल-तेलुगु के शो रद्द पैसे लौटा रहे थियेटर्स
फैंस को बड़ा झटका! आखिरी वक्त पर Dhurandhar 2 के तमिल-तेलुगु के शो रद्द,पैसे लौटा रहे थियेटर्स
Watch: क्रिकेटर से पायलट बने ग्लेन फिलिप्स, लैंड करवाया विमान; बोले- अगर पैसे होते तो...
क्रिकेटर से पायलट बने ग्लेन फिलिप्स, लैंड करवाया विमान; बोले- अगर पैसे होते तो...
राहुल मोदी संग शादी करने वाली हैं श्रद्धा कपूर? आंटी तेजस्विनी कोल्हापुरे ने किया रिएक्ट
राहुल मोदी संग शादी करने वाली हैं श्रद्धा कपूर? आंटी तेजस्विनी कोल्हापुरे ने किया रिएक्ट
देश में तेल-गैस भंडार की क्या स्थिति? LPG किल्लत के बीच पेट्रोलियम मंत्रालय की संयुक्त सचिव ने साफ किया
LPG किल्लत के बीच पेट्रोलियम मंत्रालय की संयुक्त सचिव का बयान, जानिए क्या कहा
वोटर आईडी नहीं है तो भी डाल सकते हैं वोट, साथ ले जाएं इनमें से कोई एक डाॅक्यूमेंट
वोटर आईडी नहीं है तो भी डाल सकते हैं वोट, साथ ले जाएं इनमें से कोई एक डाॅक्यूमेंट
Eid Ul Fitr 2026: सऊदी अरब में भारत से पहले क्यों दिखता है ईद का चांद, क्या है इसके पीछे की वजह?
सऊदी अरब में भारत से पहले क्यों दिखता है ईद का चांद, क्या है इसके पीछे की वजह?
Embed widget