एक्सप्लोरर

Lawrence Bishnoi Threat Case: लॉरेंस बिश्नोई ने दी जान से मारने की धमकी तो छूट आए सांसद पप्पू यादव के आंसू? जानें, क्या है सच

Pappu Yadav Crying Video: लॉरेंस बिश्नोई गैंग का सफाया करने की बात कहने के बाद पूर्णिया के सांसद पप्पू यादव को कथित तौर पर बिश्नोई गैंग से धमकी मिली, इसके बाद उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर तैर रहा है.

Lawrence Bishnoi Threat: बिहार के पूर्णिया से निर्दलीय सांसद राजेश रंजन उर्फ ​​पप्पू यादव ने लॉरेंस बिश्नोई गिरोह के एक सदस्य से कथित तौर पर जान से मारने की धमकी मिलने के बाद केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से ‘जेड’ सुरक्षा की मांग की है. मौजूदा वक्त में उनको ‘वाई’ कैटगरी की सिक्योरिटी मिली हुई है. पप्पू यादव ने अपनी सुरक्षा के लिए चिंता जताते हुए अपनी याचिका में तत्काल सुरक्षा की मांग की है.

इन सब के बीच पप्पू यादव का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वो रोते हुए दिख रहे हैं. इसको लेकर दावा किया जा रहा है कि वो लॉरेंस बिश्नोई से मिली कथित धमकी के बाद रोने लगे. इस वीडियो को शेयर करने वाले यूजर ने दावा किया है कि गैंगस्टर लॉरेंस को चुनौती देने के बाद पप्पू यादव की पिटाई कर दी गई.

क्या है इस वीडियो की सच्चाई?

दि लल्लनटॉप के पड़ताल में बताया गया कि जो वीडियो शेयर करके वायरल किया जा रहा है, उसी तरह का एक वीडियो 6 सितंबर 2018 को लाइव सिटीज नाम के यूट्यूब चैनल पर अपलोड किया गया था. इस वीडियो में पप्पू यादव कहते हैं, “मैंने एसपी, आईजी और सीएम को फोन किया और किसी ने फोन नहीं उठाया. सीएम के पीए ने फोन उठाया तो मैंने उनसे कहा कि किस तरह से मारा बता नहीं सकता.” इतना कहकर वो रोने लगते हैं.

सोशल मीडिया पर कही थी लॉरेंस बिश्नोई गैंग का सफाया करने की बात

इसकी जांच करने पर पता चला कि ये वीडियो हाल फिलहाल का नहीं है, बल्कि 6 साल पुराना है. इससे पहले पप्पू यादव ने सोशल मीडिया पर निशाना साधते हुए एक्स पर एक पोस्ट किया था और कहा था कि अगर कानून उन्हें मौका दे तो वो 24 घंटे में लॉरेंस के गैंग का सफाया कर देंगे. इसके बाद से ही वो सुर्खियों में बने हुए हैं और अब उनको कथित तौर पर धमकी भरा फोन आया जिसके बाद उन्होंने सुरक्षा बढ़ाने की मांग की है.

ये भी पढ़ें: पप्पू यादव को धमकी दे PM नरेंद्र मोदी-अमित शाह को भी चैलेंज कर रहा लॉरेंस बिश्नोई?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

‘धिक्कार है ऐसे देश पर जिसमें...’, सोनम वांगचुक ने Video जारी कर बताया क्यों तोड़ा 26वें दिन अनशन
‘धिक्कार है ऐसे देश पर जिसमें...’, सोनम वांगचुक ने Video जारी कर बताया क्यों तोड़ा 26वें दिन अनशन
'थैंक्यू फ्रैंड्स', PM मोदी ने देर रात जारी Video में की यूथ के प्यार और समर्थन की तारीफ, जानें क्या कहा?
'थैंक्यू फ्रैंड्स', PM मोदी ने देर रात जारी Video में की यूथ के प्यार और समर्थन की तारीफ, जानें क्या कहा?
छात्र प्रदर्शनकारियों के समर्थन में उतरे ओवैसी, कहा- केन्द्र सरकार उन्हें दबाए नहीं, बल्कि...
छात्र प्रदर्शनकारियों के समर्थन में उतरे ओवैसी, कहा- केन्द्र सरकार उन्हें दबाए नहीं, बल्कि...
NTA ने निकाली 4 सीनियर जनरल मैनेजर पद पर भर्ती, 16 यंग प्रोफेशनल्स की होगी नियुक्ति
NTA ने निकाली 4 सीनियर जनरल मैनेजर पद पर भर्ती, 16 यंग प्रोफेशनल्स की होगी नियुक्ति

वीडियोज

Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—
Udne ki Asha: Renuka को चौखट पर देख हक्के-बक्के रहे Sachin-Sailee, बीते दुखों की यादें ताजा
Badshah-Isha Rikhi के Viral Post ने बढ़ाई हलचल, क्या शादी में सब कुछ ठीक नहीं?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘धिक्कार है ऐसे देश पर जिसमें...’, सोनम वांगचुक ने Video जारी कर बताया क्यों तोड़ा 26वें दिन अनशन
‘धिक्कार है ऐसे देश पर जिसमें...’, सोनम वांगचुक ने Video जारी कर बताया क्यों तोड़ा 26वें दिन अनशन
CJP की मांग पर रामदास अठावले का बड़ा बयान, 'धर्मेंद्र प्रधान अगर इस्तीफा भी दे देते हैं तो...'
CJP की मांग पर रामदास अठावले का बड़ा बयान, 'धर्मेंद्र प्रधान अगर इस्तीफा भी दे देते हैं तो...'
सोनम वांगचुक ने अनशन तोड़ा तो हुए ट्रोल, पत्नी गीतांजलि ने गुस्से में कहा- थोड़ी तो इंसानियत...
सोनम वांगचुक ने अनशन तोड़ा तो हुए ट्रोल, पत्नी गीतांजलि ने गुस्से में कहा- थोड़ी तो इंसानियत...
Friday BO Collection Updates: 50 करोड़ के पार 'जन नायकन', जानें 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत सभी फिल्मों का हाल
50 करोड़ के पार 'जन नायकन', जानें 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत सभी फिल्मों का हाल
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
Explained: AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे सबसे ज्यादा खतरा?
AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे ज्यादा खतरा?
‘इंस्टाग्राम पर रहें एक्टिव, रील्स बनाकर करें पोस्ट और...’, कैबिनेट बैठक में PM मोदी की मंत्रियों को सलाह
‘इंस्टाग्राम पर रहें एक्टिव, रील्स बनाकर करें पोस्ट और...’, कैबिनेट बैठक में PM मोदी की मंत्रियों को सलाह
पुलिस की बस, अंदर प्रदर्शनकारी और सामने फौलादी हौसलों के साथ खड़ी लड़की…, कौन है चर्चा में आयी ये ग्रे हुडी गर्ल
पुलिस की बस, अंदर प्रदर्शनकारी और सामने फौलादी हौसलों के साथ खड़ी लड़की…, कौन है ये ग्रे हुडी गर्ल
Embed widget