एक्सप्लोरर

कुमार विश्वास के साथ षड्यंत्र? अजमेर से चुनाव लड़ने की कार्यकर्ताओं की मांग को पार्टी ने किया खारिज

चुनावों में प्रचार के दौरान कुमार विश्वास भीड़ जुटाऊ नेता साबित होते रहे हैं. इसी साल पार्टी ने कुमार विश्वास को राजस्था का प्रभारी बनाया था.

अजमेर: आम आदमी पार्टी में कुमार विश्वास को लेकर कार्यकर्ता आपस में बंट गए हैं. राजस्थान में आप कार्यकर्ताओं ने कुमार विश्वास को अजमेर लोकसभा सीट से उपचुनाव लड़ाने की मांग की है. लेकिन पार्टी की राजस्थान इकाई ने ट्वीट कर कार्यकर्तओं की इस मांग को षड्यंत्र बताकर खारिज कर दिया है. आप राजस्थान के ट्विटर हैंडल से ट्वीट किया गया है, ‘’कुछ कार्यकर्ता केंद्रीय कार्यालय के कुछ भ्रामक लोगों के षड्यंत्र के प्रभाव में आ रहे हैं. अजमेर लोस से कुमार विश्वास की उम्मीदवारी की सूचना गलत है. राजस्थान की धरती पर यहीं का कार्यकर्ता लड़ेगा. कुमार विश्वास समय पर यहां प्रचार करें और चुनाव जितवाएं. यह खुशी की बात होगी.’’ बता दें कि इसी साल पार्टी ने कुमार विश्वास को राजस्था का प्रभारी बनाया था. साल 2014 के लोकसभा चुनाव में कुमार विश्वास आम आदमी पार्टी के टिकट पर उत्तर प्रदेश के अमेठी से चुनाव लड़े थे. लेकिन कुमार विश्वास की जमानत जब्त हो गई थी. वह चौथे नंबर पर रहे थे. अमेठी से कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने जीत दर्ज की थी. गौरतलब है कि अजमेर लोकसभा सीट बीजेपी सासंद सांवर लाल जाट के निधन के बाद खाली हुई है. लाल जाट का इसी साल 9 अगस्त को निधन हुआ था. वह मोदी सरकार में जल संसाधन राज्य मंत्री भी रहे थे. राजस्थान में अगले साल विधानसभा चुनाव भी होने हैं. कौन हैं कुमार विश्वास? देश के जाने माने कवि कुमार विश्वास अन्ना आंदोलन के वक्त से केजरीवाल के साथ थे. पार्टी बनाए जाते वक्त उन्होंने सक्रिय राजनीति से दूर रहने की इच्छा जताई थी, लेकिन उस वक्त केजरीवाल उन्हें खींच कर पार्टी में लाए थे. चुनावों में प्रचार के दौरान भी कुमार विश्वास भीड़ जुटाऊ नेता साबित होते रहे हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'उनके हौसले बुलंद हैं...', दीपके ने शेयर की दास और रांका की अदालत की फोटो
'उनके हौसले बुलंद हैं...', दीपके ने शेयर की दास और रांका की अदालत की फोटो
मोदी सरकार का नया गेम, पटनायक, स्टालिन, उद्धव, जगन मोहन से किया संपर्क
मोदी सरकार का नया गेम, पटनायक, स्टालिन, उद्धव, जगन मोहन से किया संपर्क
'संसद में बिल पारित कराने में बाधा न बने कांग्रेस', रिजिजू की खरगे को चिट्ठी
'संसद में बिल पारित कराने में बाधा न बने कांग्रेस', रिजिजू की खरगे को चिट्ठी
जगनमोहन के नेता ने ट्रैक्टर से खुदवाई सड़क, DCM पवन कल्याण का जांच के निर्देश
जगनमोहन के नेता ने ट्रैक्टर से खुदवाई सड़क, DCM पवन कल्याण का जांच के निर्देश

वीडियोज

Bollywood News: Tiger Shroff पर फायरिंग से मचा हड़कंप! कौन रच रहा था हमले की साजिश? (19.10.26)
YRKKH: Maira की खोई मुस्कान लौटाने की अनोखी कोशिश, Armaan-Abhira का नया सरप्राइज!
Mumbai News | Sansani: बॉलीवुड के सितारों पर गैंगस्टर की नजर... मुंबई में खौफ !
Tiger Shroff Firing News: टाइगर श्रॉफ के बिल्कुल सामने थे हमलावर, ताबड़तोड़ फायरिंग, सामने आया VIDEO
Tiger Shroff News: ब्लॉग बनाती रहीं अम्मा.. टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के दौरान क्या हुआ? बड़ा खुलासा !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मोदी सरकार का नया गेम, पटनायक, स्टालिन, उद्धव, जगन मोहन से किया संपर्क
मोदी सरकार का नया गेम, पटनायक, स्टालिन, उद्धव, जगन मोहन से किया संपर्क
सौरव-रांका की न्यायिक हिरासत बढ़ने पर रत्ना सिंह बोलीं, 'कोर्ट में मजाक...'
सौरव-रांका की न्यायिक हिरासत बढ़ने पर रत्ना सिंह बोलीं, 'कोर्ट में मजाक...'
फ्रांस में दंगा: 2400 से ज्यादा गिरफ्तार, प्रधानमंत्री ने दिया कर्फ्यू का आदेश
फ्रांस में दंगा: 2400 से ज्यादा गिरफ्तार, PM ने दिया कर्फ्यू का आदेश, इमरजेंसी की आहट
जसप्रीत बुमराह को रवि शास्त्री की महत्वपूर्ण सलाह..,, बोले - अगर 2027 वर्ल्ड कप खेलना है...
जसप्रीत बुमराह को रवि शास्त्री की महत्वपूर्ण सलाह..., बोले - अगर 2027 वर्ल्ड कप खेलना है
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग: घर से फुटबॉल ग्राउंड तक, अटैक से पहले की गई थी रेकी, CCTV में खुलासा
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग: घर से फुटबॉल ग्राउंड तक, अटैक से पहले की गई थी रेकी, सीसीटीवी में खुलासा
'उनके हौसले बुलंद हैं...', दीपके ने शेयर की दास और रांका की अदालत की फोटो
'उनके हौसले बुलंद हैं...', दीपके ने शेयर की दास और रांका की अदालत की फोटो
'ये लोकतंत्र को कमजोर..' EC के समर्थन में 400 से ज्यादा भारतीय मूल के छात्र-शिक्षाविद
'ये लोकतंत्र को कमजोर..' EC के समर्थन में 400 से ज्यादा भारतीय मूल के छात्र-शिक्षाविद
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
Embed widget