एक्सप्लोरर

'हिंदी बोलने पर भी मिल जाता था फतवा, इस्लाम में इनकी...', केरल गवर्नर आरिफ मोहम्मद खान भड़के

केरल के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने फतवों के राजनीतिकरण का जिक्र करते हुए कहा कि उनके ऊपर तब से फतवे दिए जा रहे हैं जब वे कांग्रेस में हुआ करते थे.

Fatwa In Islam: केरल के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने कहा है कि कुफ्र के फतवों की इस्लाम में कोई जगह नहीं है और इसे राजनीतिक हथियार के रूप में इस्तेमाल किया जाता रहा है. केरल गवर्नर ने ये बात रविवार (15 जनवरी) को आरएसएस के साप्ताहिक पत्र पांचजन्य की तरफ से आयोजित कॉन्क्लेव में कही. उन्होंने कहा कि जब वे कांग्रेस में थे, तब से उनके खिलाफ तब से फतवा दिया जाता रहा है.

कुफ्र फतवे को लेकर उन्होंने धार्मिक आदेशों का जिक्र करते हुए बताया कि किस तरह से राजनीतिक कारणों से फतवे जारी करके मुसलमानों को भी उस श्रेणी में डाला गया जहां पर उनके ऊपर धर्म के प्रति अविश्वास या ईशनिंदा का आरोपी बनाया गया.

शासकों और धर्मगुरुओं का गठजोड़
राज्यपाल ने कहा, इस्लाम में धर्मगुरु जो फतवे देते हैं उसे शासकों ने तैयार कराया था. यह भी दावा किया कि कुरान में दर्जनों ऐसे घटनाक्रम मौजूद हैं जहां कहा गया है कि क्या सही और क्या गलत है यह पैगंबर भी नहीं, केवल अल्लाह ही तय कर सकता है.

राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने कहा कि हर समाज में दो विचार होते हैं. लेकिन जो सत्ता में होते हैं वे अपना ही विचार चलाते हैं. शासकों ने धर्मगुरुओं को इसीलिए तैयार किया ताकि उनके फैसलों को धार्मिक वैधता मिल सके. पैंगबर के निधन के बाद से इस्लाम को राजनीति ने अपने कब्जे में ले लिया है.

हिंदी बोलने पर फतवा
केरल के राज्यपाल ने दावा किया, "कुरान में कम से कम 200 ऐसे उदाहरण हैं जहां कहा गया है कि केवल बनाने वाला (अल्लाह) ही तय कर सकता है कि क्या सही है और क्या गलत... इसका फैसला तब होगा जब लोग मरेंगे और अपने रचयिता से मिलेंगे. कुरान के मुताबिक किसी इंसान को, यहां तक कि पैगंबर को भी, इसे तय करने का अधिकार नहीं दिया गया है."

राज्यपाल ने कहा कि जब उनके खिलाफ फतवा जारी किया गया था, उस समय वह 'भाजपा का हिस्सा' भी नहीं थे. उन्होंने बताया "मैं अपना भाषण हिंदी में दिया करता था. उन दिनों हिन्दी के शब्दों के इस्तेमाल पर भी आपको फतवा मिल जाता था.''

यह भी पढ़ें

'इस्लाम ने भारत को दिया लोकतंत्र का तोहफा', बोले AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

27 में 7 राज्यों की जंग! BJP की नई टीम की पहली बैठक, Gen Z पर क्या प्लान?
27 में 7 राज्यों की जंग! BJP की नई टीम की पहली बैठक, Gen Z पर क्या प्लान?
तेलंगाना में सियासी भूचाल! CM रेड्डी के खिलाफ जमीन घोटाले की शिकायत दर्ज
तेलंगाना में सियासी भूचाल! CM रेड्डी के खिलाफ जमीन घोटाले की शिकायत दर्ज
राहुल के कार्यक्रम से पहले बवाल, NSUI-ABVP समर्थक आपस में भिड़े
राहुल के कार्यक्रम से पहले बवाल, NSUI-ABVP समर्थक आपस में भिड़े
'झारखंड पर चुप, चर्चा से क्यों भागे', BJP का राहुल गांधी पर तंज
'झारखंड पर चुप, चर्चा से क्यों भागे', BJP का राहुल गांधी पर तंज

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तारिक रहमान के भारत दौरे की नई तारीख, कब आएंगे बांग्लादेशी PM?
तारिक रहमान के भारत दौरे की नई तारीख, कब आएंगे बांग्लादेशी PM?
नीतीश की विरासत पर उपेंद्र कुशवाहा ने ठोका दावा, बोले- 'RLM संभालने को तैयार'
नीतीश की विरासत पर उपेंद्र कुशवाहा ने ठोका दावा, बोले- 'RLM संभालने को तैयार'
‘मैं फ्री में…’, PCB में काम करने को लेकर बोले शोएब अख्तर
‘मैं फ्री में’, PCB में काम करने को लेकर बोले शोएब अख्तर
सनी देओल की ‘बंटवारा 1947’ हिट हुई या फ्लॉप? 8 दिनों के कलेक्शन से जानें पूरी रिपोर्ट
‘बंटवारा 1947’ हिट हुई या फ्लॉप? 8 दिनों के कलेक्शन से जानें पूरी रिपोर्ट
तेलंगाना में सियासी भूचाल! CM रेड्डी के खिलाफ जमीन घोटाले की शिकायत दर्ज
तेलंगाना में सियासी भूचाल! CM रेड्डी के खिलाफ जमीन घोटाले की शिकायत दर्ज
'झारखंड पर चुप, चर्चा से क्यों भागे', BJP का राहुल गांधी पर तंज
'झारखंड पर चुप, चर्चा से क्यों भागे', BJP का राहुल गांधी पर तंज
सड़क के इतना करीब आया हेलीकॉप्टर, उड़ने लगे लोग; वीडियो वायरल
सड़क के इतना करीब आया हेलीकॉप्टर, उड़ने लगे लोग; वीडियो वायरल
पीरियड की हर परेशानी हार्मोनल नहीं! ये संकेत हो सकते हैं गंभीर बीमारी का इशारा
पीरियड की हर परेशानी हार्मोनल नहीं! ये संकेत हो सकते हैं गंभीर बीमारी का इशारा
Embed widget