एक्सप्लोरर

Covid Vaccine: शख्स ने लगवाई थीं कोविड वैक्सीन की 200 डोज, नहीं हुआ कोई असर, स्टडी में खुलासा

Covid 19 Vaccine: अनुसंधानकर्ता यह विश्लेषण करना चाहते थे कि यदि शरीर की प्रतिरक्षा प्रणाली एक विशिष्ट एंटीजन के संपर्क में कई बार आती है तो क्या होता है. 

Covid Vaccine: अनुसंधानकर्ताओं ने जर्मनी के एक व्यक्ति की जांच की, जिसने कोविड-19 टीके की 217 खुराक लेने का दावा किया था. अनुसंधानकर्ताओं ने पाया कि उसकी प्रतिरोधक प्रणाली पूरी तरह से सक्रिय है.

अब तक, यह स्पष्ट नहीं है कि इस तरह के अति टीकाकरण का प्रतिरक्षा प्रणाली पर क्या प्रभाव पड़ता है. कुछ वैज्ञानिकों की राय थी कि एंटीजन की आदत पड़ने के बाद प्रतिरक्षा कोशिकाएं कम प्रभावी हो जाएंगी.

जर्मनी में कई लोगों ने ली ज्यादा वैक्सीन डोज
हालांकि, द लांसेट इंफेक्शियस डिजीज नामक पत्रिका में प्रकाशित एक अध्ययन में पाया गया कि व्यक्ति की प्रतिरक्षा प्रणाली पूरी तरह सक्रिय है. अनुसंधानकर्ताओं ने कहा कि जर्मनी में छह करोड़ से अधिक लोगों को कोविड-19 से बचाव के लिए टीका लगाया गया है, जिनमें से कई लोगों ने टीके की कई खुराक ली हैं.

जर्मनी में फ्रेडरिक-एलेक्जेंडर विश्वविद्यालय एर्लांगेन-नर्नबर्ग (एफएयू) की एक टीम द्वारा जांच किए गए व्यक्ति ने निजी कारणों से टीके की 217 खुराक लगवाने का दावा किया है. उन्होंने कहा कि इनमें से टीके की 134 खुराक लगवाने की आधिकारिक पुष्टि हो चुकी है.

परीक्षण में दिखाई लोगों ने दिलचस्पी
एफएयू के किलियन शॉबर ने कहा, ‘‘हमें उनके मामले के बारे में अखबार से पता चला.’’ उन्होंने कहा, ‘‘फिर हमने उनसे संपर्क किया और उन्हें एर्लांगेन (जर्मनी का एक शहर) में विभिन्न परीक्षण कराने के लिए आमंत्रित किया, जिसमें उन्होंने बहुत दिलचस्पी दिखाई.’’

टीकाकरण में रोगाणु के कुछ हिस्से शरीर में पहुंचाए जाते हैं या एक प्रकार की निर्माण योजना होती है, जिसका उपयोग टीका लगाने वाले व्यक्ति की कोशिकाएं इन रोगजनक घटकों का उत्पादन करने के लिए कर सकती हैं.

उभर सकते हैं पुराने ,संक्रमण
अनुसंधानकर्ता यह विश्लेषण करना चाहते थे कि यदि शरीर की प्रतिरक्षा प्रणाली एक विशिष्ट एंटीजन के संपर्क में कई बार आती है तो क्या होता है. शॉबर ने बताया, 'एचआईवी या हेपेटाइटिस बी जैसे पुराने संक्रमण में ऐसा हो सकता है, जो नियमित रूप से उभर सकते हैं.’’

शॉबर ने कहा, 'अध्ययन के दौरान जब व्यक्ति को उसके आग्रह पर टीके की और खुराक दी गई तो हमने स्वयं रक्त के नमूने लिए. हम इन नमूनों का उपयोग यह निर्धारित करने में कर सकते थे कि प्रतिरक्षा प्रणाली टीकाकरण पर कैसे प्रतिक्रिया करती है.'

जांच के नतीजों से पता चला कि व्यक्ति के शरीर में बड़ी संख्या में सीओवी-2 विरुद्ध ‘टी-प्रभावी कोशिकाएं हैं. अनुसंधानकर्ताओं ने कहा, ये शरीर के अपने सैनिकों के रूप में कार्य करते हैं जो वायरस से लड़ते हैं. अनुसंधानपत्र के प्रमुख लेखकों में से एक कैथरीना कोचर ने बताया कि जांच में पता चला कि बीमारी को याद रखने वाली कोशिकाओं की संख्या नियंत्रण समूह से अधिक थी.

ये भी पढ़ें:

Ravi Kishan on A Raja: 'अभी भारत को टापू कहा, कल कुआं-पोखर कहेंगे', रविकिशन का DMK नेताओं पर पलटवार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

27 में 7 राज्यों की जंग! BJP की नई टीम की पहली बैठक, Gen Z पर क्या प्लान?
27 में 7 राज्यों की जंग! BJP की नई टीम की पहली बैठक, Gen Z पर क्या प्लान?
तेलंगाना में सियासी भूचाल! CM रेड्डी के खिलाफ जमीन घोटाले की शिकायत दर्ज
तेलंगाना में सियासी भूचाल! CM रेड्डी के खिलाफ जमीन घोटाले की शिकायत दर्ज
राहुल के कार्यक्रम से पहले बवाल, NSUI-ABVP समर्थक आपस में भिड़े
राहुल के कार्यक्रम से पहले बवाल, NSUI-ABVP समर्थक आपस में भिड़े
'झारखंड पर चुप, चर्चा से क्यों भागे', BJP का राहुल गांधी पर तंज
'झारखंड पर चुप, चर्चा से क्यों भागे', BJP का राहुल गांधी पर तंज

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तेलंगाना में सियासी भूचाल! CM रेड्डी के खिलाफ जमीन घोटाले की शिकायत दर्ज
तेलंगाना में सियासी भूचाल! CM रेड्डी के खिलाफ जमीन घोटाले की शिकायत दर्ज
UP में 52 नेताओं को मिला सुरक्षा कवच, CM योगी-मायावती और अखिलेश समेत इनके हैं नाम
यूपी में 52 नेताओं को मिला सुरक्षा कवच, CM योगी-मायावती और अखिलेश समेत इनके हैं नाम
‘मैं फ्री में…’, PCB में काम करने को लेकर बोले शोएब अख्तर
‘मैं फ्री में’, PCB में काम करने को लेकर बोले शोएब अख्तर
सनी देओल की ‘बंटवारा 1947’ हिट हुई या फ्लॉप? 8 दिनों के कलेक्शन से जानें पूरी रिपोर्ट
‘बंटवारा 1947’ हिट हुई या फ्लॉप? 8 दिनों के कलेक्शन से जानें पूरी रिपोर्ट
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
'झारखंड पर चुप, चर्चा से क्यों भागे', BJP का राहुल गांधी पर तंज
'झारखंड पर चुप, चर्चा से क्यों भागे', BJP का राहुल गांधी पर तंज
सड़क के इतना करीब आया हेलीकॉप्टर, उड़ने लगे लोग; वीडियो वायरल
सड़क के इतना करीब आया हेलीकॉप्टर, उड़ने लगे लोग; वीडियो वायरल
पीरियड की हर परेशानी हार्मोनल नहीं! ये संकेत हो सकते हैं गंभीर बीमारी का इशारा
पीरियड की हर परेशानी हार्मोनल नहीं! ये संकेत हो सकते हैं गंभीर बीमारी का इशारा
Embed widget