एक्सप्लोरर

जानिए, आप सफर में हैं, डेबिट या क्रेडिट कार्ड खो जाए, तो फौरी तौर पर क्या करेंगे?

एटीएम, डेबिट कार्ड और क्रेडिट कार्ड हमारी रोजमर्रा की जरुरत बन गया है. सफर में है या कभी भी अगर ये खो जाएं या चोरी हो जाए तो क्या करना चाहिए. जानिए-

नई दिल्ली: एटीएम, डेबिट कार्ड और क्रेडिट कार्ड आजकल हमारी रोजमर्रा की बेहद खास जरुरत बन गया है. खाने के बिल से लेकर ट्रेन के टिकट तक का भुगतान आजकल हम इन्हीं कार्ड के जरिए करते हैं. लेकिन जरा सोचिए की अगर ये कार्ड खो जाते हैं या चोरी हो जाते हैं तो आप क्या करेंगे? ऐसी स्थिति में आपको हर पल अपना पैसा खोने का डर सताता रहेगा. लेकिन घबराइए नहीं.. हम आपको बताते हैं कि आप ऐसा क्या करें जिससे कार्ड खोने या चोरी हो जाने के बाद भी आप चिंतामुक्त बने रहें.
  1. सबसे पहले आप अपने खाते को नेटबैंकिंग से जोड़ लें. इससे ये होगा कि अगर आपका कार्ड कभी खो जाता है तो आप अपना नेटबैंकिंग लॉग इन कर के अपना कार्ड डीएक्टीवेट कर सकते हैं. आप नेटबैंकिंग के जरिए अपने अकाउंट का पासवर्ड भी बदल सकते हैं जिससे आपके खोए हुए कार्ड का कोई इस्तेमाल नही कर पाएगा.
  2. आप अपने बैंक या बैंक के कस्टमर केयर नंबर पर कॉल करके तुरंत अपने कार्ड की सारी सर्विसेज बंद करा सकते हैं. इससे कोई भी शख्स आपके कार्ड का इस्तेमाल नही कर पाएगा. अगर आपको अपने बैंक का कस्टमर केयर नंबर नहीं पता है तो आप इंटरनेट के जरिए ये पता कर सकते हैं. अच्छा होगा कि आप अपने फोन या किसी डायरी में अपने बैंक का कस्टमर केयर नंबर लिख कर रखें.
  3. कार्ड ब्लॉक हो जाने के बाद आप अपने नेटबैंकिग के जरिए नए कार्ड के लिए अप्लाई कर सकते है. बैंक आपके रजिस्टर्ड एड्रेस पर 5-7 वर्किंग दिनों के अंदर आपको नया कार्ड और पिन भेज देगा. आप खुद अपने बैंक में जाकर नए कार्ड के लिए आवेदन कर सकते हैं.
  4. याद रहे आपका कार्ड खो गया है और आपसे बैंक का कर्मचारी बताकर कोई शख्स आपके कार्ड की डिटेल मांग रहा है तो सावधान हो जाइए. कभी भी किसी भी स्थिति में किसी भी शख्स को चाहे वो खुद को बैंक का कर्मचारी ही क्यों न बताएं, कार्ड का डिटेल शेयर नहीं करें. पिन और सीवीवी नंबर तो कतई शेयर नहीं करें. इसे किसी नोटबुक या पर्ची पर भी नहीं लिखें, अच्छा है इसे याद रख लें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कर्नाटक सरकार को हाई कोर्ट से बड़ा झटका, SC/ST आरक्षण बढ़ाने का फैसला रद्द
कर्नाटक सरकार को हाई कोर्ट से बड़ा झटका, SC/ST आरक्षण बढ़ाने का फैसला रद्द
राहुल गांधी की याचिका में 14 खामियां, फीस में ₹220 की कमी... SC में सुनवाई पर लेटेस्ट अपडेट्स
राहुल गांधी की याचिका में 14 खामियां, फीस में ₹220 की कमी... SC में सुनवाई पर लेटेस्ट अपडेट्स
केरलम कांग्रेस के CJI पर विवादित पोस्ट को लेकर सियासत, भड़के किरेन रिजिजू
केरलम कांग्रेस के CJI पर विवादित पोस्ट को लेकर सियासत, भड़के किरेन रिजिजू
CJI पर पोस्ट करने वाले व्यक्ति को हटाया, आलोचना के बाद कांग्रेस पार्टी का एक्शन
CJI पर पोस्ट करने वाले व्यक्ति को हटाया, आलोचना के बाद कांग्रेस पार्टी का एक्शन

वीडियोज

सगाई के बाद... किडनैपिंग का प्लान !
विपक्षी मार्च..'शिव बारात' या 'अराजक जमात'?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब क्या करेंगे?
CEC पर बवाल...अब सुप्रीम कोर्ट ही करेगा समाधान?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi का 'तांडव'!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जेलेंस्की ने मांगा 60 दिन का युद्धविराम, रूस बोला- चुनाव के दिन ही रोकेंगे हमले
जेलेंस्की ने मांगा 60 दिन का युद्धविराम, रूस बोला- चुनाव के दिन ही रोकेंगे हमले
जंतर-मंतर को प्रोटेस्ट साइट से हटाने पर AIMIM नेता वारिस पठान बोले, 'डर और...'
जंतर-मंतर को प्रोटेस्ट साइट से हटाने पर AIMIM नेता वारिस पठान बोले, 'डर और...'
CJI पर पोस्ट करने वाले व्यक्ति को हटाया, आलोचना के बाद कांग्रेस पार्टी का एक्शन
CJI पर पोस्ट करने वाले व्यक्ति को हटाया, आलोचना के बाद कांग्रेस पार्टी का एक्शन
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
नुसरत भरूचा की हुई रीढ़ की हड्डी की सर्जरी, हॉस्पिटल में नर्स खिला रहीं खाना, एक्ट्रेस ने दिखाया हाल
नुसरत भरूचा की हुई रीढ़ की हड्डी की सर्जरी, हॉस्पिटल में नर्स खिला रहीं खाना, एक्ट्रेस ने दिखाया हाल
प्रदर्शन के बीच MHA का फैसला, दिल्ली में 20 हजार पैरामिलिट्री जवानों की तैनाती
प्रदर्शन के बीच MHA का फैसला, दिल्ली में 20 हजार पैरामिलिट्री जवानों की तैनाती
'उन करोड़ों लोगों का धन्यवाद जिन्होंने...', इंडिया गठबंधन मार्च के बाद राहुल का बयान
'उन करोड़ों लोगों का धन्यवाद जिन्होंने...', इंडिया गठबंधन मार्च के बाद राहुल का बयान
राहुल गांधी के साथ किन नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
राहुल गांधी के साथ किन नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
Embed widget