एक्सप्लोरर

एक फोन आएगा और बैंक अकाउंट खाली हो जाएगा, जानें क्या है सच?

सोशल मीडिया पर एक मैसेज के जरिए कहा जा रहा है कि अगर आप मोबाइल फोन पर बात कर रहे हों और अचानक आपका नेटवर्क गायब हो जाए तो समझ लीजिए कि ये खतरे की घंटी है

नई दिल्ली: सोशल मीडिया पर बेहद चौंकाने वाला दावा किया जा रहा है. दावा है कि मोबाइल में नेटवर्क देने के बहाने आपका बैंक अकाउंट खाली करने का प्लान तैयार किया गया है. ऐसा प्लान जिसकी भनक आपको तब लगेगी जब अकाउंट खाली हो चुकेगा.

क्या लिखा है वायरल मैसेज में ? सोशल मीडिया पर एक मैसेज के जरिए कहा जा रहा है कि अगर आप मोबाइल फोन पर बात कर रहे हों और अचानक आपका नेटवर्क गायब हो जाए तो समझ लीजिए कि ये खतरे की घंटी है क्योंकि मोबाइल से नेटवर्क का टावर गायब होते ही आपके पास नेटवर्क देने के लिए एक फोन आ सकता है.

सोशल मीडिया के मुताबिक आपके मोबाइल फोन में नेटवर्क मुहैया करवाने के लिए जो फोन आएगा वो आपसे फोन में एक दबाने को कहेगा और ऐसा करते ही आपके बैंक अकाउंट खाली होने का रास्ता साफ हो जाएगा.

अंग्रेजी में वायरल हो रहे इस मैसेज में लिखा है, ''हमारे एक ग्राहक के साथ धोखाधड़ी हुई है और उसके अकाउंट से पैसे निकाल लिए गए हैं. इन दिनों SIM SWAP नाम का एक नया फ्रॉड हो रहा है. इसमें आपके फोन का नेटवर्क गायब हो जाएगा और उसके कुछ देर बाद आपके पास एक फोन आएगा.''

मैसेज में आगे लिखा है, ''व्यक्ति आपको बताएगा कि वो एयरटेल/वोडाफोन या जियो से फोन कर रहा है और आपके मोबाइल नेटवर्क में कोई दिक्कत है. इसलिए नेटवर्क वापस पाने के लिए 1 का बटन दबाएं. आप जैसे ही अपने मोबाइल पर 1 का बटन दबाएंगे नेटवर्क फिर से गायब हो जाएगा और इसका मतलब है कि आपका फोन हैक हो गया. यही SIM SWAP फ्रॉड है.''

एबीपी न्यूज़ ने वायरल वीडियो की पड़ताल इंटरनेट जैसे ही पर सिम स्वैप नाम से ढूंढना शुरू किया अलग-अलग अखबारों और वेबसाइट पर हमें तमाम खबरें मिलनी शुरू हो गईं. एशियन एज से लेकर लाइव मिंट और बिजनेस स्टैंडर्ड तक की वेबसाइट पर सिम स्वैप के नाम से ऐसी खबरें थीं.

एशियन एज की इसी साल 23 मई की रिपोर्ट के मुताबिक साल 2018 के पहले चार महीनों में ही सिम स्वैप के 20 हजार 351 मामले सामने आ चुके हैं. बिजनेस स्टैंडर्ड ने अपनी खबर में लिखा था, ''सिम स्वैप फ्रॉड, पैसे चुराने का नया तरीका.''

बिजनेस स्टैंडर्ड ने अपनी खबर में लिखा था कि आईसीआईसीआई ने ऐसी चेतावनी जारी की है. ICICI बैंक की आधिकारिक वेबसाइट पर अलग-अलग बिंदुओं के जरिए ये समझाया गया था कि सिम स्वैप फ्रॉड हो रहा है और ग्राहकों को इससे बचने के लिए सचेत रहने की जरूरत है.

सिम स्वैप फ्रॉड को अंजाम कैसे दिया जा रहा है? एथिकल हैकर अनुज अग्रवाल ने बताया, ''फोन हैक करने के कई तरीके हैं, आपके फोन में ही वायरस डाला जा सकता है. मेल, GIF के जरिए वॉट्सऐप पर आता है. वायरस एक सॉफ्टवेयर फोन में डाउनलोड करता है. इसके बाद फोन की सारी एक्टिविटी साइबर क्रिमिनल देखता रहता है.''

अनुज अग्रवाल ने बताया, ''अगर आपने सर्विस प्रोवाइडर से कहा कि आप 4G सिम लेना चाहते हैं तो ये आप साइबर क्रिमिनल को भी पता चल जाती है. क्रिमिनल कंपनी को फर्जी आईडी दिखाकर सिम ले लेता है. इसके बाद बैंक के सारे OTP क्रिमिनल के पास पहुंचते हैं, आपका सिम या फोन काम करना बंद कर देता है.''

बैंक अकाउंट से जुड़ी जानकारी कैसे मिल जाती है? बैंकिंग एक्सपर्ट दिनेश दबे ने बताया, ''फोन से आपका बैंक अकांउट लिंक नहीं है, आपका बैंक अकांउट आधार कार्ड से लिंक है. जो कोई भी आपको फोन करता है, आपके नंबर पर फोन करता है उस नंबर से वो आपका आधार कार्ड खोजता है. आधार कार्ड खोजने के बाद आधार कार्ड की सारी जानकारियों को इकट्ठा करता है. उसमें से बैंक अकाउंट निकाल कर पैसा निकालना शुरू कर देता है. ये एक आदमी का काम नहीं है ये गिरोह का काम है.''

नेटवर्क देने के बहाने लूटने वाली कॉल के दावे में कितनी सच्चाई? बैंकिंग एक्सपर्ट अश्विनी राणा ने बताया, ''आप नंबर दबाएं 1 तो अकांउट से पैसा खाली हो जाएगा ये संभव नहीं है. दुनिया में ऐसी कोई तकनीक या सॉफ्टवेयर नहीं है कि फोन पर बात करके आपके अकांउट को हैक कर लिया जाए या उस अकांउट को खाली कर दिया जाए.

एबीपी न्यूज़ की पड़ताल का नतीजा सिम स्वैप नाम के फ्रॉड से आपको सावधान रहने की जरूरत है. मैसेज के जरिए नेटवर्क देने के बहाने लूट वाली कॉल की जो थ्योरी वायरल मैसेज बता रहा है वो गलत है. इसलिए सिम स्वैप फ्रॉड का दावा सच है लेकिन मैसेज में फ्रॉड का जो तरीका बताया गया वो झूठा है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अमेरिका के साथ ट्रेड डील पर कब होंगे साइन? मिडिल ईस्ट में जंग के बीच भारत सरकार ने दिया ये जवाब
अमेरिका के साथ ट्रेड डील पर कब होंगे साइन? मिडिल ईस्ट में जंग के बीच भारत सरकार ने दिया ये जवाब
पश्चिम बंगाल चुनाव के लिए CPIM ने जारी की 192 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट
पश्चिम बंगाल चुनाव के लिए CPIM ने जारी की पहली लिस्ट, 192 प्रत्याशियों का किया ऐलान
पश्चिम बंगाल में BJP ने जारी की उम्मीदवारों की पहली लिस्ट, ममता बनर्जी को चुनौती देंगे शुभेंदु अधिकारी
पश्चिम बंगाल में BJP ने जारी की उम्मीदवारों की पहली लिस्ट, ममता बनर्जी को चुनौती देंगे शुभेंदु अधिकारी
जंग के बीच LPG लेकर भारत पहुंचा शिवालिक शिप, मुंद्रा पोर्ट पर होगी अनलोडिंग, जानें कितनी गैस की कमी होगी पूरी
जंग के बीच LPG लेकर भारत पहुंचा शिवालिक शिप, मुंद्रा पोर्ट पर होगी अनलोडिंग

वीडियोज

LPG संकट पर सरकार के खिलाफ Mamata Banerjee का प्रदर्शन
Jagadhatri: 😱Jagdhatri का ब्रह्म, क्या Shivya हो जाएगा Jagdhatri से हमेशा के लिए दूर? #sbs
Sansani:अलविदा माफ करना हरीश! |Ghaziabad | Crime News
Maharashtra News: नवी मुंबई में मौत का तांडव! युवक ने फुटपाथ पर चढ़ाई Scorpio...! | Road Saftey
Iran Israel War: कौन हैं Mojtaba Khamenei? 25 कहानियों मेंसमझिए ईरान की सत्ता का पूरा गणित! | Trump

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भारतीय जहाजों को मिली होर्मुज से जाने की इजाजत तो चिढ़े PAK एक्सपर्ट, बोले- जंग में साथ हम दें और खामेनेई....
भारतीय जहाजों को मिली होर्मुज से जाने की इजाजत तो चिढ़े PAK एक्सपर्ट, बोले- जंग में साथ हम दें और खामेनेई....
Rajya Sabha Election Results 2026 Live: बिहार में NDA क्लीन स्वीप! हरियाणा में फंस सकता है गेम, अभी तक नहीं शुरु हुई काउंटिंग
Live: बिहार में NDA क्लीन स्वीप! हरियाणा में फंस सकता है गेम, अभी तक नहीं शुरु हुई काउंटिंग
अमेरिका के साथ ट्रेड डील पर कब होंगे साइन? मिडिल ईस्ट में जंग के बीच भारत सरकार ने दिया ये जवाब
अमेरिका के साथ ट्रेड डील पर कब होंगे साइन? मिडिल ईस्ट में जंग के बीच भारत सरकार ने दिया ये जवाब
IPL के सामने भिखारी है पाकिस्तान का PSL, जानें दोनों की ब्रांड वैल्यू में कितना अंतर?
IPL के सामने भिखारी है पाकिस्तान का PSL, जानें दोनों की ब्रांड वैल्यू में कितना अंतर?
1 घंटे 49 मिनट की एक्शन फिल्म का OTT पर तहलका, 39 मिलियन व्यूज के साथ 83 देशों में है नंबर 1
1 घंटे 49 मिनट की एक्शन फिल्म का OTT पर तहलका, 39 मिलियन व्यूज के साथ 83 देशों में है नंबर 1
US-Israel-Iran War Live: 'घबराने की जरूरत नहीं', होर्मुज संकट के बीच ट्रंप ने फिर शेयर की व्हाइट हाउस की पोस्ट; भारत पहुंचा 'शिवालिक'
Live: 'घबराने की जरूरत नहीं', ट्रंप ने फिर शेयर की व्हाइट हाउस की पोस्ट, भारत पहुंचा 'शिवालिक'
कीमत 10 लाख से कम, कल भारत में लॉन्च होने जा रही मोस्ट अवेटेड Renault Duster, खास होंगे फीचर्स
कीमत 10 लाख से कम, कल भारत में लॉन्च होने जा रही मोस्ट-अवेटेड Duster, खास होंगे फीचर्स
सेमेस्टर एग्जाम में जवाब की जगह शायरी और गालियां! 5 हजार कॉपियां देखकर चौंकी यूनिवर्सिटी
सेमेस्टर एग्जाम में जवाब की जगह शायरी और गालियां! 5 हजार कॉपियां देखकर चौंकी यूनिवर्सिटी
Embed widget