एक्सप्लोरर

अरविंद केजरीवाल पर कुमार विश्वास का निशाना, कहा- सेना को कठघरे में खड़ा करने वाले सेना को बधाई दे रहे हैं

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट कर सेना दिवस की बधाई दी और जवानों को सलाम किया. इसपर कुमार विश्वास ने पलटवार करते हुए कहा कि सेना को कठघरे में खड़ा करने वाले सेना दिवस की बधाई दे रहे हैं.

नई दिल्ली: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सेना दिवस पर ट्वीट करते हुए सेना के जवानों और अधिकारियों को सलाम किया. इसपर कुमार विश्वास ने अरविंद केजरीवाल को निशाने पर ले लिया. कुमार विश्वास ने कहा कि चुनाव भी क्या जालिम चीज है. भारत की सेना को कठघरे में खड़े करने वाले सेना को बधाई दे रहे हैं.

केजरीवाल ने ट्वीट किया, ''भारतीय सेना के हर जवान और अधिकारी के साहस और दृढ़ संकल्प को मेरा सलाम. देश आपकी सेवा के लिए सदा आपका आभारी है.'' इसपर कुमार विश्वास ने ट्वीट किया, ''चुनाव भी क्या ज़ालिम चीज़ है, सेना के पराक्रम पर सवाल उठाकर पूरी दुनिया में भारत और भारत की सेना को कठघरे में खड़े करने वाले सेना को बधाई दे रहे हैं.''

सेना दिवस के बारे में जानिए

देश में हर साल 15 जनवरी को भारतीय सेना के शौर्य और वीरता की याद में आर्मी डे मनाया जाता है. इस दिन देश की सीमा को सुरक्षित रखने के लिए अपनी जान को जोखिम में डाल देने वाले देश के वीरों को याद किया जाता है. बता दें कि भारतीय सेना विश्व की तीसरी सबसे बड़ी सेना है. इनकी तुलना अमेरिका, रूस जैसे ताकतवर देशों की सेना से की जाती है.

टिकट बंटवारे पर भी कुमार विश्वास ने साधा निशाना

इससे पहले कुमार विश्वास ने दिल्ली विधानसभा चुनाव के मद्देनजर टिकट बंटवारे पर भी आम आदमी पार्टी पर निशाना साधा. उन्होंने कहा, ''2013 में पार्टी के लोग इनसे पिटे, हमने संघर्ष किया और इन्हीं से लड़कर जीते. 2020 में इन्हें बुलाकर टिकट दे दिया.'' जाहिर है कि आम आदमी पार्टी के मौजूदा 15 विधायकों का टिकट काट दिया गया है. इसके अलावा कुछ ऐसे नेताओं को भी टिकट दिया गया है जो टिकट के एलान से एक दिन पहले आम आदमी पार्टी में आए थे.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हिरासत में अभिजीत दीपके-नेहा बोरा, बीजेपी ने 'रिजीम चेंज' को बनाया मुद्दा, बड़ी बातें
हिरासत में अभिजीत दीपके-नेहा बोरा, बीजेपी ने 'रिजीम चेंज' को बनाया मुद्दा, बड़ी बातें
लाल कृष्ण आडवाणी अस्पताल में भर्ती, सीने में इंफेक्शन की शिकायत
लाल कृष्ण आडवाणी अस्पताल में भर्ती, सीने में इंफेक्शन की शिकायत
अभिजीत दीपके की हिरासत पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'
अभिजीत दीपके को हिरासत में लेने पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'
सोनम वांगचुक का चीन पर बड़ा बयान, 'हमें तो अपनों ने लूटा...'
सोनम वांगचुक का चीन पर बड़ा बयान, 'हमें तो अपनों ने लूटा...'

वीडियोज

'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?
CEC पर दिल्ली में NON-STOP बवाल...तख्तापलट का ट्रेलर?
Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अभिजीत दीपके की हिरासत पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'
अभिजीत दीपके को हिरासत में लेने पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
पैनिक अटैक, शराब की लत, 26 दिन रिहैब सेंटर...तलाक के बाद बुरी तरह टूट गए थे युजवेंद्र चहल
पैनिक अटैक, शराब की लत, 26 दिन रिहैब सेंटर...तलाक के बाद बुरी तरह टूट गए थे युजवेंद्र चहल
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
JEE Mains के लिए कब से शुरू हो रहे रजिस्ट्रेशन? ये डॉक्यूमेंट्स रखें तैयार
JEE Mains के लिए कब से शुरू हो रहे रजिस्ट्रेशन? ये डॉक्यूमेंट्स रखें तैयार
मेकअप टिप्स; इंडियन स्किन टोन के लिए ऐसे चुनें सही फाउंडेशन और ब्लश
मेकअप टिप्स; इंडियन स्किन टोन के लिए ऐसे चुनें सही फाउंडेशन और ब्लश
Embed widget