एक्सप्लोरर

Kolkata Rape Case: कोलकाता रेप-मर्डर केस पर TMC में अंतर्कलह, MP ने उठाए सवाल तो पार्टी नेता कहा- 'आपसे ऐसा बयान...'

TMC Kolkata Rape-Murder Case: कोलकाता रेप-मर्डर पीड़िता को लेकर समर्थन की आवाज चारों तरफ से आ रही है. टीएमसी नेता अब इस पूरे मामले में अपनी ही पार्टी पर सवाल खड़े कर रहे हैं.

Kolkata Rape-Murder Case: पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में स्थित आरजी मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल में महिला ट्रेनी डॉक्टर के साथ हुई दरिंदगी का मुद्दा इन दिनों गरमाया हुआ है. मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की सरकार सवालों के घेरे में है और बीजेपी लगातार राज्य की कानून व्यवस्था को लेकर टीएमसी पर हमला कर रही है. इस बीच ममता सरकार को खुद उनकी ही पार्टी के नेता ने सवालों के घेरे में खड़ा किया है. उनकी इस हरकत पर पार्टी में कलह भी होने लगी है.

दरअसल, टीएमसी के राज्यसभा सांसद सुखेंदु शेखर रे ने सवाल उठाया है कि पीड़िता के सुसाइड की कहानी किस शख्स ने फैलाई है और उसने ऐसा क्यों किया? इसकी जांच बेहद जरूरी है. उन्होंने खोजी कुत्तों के देर से इस्तेमाल होने पर भी सवाल खड़ा किया है. हालांकि, टीएमसी के वरिष्ठ नेता कुणाल घोष ने कहा कि वह भी चाहते हैं कि पीड़िता को न्याय मिले, लेकिन पुलिस कमिश्नर समेत जांच को लेकर सवाल खड़ा करना काफी दुर्भाग्यपूर्ण है, वो भी एक वरिष्ठ नेता की ओर है.

सुखेंदु शेखर रे ने क्या कहा है? 

टीएमसी के राज्यसभा सांसद सुखेंदू ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स एक पोस्ट में कहा, "सीबीआई को निष्पक्षता से काम करना चाहिए. सुसाइड की कहानी किसने और क्यों फैलाई, यह जानने के लिए पूर्व प्रिंसिपल और पुलिस कमिश्नर से हिरासत में पूछताछ जरूरी है. हॉल की दीवार क्यों गिराई गई, रॉय (आरोपी संजय रॉय) को इतना शक्तिशाली होने के लिए किसने संरक्षण दिया और 3 दिन बाद खोजी कुत्ते का इस्तेमाल क्यों किया गया. ऐसे सैकड़ों सवाल हैं. उनका मुंह खुलवाया जाए."

वरिष्ठ नेता से ऐसा बयान दुर्भाग्यपूर्ण: कुणाल घोष

वहीं, सुखेंदु के पोस्ट पर टीएमसी के वरिष्ठ नेता कुणाल घोष ने जवाब दिया और सरकार पर सवाल खड़े करने को लेकर दुख जताया. उन्होंने कहा, "मैं भी आरजी कर केस में न्याय की मांग करता हूं. लेकिन पुलिस कमिश्नर को लेकर की गई मांग का कड़ा विरोध करता हूं. जानकारी मिलने के बाद उन्होंने अपना बेहतरीन काम किया है. निजी तौर मुझे लगता है कि पुलिस कमिश्नर अपना काम कर रहे थे और जांच में पॉजिटिव फोकस था. इस तरह का पोस्ट दुर्भाग्यपूर्ण है, वो भी मेरे वरिष्ठ नेता की तरफ से."

टीएमसी के सदस्य भी उठा रहे सवाल: बीजेपी

उधर टीएमसी में मची अंतर्कलह पर बीजेपी ने भी टिप्पणी की है. पश्चिम बंगाल बीजेपी अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री सुकंता मजूमदार ने सुखेंदु की पोस्ट का स्क्रीनशॉट शेयर करते हुए कहा, "टीएमसी, यहां तक ​​कि आपके अपने सदस्य भी स्वीकार करते हैं कि संदीप घोष और पुलिस कमिश्नर विनीत (विनीत कुमार गोयल) की डॉक्टर के भयावह दुष्कर्म और हत्या में भूमिका है. राज्य मशीनरी बिल्कुल निचले स्तर पर पहुंच गई है. अब पार्टी के सदस्य अब इस सरकार के पतन की सीमा पर सवाल उठा रहे हैं."

पीड़िता के सुसाइड के दावे को लेकर मचा है बवाल

दरअसल, पीड़िता के परिजनों ने एक इंटरव्यू के दौरान कहा था कि जब उन्हें महिला डॉक्टर की मौत की खबर मिली तो कहा गया कि उसने सुसाइड किया है. हालांकि, बाद में जाकर पता चला कि उसके साथ दुष्कर्म हुआ था. जैसे ही इस बारे में जानकारी सामने आई, वैसे ही बवाल मच गया. नेताओं और लोगों ने जब सवाल उठाया तो कोलकाता पुलिस ने कहा कि परिजनों को हमारे जरिए सुसाइड की जानकारी देने की बात झूठी है. परिजनों ने कहा है कि उन्हें पुलिस से कोई फोन नहीं आया था. 

यह भी पढ़ें: Doctor's Protest: RG कर मेडिकल कॉलेज में फिर हो सकती है हिंसा? 'खुफिया इनपुट' के बाद ममता सरकार ने उठाया ये बड़ा कदम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रक्षा मंत्रालय में नौकरी, 3 महीने की गर्भवती... ससुराल की प्रताड़ना से तंग महिला ने की आत्महत्या
रक्षा मंत्रालय में नौकरी, 3 महीने की गर्भवती... महिला ने क्यों की आत्महत्या
जादवपुर यूनिवर्सिटी झड़प पर सियासी बवाल! BJP-TMC में बढ़ी तकरार
जादवपुर यूनिवर्सिटी झड़प पर सियासी बवाल! BJP-TMC में बढ़ी तकरार
'रीयल लाइफ बैटमैन', कांग्रेस हेडक्वार्टर के बाहर लगे राहुल गांधी के पोस्टर
'रीयल लाइफ बैटमैन', कांग्रेस हेडक्वार्टर के बाहर लगे राहुल गांधी के पोस्टर
'मम्मी ने कहा था अच्छा लड़का चुनना, मैंने राहुल चुन लिया', राहुल गांधी की फैन गर्ल का पोस्टर वायरल
'मैंने राहुल चुन लिया', पुणे में राहुल गांधी की फैन गर्ल का पोस्टर वायरल

वीडियोज

MC Square Interview: Hustle 5, Honey Singh, Badshah, शादी और रैप करियर पर खुलकर बोले
Brahmastra 2 में Alia Bhatt की वापसी, Isha बनेंगी; Ranbir Kapoor का हो सकता है Double Role!
यूपी पुलिस का एक्सपर्ट गालीबाज अफसर !
राखी से पहले लुधियाना में बड़ी कार्रवाई, गंदगी में बन रही थीं मिठाइयां!
UP से Bengaluru तक सड़कें बेहाल! आखिर कब सुधरेगी हालत?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'नए काल चक्र की शुरुआत', PM मोदी ने नेशनल स्पेस डे पर शेयर किया दिलचस्प वीडियो
'नए काल चक्र की शुरुआत', PM मोदी ने नेशनल स्पेस डे पर शेयर किया दिलचस्प वीडियो
दिल्ली में बढ़ा स्वाइन फ्लू का खतरा! अब तक 1777 केस; सरकार अलर्ट
दिल्ली में बढ़ा स्वाइन फ्लू का खतरा! अब तक 1777 केस; सरकार अलर्ट
50 भाषाओं में रिलीज होगी 'वाराणसी', डबिंग के लिए लिए जाएंगे 1500 वॉइस सैंपल
50 भाषाओं में रिलीज होगी 'वाराणसी', डबिंग के लिए लिए जाएंगे 1500 वॉइस सैंपल
ऑस्ट्रेलिया की जीत के बाद WTC अंक तालिका में हुआ ये बदलाव, भारत के लिए अच्छी खबर
ऑस्ट्रेलिया की जीत के बाद WTC अंक तालिका में हुआ ये बदलाव, भारत के लिए अच्छी खबर
आरक्षण के खिलाफ प्रदर्शन: क्या है NDA में शामिल दलित नेताओं का स्टैंड?
आरक्षण के खिलाफ प्रदर्शन: क्या है NDA में शामिल दलित नेताओं का स्टैंड?
'मम्मी ने कहा था अच्छा लड़का चुनना, मैंने राहुल चुन लिया', राहुल गांधी की फैन गर्ल का पोस्टर वायरल
'मैंने राहुल चुन लिया', पुणे में राहुल गांधी की फैन गर्ल का पोस्टर वायरल
48 शिक्षकों को मिलेगा National Teacher Award, राष्ट्रपति करेंगी सम्मानित 
48 शिक्षकों को मिलेगा National Teacher Award, राष्ट्रपति करेंगी सम्मानित 
सुबह 6 बजे उठकर कुत्तों को बिस्कुट खिलाता है ये मासूम, वीडियो देख भर आएंगी आंखें
सुबह 6 बजे उठकर कुत्तों को बिस्कुट खिलाता है ये मासूम, वीडियो देख भर आएंगी आंखें
Embed widget