एक्सप्लोरर

वायरल सच: क्या मुलायम ने बीजेपी की जीत की भविष्यवाणी की है?

नई दिल्ली: देश में चुनावी माहौल के बीच सोशल मीडिया पर वायरल एक मैसेज में यूपी में सियासी हवाएं तेज कर दी हैं. इस मैसेज में समाजवादी पार्टी के सरंक्षक मुलायम सिंह यादव को एक बेहद चौंकाने वाला दावा किया जा रहा है. वायरल वीडियो में दावे के मुताबिक मुलायम सिंह यादव बीजेपी की जीत का दावा कर रहे हैं?

अगर मुलायम सिंह यादव ने वाकई ऐसा कोई बयान दिया है तो उत्तर प्रदेश की राजनीति में इससे बड़ी खबर नहीं हो सकती. मुलायम सिंह यादव के बयान को हवा मिल रही है क्योंकि वायरल वीडियो किसी टीवी चैनल का लगता है जिसमें मुलायम का शुरू होने से पहले ब्रेकिंग न्यूज की तरह उसे दिखाया जा रहा है.

टीवी चैनल के हवाले से वायरल हो रहे इस वीडियो को देखकर लोग यकीन कर रहे हैं. वीडियो देखने वालों को लग रहा है कि वाकई नेता जी ने यूपी में बीजेपी की जीत की भविष्यवाणी की है.

मुलायम के इस वायरल वीडियो को हवा क्यों मिल रही है?

पहली वजह: बाप और बेटे के बीच दूरियां समाजवादी पार्टी में चाचा शिवपाल यादव और भतीजे अखिलेश यादव के बीच संग्राम का गवाह देश बन चुका है. ये किसी से छिपा नहीं था कि मुलायम शिवपाल के साथ खड़े थे. और जब अखिलेश खुद पार्टी के अध्यक्ष बन बैठे तब मुलायम काफी नाराज भी हुए थे

दूसरी वजह: समझौता होने पर भी साथ ना दिखना मुलायम सिंह यादव की नाराजगी कई बार दिखाई भी दी. समाजवादी पार्टी ने जब अपना घोषणापत्र जारी किया था तब मुलायम लाख बुलाने के बाद भी अखिलेश के मंच पर नहीं आए थे. मुलायम की कुर्सी खाली थी और कार्यक्रम खत्म होने तक खाली ही रही.

तीसरी वजह: कांग्रेस के साथ गठबंधन से नाखुश मुलायम सिंह यादव समाजवादी पार्टी के साथ कांग्रेस के गठबंधन को लेकर बेहद नाराज थे. वो नहीं चाहते थे कि अखिलेश यादव कांग्रेस के साथ मिलकर यूपी में विधानसभा चुनाव लड़े लेकिन वो हुआ जो मुलायम नहीं चाहते थे.

एबीपी न्यूज़ ने की वायरल वीडियो की पड़ताल एबीपी न्यूज ने वायरल वीडियो की पड़ताल शुरू की. सबसे पहला शक इस वीडियो पर ये था कि अगर मुलायम सिंह यादव ने वाकई ऐसा कोई बयान दिया है तो वो सिर्फ एक चैनल पर क्यों था? किसी अखबार, किसी वेबसाइट या फिर किसी और चैनल ने इतनी बड़ी खबर को जगह कैसे और क्यों नहीं दी?

इंटरनेट पर पड़ताल में हमें मुलायम सिंह यादव का एक और वीडियो मिला. जिसमें फूलों से सजे मंच पर भाषण दे रहे थे और पीछे पेड़ दिख रहा था. उस वीडियो में तारीख थी 12 अक्टूबर साल 2015. ये हमारे लिए सुराग की तरह था. हमने अपनी लाइब्रेरी में 12 अक्टूबर 2015 के दिन मुलायम सिंह यादव का वीडियो ढूंढना शुरू किया.

लाइब्रेरी में हमें 12 अक्टूबर 2015 के दिन मुलायम सिंह यादव का लखनऊ में दिया एक बयान मिला. यहां ये साफ हो गया कि मुलायम सिंह यादव का वायरल वीडियो हाल-फिलहाल का नहीं है. लेकिन क्या 2015 में भी मुलायम सिंह यादव ने यूपी में बीजेपी की जीत का एलान किया था.

मुलायम सिंह यादव ने बीजेपी की जीत को लेकर बयान जरूर दिया था लेकिन उत्तर प्रदेश में बीजेपी की जीत को लेकर नहीं बल्कि बिहार विधानसभा में बीजेपी की जीत को लेकर.

मुलायम के हृदय में बीजेपी को लेकर प्रेम क्यों जागा?

साल 2015 में बिहार में विधानसभा चुनाव होने थे. बीजेपी ने मोदी के नेतृत्व में देश में पूर्ण बहुमत की सरकार बनाई थी. विरोधियों बीजेपी की लहर को भांपते हुए और उसे बिहार में रोकने के लिए साथ लड़ने का फैसला किया. 6 पार्टियों ने मिलकर गठबंधन किया जिसमें जेडीयू, आरजेडी और एसपी प्रमुख पार्टियां थीं.

बाद में इस गठबंधन में कांग्रेस की एंट्री हुई और समाजवादी पार्टी महागठबंधन से अलग हो गई. इसी के बाद 12 अक्टूबर के दिन मुलायम सिंह यादव ने बीजेपी के पक्ष में ना सिर्फ बयान दिया था बल्कि बीजेपी के काम की तारीफ भी की थी.

पड़ताल का नतीजा

एबीपी न्यूज की पड़ताल में सामने आया है कि मुलायम सिंह यादव ने बीजेपी की जीत की बात जरूर की थी लेकिन यूपी में नहीं बल्कि बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर. वीडियो वायरल करने वालों इसमें से वो हिस्सा हटा दिया जहां मुलायम बिहार का जिक्र कर रहे थे.

इसलिए हमारी पड़ताल में मुलायम की बीजेपी की जीत वाला वीडियो सच है लेकिन बयान विधानसभा चुनाव से पहले दिया गया था इसलिए यूपी से जोड़कर बताना गलत है इसलिए ये दावा झूठा साबित हुआ है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कर्नाटक सरकार को हाई कोर्ट से बड़ा झटका, SC/ST आरक्षण बढ़ाने का फैसला रद्द
कर्नाटक सरकार को हाई कोर्ट से बड़ा झटका, SC/ST आरक्षण बढ़ाने का फैसला रद्द
राहुल गांधी की याचिका में 14 खामियां, फीस में ₹220 की कमी... SC में सुनवाई पर लेटेस्ट अपडेट्स
राहुल गांधी की याचिका में 14 खामियां, फीस में ₹220 की कमी... SC में सुनवाई पर लेटेस्ट अपडेट्स
केरलम कांग्रेस के CJI पर विवादित पोस्ट को लेकर सियासत, भड़के किरेन रिजिजू
केरलम कांग्रेस के CJI पर विवादित पोस्ट को लेकर सियासत, भड़के किरेन रिजिजू
CJI पर पोस्ट करने वाले व्यक्ति को हटाया, आलोचना के बाद कांग्रेस पार्टी का एक्शन
CJI पर पोस्ट करने वाले व्यक्ति को हटाया, आलोचना के बाद कांग्रेस पार्टी का एक्शन

वीडियोज

सगाई के बाद... किडनैपिंग का प्लान !
विपक्षी मार्च..'शिव बारात' या 'अराजक जमात'?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब क्या करेंगे?
CEC पर बवाल...अब सुप्रीम कोर्ट ही करेगा समाधान?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi का 'तांडव'!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जेलेंस्की ने मांगा 60 दिन का युद्धविराम, रूस बोला- चुनाव के दिन ही रोकेंगे हमले
जेलेंस्की ने मांगा 60 दिन का युद्धविराम, रूस बोला- चुनाव के दिन ही रोकेंगे हमले
जंतर-मंतर को प्रोटेस्ट साइट से हटाने पर AIMIM नेता वारिस पठान बोले, 'डर और...'
जंतर-मंतर को प्रोटेस्ट साइट से हटाने पर AIMIM नेता वारिस पठान बोले, 'डर और...'
CJI पर पोस्ट करने वाले व्यक्ति को हटाया, आलोचना के बाद कांग्रेस पार्टी का एक्शन
CJI पर पोस्ट करने वाले व्यक्ति को हटाया, आलोचना के बाद कांग्रेस पार्टी का एक्शन
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
नुसरत भरूचा की हुई रीढ़ की हड्डी की सर्जरी, हॉस्पिटल में नर्स खिला रहीं खाना, एक्ट्रेस ने दिखाया हाल
नुसरत भरूचा की हुई रीढ़ की हड्डी की सर्जरी, हॉस्पिटल में नर्स खिला रहीं खाना, एक्ट्रेस ने दिखाया हाल
प्रदर्शन के बीच MHA का फैसला, दिल्ली में 20 हजार पैरामिलिट्री जवानों की तैनाती
प्रदर्शन के बीच MHA का फैसला, दिल्ली में 20 हजार पैरामिलिट्री जवानों की तैनाती
'उन करोड़ों लोगों का धन्यवाद जिन्होंने...', इंडिया गठबंधन मार्च के बाद राहुल का बयान
'उन करोड़ों लोगों का धन्यवाद जिन्होंने...', इंडिया गठबंधन मार्च के बाद राहुल का बयान
राहुल गांधी के साथ किन नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
राहुल गांधी के साथ किन नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
Embed widget