एक्सप्लोरर

Kolkata में डॉक्टर से फिर छेड़छाड़! देरी होने पर कैंसिल की कैब तो गुस्साया ड्राइवर भेजने लगा अश्लील मैसेज!

Kolkata: कोलकाता में महिला डॉक्टर से छेड़छाड़ का मामला सामने आया है. वहां कैब ड्राइवर ने राइड कैंसिल करने के लिए महिला को धमकी दी और अश्लील मैसेज भी भेजा.

Kolkata: पश्चिम बंगाल के कोलकाता में आरजी कर कॉलेज और अस्पताल का केस पूरी तरह शांत भी नहीं हुआ कि एक और महिला डॉक्टर के साथ छेड़छाड़ का मामला सामने आया है. केस में आरोपी कैब ड्राइवर ने ऑनलाइन बुक की गई कैब कैंसिल करने पर महिला डॉक्टर को डराया, अश्लील वीडियो भेजा और गंभीर परिणाम भुगतने तक की धमकी दे डाली. 

मामला शुक्रवार (एक नवंबर, 2024) की रात आठ बजे के आसपास का है. ईएम बाईपास के कॉरपोरेट अस्पताल की जूनियर महिला डॉक्टर ने इनड्राइव ऐप (In Drive Application) से एक कैब बुक की थी. पिकअप स्पॉट पर पहुंचने में देरी होने के कारण महिला डॉक्टर ने कैब कैंसिल कर दी. यह देख कैब ड्राइवर को गुस्सा आ गया और उसने महिला डॉक्टर को धमकी दी और एक अश्लील वीडियो मैसेज भेजा. कैब कैंसिल करने के बाद कैब ड्राइवर ने महिला को लगातार कई बार कॉल किया और अंत में उसे गंभीर परिणाम भुगतने तक की धमकी दे डाली. 

साइबर सेल में शिकायत की दर्ज

घटना के बाद महिला डॉक्टर ने सीपी कोलकाता (पुलिस आयुक्त) और संयुक्त सीपी कोलकाता से पूरे मामले को लेकर ऑनलाइन शिकायत दर्ज की. महिला डॉक्टर ने साइबर सेल में भी ईमेल किया. इसके बाद आज पश्चिम बंगाल डॉक्टर फोरम के डॉक्टर सुनंदन बसु और डॉक्टर तन्मय बनर्जी ने दोपहर दो बजे एफआईआर दर्ज करने के लिए पूर्व जादवपुर पुलिस स्टेशन जाकर महिला डॉक्टर की मदद की, जहां पुलिस ने उचित कार्रवाई करने के आश्वासन दिए हैं. 

विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज

पूरे मामले में पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराएं, जिसमें धारा 75 (यौन उत्पीड़न), धारा 79 (महिला की गरिमा को ठेस पहुंचाना) और धारा 351 ( आपराधिक धमकी देना) लगाई है. पुलिस ने महिला डॉक्टर को आश्वासन दिया है कि उनकी ओर से उचित कार्रवाई की जाएगी.

यह भी पढ़ें- तिरुमाला तिरुपति देवस्थानम का नया अध्यक्ष बोलिनेनी राजगोपाल नायडू, बोले- मंदिर में सिर्फ हिंदू करेंगे काम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

तेलंगाना में बड़ा हादसा, फार्मा यूनिट में रिएक्टर फटने से दो लोगों की मौत
तेलंगाना में बड़ा हादसा, फार्मा यूनिट में रिएक्टर फटने से दो लोगों की मौत
'40% महंगी हुई चीनी, इथेनॉल और E 20...', खरगे का दावा, BJP ने दिया जवाब
'चीनी 3 महीने में 40% महंगी हुई', खरगे का दावा, BJP ने दिया जवाब
1 सितंबर से बड़ा बदलाव! अंतरराष्ट्रीय यात्रियों को नहीं चाहिए होगा फिजिकल बोर्डिंग पास
1 सितंबर से बड़ा बदलाव! अंतरराष्ट्रीय यात्रियों को नहीं चाहिए होगा फिजिकल बोर्डिंग पास
वीजा खत्म, फिर भी भारत में डेरा! द्वारका में नाइजीरियाई नागरिक पकड़ा गया
वीजा खत्म, फिर भी भारत में डेरा! द्वारका में नाइजीरियाई नागरिक पकड़ा गया

वीडियोज

Bharat ki Baat: 100 घंटे में 90 साल पुराना विवाद फिर क्यों? | Congress | Vande Matram Controversy
Kangana Ranaut vs Baba Ramdev: ‘Generation Gutter’ विवाद में छिड़ी जुबानी जंग
Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ट्रंप ने 'दोस्त' कनाडा को दिया झटका, लगाया 50% टैरिफ, कार्नी बोले- मिलेगा जवाब
ट्रंप ने 'दोस्त' कनाडा को दिया झटका, लगाया 50% टैरिफ, कार्नी बोले- मिलेगा जवाब
बिहार में फिर आंदोलन की तैयारी! 25 अगस्त को CM आवास का घेराव
बिहार में फिर आंदोलन की तैयारी! 25 अगस्त को CM आवास का घेराव
क्या किसी गेंदबाज ने टेस्ट मैच में लिए हैं 20 विकेट?
क्या किसी गेंदबाज ने टेस्ट मैच में लिए हैं 20 विकेट?
रवि तेजा की Irumudi ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज? आ गई सारी डिटेल्स
रवि तेजा की 'इरुमुडी' ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज?जानें- डिटेल्स
तेलंगाना में सियासी भूचाल! CM रेड्डी के खिलाफ जमीन घोटाले की शिकायत दर्ज
तेलंगाना में सियासी भूचाल! CM रेड्डी के खिलाफ जमीन घोटाले की शिकायत दर्ज
तारिक रहमान के भारत दौरे की नई तारीख, कब आएंगे बांग्लादेशी PM?
तारिक रहमान के भारत दौरे की नई तारीख, कब आएंगे बांग्लादेशी PM?
WhatsApp Storage भर गया? जरूरी चैट डिलीट किए बिना करें खाली
WhatsApp Storage भर गया? जरूरी चैट डिलीट किए बिना करें खाली
हरियाणा TET का रिजल्ट जारी, 16.57% अभ्यर्थी हुए पास
हरियाणा TET का रिजल्ट जारी, 16.57% अभ्यर्थी हुए पास 
Embed widget