एक्सप्लोरर

न्याय को लेकर निर्भया की मां ने जताई नाराजगी, LG ने दोषी की दया याचिका खारिज करने की सिफारिश

दिल्ली सरकार द्वारा दोषियों में से एक विनय शर्मा की दया याचिका को खारिज करने की सिफारिश करने के एक दिन बाद उपराज्यपाल ने यह सिफारिश की है.

नई दिल्ली: निर्भया की मां ने न्याय के लिए कभी खत्म न होने वाले इंतजार को लेकर नाराजगी जाहिर की थी. जिसके दिल्ली के उपराज्यपाल ने निर्भया कांड के एक आरोपी की दया याचिका खारिज करने की सिफारिश की है. मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सोमवार को बताया कि दिल्ली के उपराज्यपाल अनिल बैजल ने 2012 के निर्भया रेप केस के दोषियों में से एक की दया याचिका को खारिज करने की सिफारिश की है.

दिल्ली सरकार द्वारा दोषियों में से एक विनय शर्मा की दया याचिका को खारिज करने की सिफारिश करने के एक दिन बाद उपराज्यपाल ने यह सिफारिश की है. विनय शर्मा ने राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के समक्ष दया याचिका दायर की थी. दिल्ली सरकार और उपराज्यपाल की सिफारिशें राष्ट्रपति को भेजी जाएंगी जो मामले पर अंतिम फैसला लेंगे.

सीएम केजरीवाल ने कहा नरमी की गुंजाइश नहीं

दिल्ली विधानसभा में मुख्यमंत्री केजरीवाल ने कहा, "आज हमें निर्भया कांड के आरोपी विनय शर्मा की दया याचिका को खारिज करने के लिए उपराज्यपाल की मंजूरी मिल गई है और आज हम अपनी सिफारिशें राष्ट्रपति को भेजेंगे. उन्होंने कहा कि सरकार रेप और हत्या के दोषियों के लिए कड़ी सजा चाहती है और इसमें नरमी बरते जाने की कोई गुजांइश नहीं है."

न्याय को लेकर निर्भया की मां ने जताई नाराजगी

यह दया याचिका ऐसे समय में खारिज की गई है जब हाल ही में हैदराबाद में एक पशु चिकित्सक से रेप के बाद उसकी हत्या किए जाने को लेकर देशभर में आक्रोश है. निर्भया 16 दिसंबर 2012 को गैंगरेप की शिकार हुई थीं और दोषियों की बर्बरता के चलते बाद में उसकी मौत हो गई थी. निर्भया कि मां ने न्याय के लिए कभी खत्म नहीं होने वाले इंतजार को लेकर नाराजगी जताई है. उन्होंने उम्मीद व्यक्त की कि हैदराबाद में रेप और हत्या की शिकार होने वाली डॉक्टर की मां आरोपियों को सजा मिलते जल्द देख पाएंगी.

निर्भया की मां ने कहा कि हैदराबाद में भी एक परिवार ने अपनी बेटी खोई है और उनकी न्याय के लिए लड़ाई अभी शुरू हुई है. यह वर्षों तक जारी रहेगी लेकिन मैं नहीं चाहती कि मेरी तरह उन्हें भी न्याय के लिए इंतजार करना पड़े. निर्भया के दादा लाल सिंह ने कहा कि निर्भया के गुनहगारों को फांसी न होने के कारण बलात्कारियों का मनोबल बढ़ा है और इसी वजह से इन घटनाओं पर अंकुश नहीं लग पा रहा.उन्होंने पत्रकारों से कहा कि निर्भया कांड के सात साल बाद भी बलात्कारियों को फांसी पर नहीं चढ़ाया गया, इतने जघन्य कांड के अपराधी अब भी जेल में ही हैं.

रेप के आरोपियों को पब्लिक के हवाले करने की मांग

उन्होंने कहा कि यदि फांसी हो गई होती तो लोग रेप करने से पूर्व दहशत में रहते. लाल सिंह ने कहा कि केंद्र सरकार रेप जैसी घटनाओं को लेकर नया सख्त कानून बनाने की बात कह रही है लेकिन कानून बनाने से क्या हो जायेगा? सिंह ने कहा कि केंद्र सरकार को कानून बनाना हो तो वह यह कानून बनाये कि रेप के आरोपी गिरफ्तार होने के बाद भीड़ के हवाले कर दिया जाए, जनता खुद इंसाफ कर देगी.

महिला आयोग ने भी कि दया याचिका खारिज करने की सिफारिश

वहीं राष्ट्रीय महिला आयोग ने भी राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से 2012 के निर्भया मामले के दोषियों की दया याचिका खारिज करने की अपील की है. आयोग की ओर से जारी बयान के अनुसार एनसीडब्ल्यू अध्यक्ष रेखा शर्मा ने कहा कि लड़कियों और महिलाओं के खिलाफ अमानवीय घटनाएं बढ़ रही हैं. ऐसे में इस प्रकार के जघन्य अपराधों के दोषियों को मृत्युदंड दिया जाना चाहिए ताकि मिसाल कायम हो सके क्योंकि ऐसे लोग किसी प्रकार की दया के हकदार नहीं हैं.

उन्होंने कोविंद से रेप के इस प्रकार के जघन्य और निर्मम मामलों में सभी याचिकाओं के निस्तारण और सुनवाई के लिए समयसीमा और निश्चित तंत्र तय करने का सरकार को निर्देश देने की अपील की, ताकि शीघ्र न्याय दिया जा सके. यौन उत्पीड़न की बढ़ती घटनाओं पर गंभीर चिंता जताते हुए राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग ने सोमवार को केंद्र और सभी राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों को नोटिस जारी किया और उनसे ऐसे मामलों से निपटने के मानक तौर-तरीकों और निर्भया फंड के इस्तेमाल के बारे में जानकारी मांगी.

ये भी पढ़ें

बेटियों की सुरक्षा के लिए लुधियाना पुलिस का सराहनीय कदम, फोन कीजिए और पाएं फ्री कैब

रक्षक बना भक्षक: ओडिशा के पुरी में पुलिसकर्मी और उसके साथी ने किया महिला का गैंगरेप

पहले बच्चों को मारा, बाद में पत्नी और करीबी के साथ कूद कर दी जान

रॉबर्ट वाड्रा बोले- गांधी परिवार से SPG सुरक्षा हटाना राजनीतिक एजेंडा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

एनटीए में बहुत बड़ा बदलाव, 47 अधिकारी बर्खास्त, कुछ और अफसरों पर गिरेगी गाज
एनटीए में बहुत बड़ा बदलाव, 47 अधिकारी बर्खास्त, कुछ और अफसरों पर गिरेगी गाज
केंद्र ने दिल्ली में CRPF की और कंपनियां एयरलिफ्ट कीं, CJP प्रोटेस्ट को देखते हुए सरकार का बड़ा फैसला
केंद्र ने दिल्ली में CRPF की और कंपनियां एयरलिफ्ट कीं, CJP प्रोटेस्ट को देखते हुए सरकार का बड़ा फैसला
मोदी सरकार के इस मंत्री का प्रधानमंत्री की सलाह पर इस्तीफा, राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू ने किया स्वीकार
मोदी सरकार के इस मंत्री का प्रधानमंत्री की सलाह पर इस्तीफा, राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू ने किया स्वीकार
‘इंस्टाग्राम पर रहें एक्टिव, रील्स बनाकर करें पोस्ट और...’, कैबिनेट बैठक में PM मोदी की मंत्रियों को सलाह
‘इंस्टाग्राम पर रहें एक्टिव, रील्स बनाकर करें पोस्ट और...’, कैबिनेट बैठक में PM मोदी की मंत्रियों को सलाह

वीडियोज

Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—
Udne ki Asha: Renuka को चौखट पर देख हक्के-बक्के रहे Sachin-Sailee, बीते दुखों की यादें ताजा
Badshah-Isha Rikhi के Viral Post ने बढ़ाई हलचल, क्या शादी में सब कुछ ठीक नहीं?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘इंस्टाग्राम पर रहें एक्टिव, रील्स बनाकर करें पोस्ट और...’, कैबिनेट बैठक में PM मोदी की मंत्रियों को सलाह
‘इंस्टाग्राम पर रहें एक्टिव, रील्स बनाकर करें पोस्ट और...’, कैबिनेट बैठक में PM मोदी की मंत्रियों को सलाह
CJP की मांग पर रामदास अठावले का बड़ा बयान, 'धर्मेंद्र प्रधान अगर इस्तीफा भी दे देते हैं तो...'
CJP की मांग पर रामदास अठावले का बड़ा बयान, 'धर्मेंद्र प्रधान अगर इस्तीफा भी दे देते हैं तो...'
NEET Paper Leak: नीट पेपर लीक पर साल 2024 में केन्द्र सरकार लाई थी कानून, फिर 2026 के नए लॉ में क्या होगा बदलाव?
नीट पेपर लीक पर साल 2024 में केन्द्र सरकार लाई थी कानून, फिर 2026 के नए लॉ में क्या होगा बदलाव?
प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए एक्टर्स को मिल रहे हैं पैसे? एक्ट्रेस आकांक्षा पुरी के खुलासे से मचा हड़कंप
'एक्टर्स को प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए मिल रहे पैसे', आकांक्षा पुरी का चौंकाने वाला खुलासा
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
Explained: AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे सबसे ज्यादा खतरा?
AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे ज्यादा खतरा?
पुलिस की बस, अंदर प्रदर्शनकारी और सामने फौलादी हौसलों के साथ खड़ी लड़की…, कौन है चर्चा में आयी ये ग्रे हुडी गर्ल
पुलिस की बस, अंदर प्रदर्शनकारी और सामने फौलादी हौसलों के साथ खड़ी लड़की…, कौन है ये ग्रे हुडी गर्ल
छात्रों के समर्थन में उत्तराखंड के कॉन्स्टेबल ने छोड़ी नौकरी! पुलिस अधिकारियों का दावा-उनपर रिश्वत लेने का आरोप
छात्रों के समर्थन में उत्तराखंड के कॉन्स्टेबल ने छोड़ी नौकरी! पुलिस अधिकारियों का दावा-उनपर रिश्वत लेने का आरोप
Embed widget