एक्सप्लोरर

भीम सेना के प्रमुख को मिली जान से मारने की धमकी, बिश्नोई गैंग के खिलाफ कड़ा कदम उठाने की तैयारी में पुलिस

Anmol Bishnoi Threat to Satpal Tanwar: सतपाल तंवर को 30 अक्टूबर को अनमोल बिश्नोई की ओर से किए गए कॉल्स में साफ तौर से धमकाया गया था. शिकायत के अनुसार, अनमोल ने कहा कि वह उनके 'टुकड़े-टुकड़े' कर देगा.

Anmol Bishnoi Threat to Bhim Army Leader: बाबा सिद्दीकी की हत्या और अभिनेता सलमान खान को मिल रही धमकी में गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई का नाम सामने आने के बाद अब नया मामला सामना आया है. गुरुग्राम पुलिस ने भीम सेना के प्रमुख सतपाल तंवर को कथित तौर से विदेश से धमकी देने के मामले में गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के भाई अनमोल बिश्नोई के खिलाफ मामला दर्ज किया है. यह जानकारी एक पुलिस अधिकारी ने रविवार (तीन नवंबर, 2024) को दी है. अनमोल पर अमेरिका और कनाडा से जिम्बाब्वे और केन्या के नंबरों का इस्तेमाल कर धमकी भरे कॉल करने का आरोप है, जो सुरक्षा एजेंसियों के लिए चिंता का विषय बन गया है.

समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, सतपाल तंवर को 30 अक्टूबर को अनमोल बिश्नोई की ओर से किए गए कॉल्स में साफ तौर से धमकाया गया था. शिकायत के अनुसार, अनमोल ने कहा कि वह उन्हें "टुकड़े-टुकड़े" कर देगा. कॉल की कुल अवधि 6 मिनट 41 सेकंड थी, जिसमें अनमोल ने गालियों और धमकियां दे रहा है. पुलिस ने इस गंभीर मामले में कार्रवाई करते हुए शनिवार (2 नवंबर 2024) को सेक्टर 37 थाने में भारतीय न्याय संहिता की धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की.

गिरफ्तारी की तैयारी

जांच के लिए एक विशेष टीम गठित की गई है, जिसमें विशेष कार्य बल और अपराध एवं साइबर अपराध के सदस्य शामिल हैं. पुलिस अधिकारी ने बताया कि अनमोल बिश्नोई को भारत लाने के प्रयास जारी हैं. जानकारी के अनुसार, अनमोल फिलहाल अमेरिका में छिपा हुआ है और राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (एनआईए) ने उसकी गिरफ्तारी में सहायक सूचना देने वाले को 10 लाख रुपये का इनाम देने की घोषणा की है. गुरुग्राम कमिश्नरेट के पुलिस प्रवक्ता संदीप कुमार ने कहा, पुलिस ने शिकायत के बाद मामला दर्ज कर लिया है. मामले की जांच सेक्टर 37 थाना पुलिस के साथ अपराध शाखा की टीम भी कर रही है. पुलिस के पास अनमोल विश्नोई की आवाज का सैंपल है. जिससे उक्त आवाज का मिलान नहीं हुआ है.

ये भी पढ़ें: वन नेशन-वन इलेक्शन और वक्फ बिल के खिलाफ विजय की TVK ले आई प्रस्ताव: जानें, क्या है आगे का प्लान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CBI का बड़ा खुलासा - NTA के एक्सपर्ट्स ने ही लीक कराया NEET-UG का पेपर, चार्जशीट में चौंकाने वाले खुलासे
CBI का बड़ा खुलासा - NTA के एक्सपर्ट्स ने ही लीक कराया NEET-UG का पेपर, चार्जशीट में चौंकाने वाले खुलासे
17 राज्यों में भारी बारिश, IMD की चेतावनी, यूपी-दिल्ली समेत देश का मौसम कैसा?
17 राज्यों में भारी बारिश, IMD की चेतावनी, यूपी-दिल्ली समेत देश का मौसम कैसा?
Xप्लेन: 5 साल में 55 हाईवे, पुल और सुरंगें क्यों हुईं क्षतिग्रस्त? इंफ्रास्ट्रक्चर में कहां हो रही है चूक
Xप्लेन: 5 साल में 55 हाईवे, पुल और सुरंगें क्यों हुईं क्षतिग्रस्त? इंफ्रास्ट्रक्चर में कहां हो रही है चूक
40 साल पुराने 'बोफोर्स केस' का चैप्टर क्लोज, SC ने खारिज की आखिरी याचिका
40 साल पुराने 'बोफोर्स केस' का चैप्टर क्लोज, SC ने खारिज की आखिरी याचिका

वीडियोज

Sansani: अतीक अहमद के बेटे की दर्दनाक मौत
Jannat Zubair ने Elvish Yadav संग Dating Rumours पर तोड़ी चुप्पी, बताया रिश्ते का सच
Prince Narula ने Shivangi-Harshad की Bonding को बताया 'Nibba Nibbi Wala Pyaar'
Shreya Kalra की Controversies ने मचाया बवाल, फिर भी बनीं Lock Upp 2 की Winner
Dipika Kakar हुईं Emotional, Cancer Treatment के दौरान बोलीं- अभी हिम्मत नहीं हार सकती

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शेख हसीना पर आंखें की लाल, 1 दिन में ही घुटनों पर बांग्लादेश, भारत से मांगा डीजल
शेख हसीना पर आंखें की लाल, 1 दिन में ही घुटनों पर बांग्लादेश, भारत से मांगा डीजल
पप्पू यादव के खिलाफ थाने पहुंचा चप्पल फेंकने वाला आरोपी, पूर्णिया सांसद पर लगाए ये आरोप
पप्पू यादव के खिलाफ थाने पहुंचा चप्पल फेंकने वाला आरोपी, पूर्णिया सांसद पर लगाए ये आरोप
तरुण तेजपाल क्यों करने लगे शरजील इमाम और उमर खालिद से अपनी तुलना? जानें
तरुण तेजपाल क्यों करने लगे शरजील इमाम और उमर खालिद से अपनी तुलना? जानें
चेन्नई नहीं KKR को जॉइन करेंगे हार्दिक पांड्या? 25 करोड़ के साथ कप्तानी भी मिलेगी!
चेन्नई नहीं KKR को जॉइन करेंगे हार्दिक पांड्या? 25 करोड़ के साथ कप्तानी भी मिलेगी!
Main Vaapas Aaunga OTT Release: इम्तियाज अली की 'मैं वापस आऊंगा' ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- कहां देख सकते हैं ये फिल्म
इम्तियाज अली की 'मैं वापस आऊंगा' ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- कहां देख सकते हैं ये फिल्म
Gen-Z पर मोहन भागवत करते हैं अंधा भरोसा, बोले- 'वो कभी भी...'
Gen-Z पर मोहन भागवत करते हैं अंधा भरोसा, बोले- 'वो कभी भी...'
दिल्ली में आज भी बारिश, जगह-जगह जलभराव, IMD ने जारी किया येलो अलर्ट
दिल्ली में आज भी बारिश, जगह-जगह जलभराव, IMD ने जारी किया येलो अलर्ट
LPG Cylinder Tips: बिना उठाए पता करें सिलेंडर में कितनी गैस बची है? अपनाएं यह ट्रिक
बिना उठाए पता करें सिलेंडर में कितनी गैस बची है? अपनाएं यह ट्रिक
Embed widget