एक्सप्लोरर

गधों पर कुमार विश्वास की सियासी चुटकी!

नई दिल्ली: गधों पर हो रही सियासत में अब आम आदमी पार्टी नेता और कवि डॉ. कुमार विश्वास भी कूद पड़े हैं. उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया जा रहा है जिसमें वे कह रहे हैं, ''ये फाल्गुन का महीना है और लोकतंत्र का महापर्व चुनाव चल रहा है लेकिन वैशाख नंदन गधा इस समय अनायास ही प्रसंग में है, चर्चा में है. मुझे हिंदी कवि सम्मेलनों के आचार्य हास्य कवि स्व. ओम प्रकाश 'आदित्य' की एक लोकप्रिय कविता याद आ गई.''

विश्वास आगे कह रहे हैं, 'उन्होंने सैकड़ों बार हम सब के सामने इसका वाचन किया. और हमने बड़े आनंद के साथ इस कविता का पाठ सुना. लेकिन कविता आज इतनी प्रासंगिक होगी बड़ा आश्चर्य है. आपकी सेवा में प्रस्तुत करता हूं...' विश्वास ने 2 मिनट 31 सेकेंड के इस वीडियो को अपने ट्विटर हैंडल पर भी शेयर किया है.

gujrat-ass-580x395

कविता की लाइनें इस प्रकार है...(सबसे अंत में देखें पूरा वीडियो)-

इधर भी गधे हैं, उधर भी गधे हैं जिधर देखता हूं, गधे ही गधे हैं.

गधे हंस रहे, आदमी रो रहा है हिन्दोस्तां में ये क्या हो रहा है.

जवानी का आलम गधों के लिये है ये रसिया, ये बालम गधों के लिये है.

ये दिल्ली, ये पालम गधों के लिये है ये संसार सालम गधों के लिये है.

पिलाए जा साकी, पिलाए जा डट के तू विहस्की के मटके पै मटके पै मटके

मैं दुनियां को अब भूलना चाहता हूं गधों की तरह झूमना चाहता हूं.

घोडों को मिलती नहीं घास देखो गधे खा रहे हैं च्यवनप्राश देखो

यहां आदमी की कहां कब बनी है ये दुनियां गधों के लिये ही बनी है.

जो गलियों में डोले वो कच्चा गधा है जो कोठे पे बोले वो सच्चा गधा है.

जो खेतों में दीखे वो फसली गधा है जो माइक पे चीखे वो असली गधा है.

मैं क्या बक गया हूं, ये क्या कह गया हूं नशे की पिनक में कहां बह गया हूं.

मुझे माफ करना मैं भटका हुआ था वो ठर्रा था, भीतर जो अटका हुआ था.

इधर भी गधे हैं, उधर भी गधे हैं जिधर देखता हूं, गधे ही गधे हैं.

घोडों को मिलती नहीं घास देखो गधे खा रहे हैं च्यवनप्राश देखो.

जो खेतों में दीखे वो फसली गधा है जो माइक पे चीखे वो असली गधा है.

यहां देखें पूरा वीडियो-

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Live: राजघाट पर प्रदर्शन के बाद निकले इंडिया गठबंधन के नेता, भड़की BJP- प्रदर्शन की आड़ में गुंडागर्दी
Live: राजघाट पर प्रदर्शन के बाद निकले इंडिया गठबंधन के नेता, भड़की BJP- प्रदर्शन की आड़ में गुंडागर्दी
वेणुगोपाल को राहुल गांधी की हिदायत, जो MP प्रदर्शन में नहीं आए उनकी बने लिस्ट
वेणुगोपाल को राहुल गांधी की हिदायत, जो MP प्रदर्शन में नहीं आए उनकी बने लिस्ट
Bypolls Result 2026 LIVE Streaming: नंदीग्राम में BJP और तमिलनाडु में चल पाएगा विजय का जादू? यहां पढ़ें रिजल्ट
नंदीग्राम में BJP और तमिलनाडु में चल पाएगा विजय का जादू? यहां पढ़ें रिजल्ट
Explained: क्या मौत के डर से रेप रुकता है? डेथ पेनाल्टी वाले देशों में नतीजे कितने कारगर
क्या मौत के डर से रेप रुकता है? डेथ पेनाल्टी वाले देशों में नतीजे कितने कारगर

वीडियोज

बीवी की बेवफाई....पति का गुस्सा !
Rahul Gandhi पर पुलिस का एक्शन! हिरासत में लेकर बस में बैठाया
प्रेमानंद महाराज के यहां जाने पर मिले 5 करोड़?
विपक्ष का प्रदर्शन...कांग्रेस ने किया 'हाइजैक' ?
त्योहारों से पहले RBI का बड़ा झटका! महंगा हुआ Loan, बढ़ी Repo Rate

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'मैं यहां सत्ता परिवर्तन...', बेंगलुरु के CJP प्रोटेस्ट में ध्रुव राठी का बड़ा बयान
'मैं यहां सत्ता परिवर्तन...', बेंगलुरु के CJP प्रोटेस्ट में ध्रुव राठी का बड़ा बयान
ध्रुव राठी ने बिहार का नाम लेकर बेंगलुरु में क्या कहा? 'करीब 65 लाख…'
ध्रुव राठी ने बिहार का नाम लेकर बेंगलुरु में क्या कहा? 'करीब 65 लाख…'
टीम में वापसी पर छलका उमेश यादव का दर्द, बोले- 'मुझे सपोर्ट करने की बजाय...'
टीम में वापसी पर छलका उमेश यादव का दर्द, बोले- 'मुझे सपोर्ट करने की बजाय...'
नाना पाटेकर की लव लाइफ, पत्नी से 35 साल रहे अलग, मनीषा कोइराला-आयशा झुल्का संग जुड़ा नाम
नाना पाटेकर की लव लाइफ, पत्नी से 35 साल रहे अलग, मनीषा कोइराला-आयशा झुल्का संग जुड़ा नाम
Anne Carson ने जीता साहित्य का नोबेल, प्राचीन को आधुनिकता से जोड़ने में माहिर
Anne Carson ने जीता साहित्य का नोबेल, प्राचीन को आधुनिकता से जोड़ने में माहिर
बिहार MLC चुनाव के बीच शिक्षकों से PK का सम्राट को चैलेंज, कहा- सरकार झुक जाएगी

Embed widget