एक्सप्लोरर

Bengaluru: बायोकॉन प्रमुख किरण मजूमदार शॉ के पति जॉन शॉ का निधन, लंबे समय से थे बीमार

John Shaw News: जॉन शॉ बेंगलुरु स्थित बायोकॉन लिमिटेड के पूर्व उपाध्यक्ष थे. वह मदुरा कोट्स लिमिटेड के पूर्व चेयरमैन और कोट्स वियेला समूह के पूर्व वित्त और प्रबंध निदेशक भी थे. 

Kiran Mazumdar Shaw's Husband Death: बायोकॉन की कार्यकारी चेयरपर्सन किरण मजूमदार शॉ (Kiran Mazumdar Shaw) के पति जॉन शॉ (John Shaw) का सोमवार (24 अक्टूबर) सुबह एक निजी अस्पताल में निधन हो गया. पारिवारिक सूत्रों ने यह जानकारी दी. वह 73 वर्ष के थे. उन्होंने बताया कि शॉ को बेंगलुरु के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज चल रहा था.

उन्हें कैंसर की बीमारी थी, जिसका कुछ समय से इलाज चल रहा था. एक अधिकारी ने कहा, ''अत्यंत दुख के साथ हम आपको सूचित कर रहे हैं कि किरण शॉ के पति और बायोकॉन लिमिटेड के पूर्व उपाध्यक्ष जॉन शॉ का 24 अक्टूबर 2022 को निधन हो गया.'' उनका अंतिम संस्कार विल्सन गार्डन श्मशान घाट में किया जाएगा. 

बायोकॉन लिमिटेड के पूर्व उपाध्यक्ष थे जॉन शॉ 

शॉ बेंगलुरु स्थित बायोकॉन लिमिटेड के पूर्व उपाध्यक्ष थे. उन्होंने ब्रिटेन में ग्लासगो विश्वविद्यालय से इतिहास और राजनीतिक अर्थव्यवस्था में एमए (अर्थशास्त्र ऑनर्स) किया था. वह मदुरा कोट्स लिमिटेड के पूर्व चेयरमैन और कोट्स वियेला समूह के पूर्व वित्त और प्रबंध निदेशक भी थे. 

कर्नाटक सरकार के मंत्री ने जताया शोक

कर्नाटक सरकार के मंत्री डॉ. अश्वथ नारायण सीएन ने उनके निधन पर शोक व्यक्त किया है. उन्होंने ट्वीट किया, "बायोकॉन लिमिटेड के सलाहकार बोर्ड के सदस्य जॉन शॉ के निधन पर हार्दिक संवेदना. इस कठिन समय में किरण मजूमदार शॉ और उनके परिवार को भगवान शक्ति प्रदान करें. मैं जॉन शॉ की गर्मजोशी और मानवीय स्वभाव को हमेशा याद रखूंगा, शांति."

इंफोसिस के पूर्व निदेशक टी वी मोहनदास पई ने उनके निधन पर शोक व्यक्त करते हुए ट्वीट किया, ''किरण मजूमदार शॉ (Kiran Mazumdar Shaw) के पति जॉन शॉ (John Shaw) का निधन हो गया है. एक असाधारण व्यक्ति, बेहद सज्जन, स्नेही, दयालु, सकारात्मक, हमेशा मददगार, भारत से प्यार करने वाले, भारत निर्माण में योगदान करने वाले जॉन, हम आपको याद करेंगे, ओम शांति.'' 

ये भी पढ़ें- 

‘मैं नाबालिग हूं, मेरे माता-पिता जबरदस्ती करा रहे हैं शादी’, लड़की ने चाइल्डलाइन पर फोन कर रुकवाया अपना बाल विवाह

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भारत सरकार का बड़ा फैसला, रसोई गैस की सप्लाई से हटाया इमरजेंसी कंट्रोल, जानें क्या किया बदलाव
भारत सरकार का बड़ा फैसला, रसोई गैस की सप्लाई से हटाया इमरजेंसी कंट्रोल, जानें क्या किया बदलाव
ओवैसी की फैमिली में कौन हैं बैरिस्टर फातिमा, जिनके नाम पर एजुकेशनल कैंपस पर मचा बवाल? BJP ने कर दी ये बड़ी मांग 
ओवैसी की फैमिली में कौन हैं बैरिस्टर फातिमा, जिनके नाम के कैंपस पर बवाल? BJP ने कर दी ये मांग 
जिस मुस्लिम देश ने पाकिस्तान संग मिलकर ईरान को मनाया, वहां क्यों पहुंचे एस जयशंकर? अमेरिका भी जाएंगे
जिस मुस्लिम देश ने पाकिस्तान संग मिलकर ईरान को मनाया, वहां क्यों पहुंचे एस जयशंकर? अमेरिका भी जाएंगे
उत्तर भारत में मानसून एक्टिव, होगी झमाझम बारिश, मुंबई के लिए रेड अलर्ट, जानें दिल्ली, यूपी-बिहार का हाल
उत्तर भारत में मानसून एक्टिव, होगी झमाझम बारिश, मुंबई के लिए रेड अलर्ट, जानें दिल्ली, यूपी-बिहार का हाल

वीडियोज

Sansani | Crime News | Ketan Murder Case: सिया...सहेली और खूनी भविष्यवाणी !
Ram Mandir Chadhava Chori | Janhit: कल 6 जुलाई... क्या होगी 'चंपत' की विदाई? | Champat Rai | Ayodhya
Amir Khan Wedding: दिल है की मानता नहीं | Bollywood News | ABP News
Ram Mandir Daan Chori | Sandeep Chaudhary: Trust में गड़बड़झाले का सबसे सटीक विश्लेषण | Ayodhya | UP
Ram Mandir Donation Scam : चढ़ावा चोरी...मास्टरमाइंड की उल्टी गिनती! | | Champat Rai | ABP Report

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ओवैसी की फैमिली में कौन हैं बैरिस्टर फातिमा, जिनके नाम पर एजुकेशनल कैंपस पर मचा बवाल? BJP ने कर दी ये बड़ी मांग 
ओवैसी की फैमिली में कौन हैं बैरिस्टर फातिमा, जिनके नाम के कैंपस पर बवाल? BJP ने कर दी ये मांग 
दिल्ली-NCR में आज झमाझम बारिश के आसार, 50KM घंटा की रफ्तार से चलेंगी हवाएं; जानें IMD का अपडेट
दिल्ली-NCR में आज झमाझम बारिश के आसार, 50KM घंटा की रफ्तार से चलेंगी हवाएं; जानें IMD का अपडेट
जिस मुस्लिम देश ने पाकिस्तान संग मिलकर ईरान को मनाया, वहां क्यों पहुंचे एस जयशंकर? अमेरिका भी जाएंगे
जिस मुस्लिम देश ने पाकिस्तान संग मिलकर ईरान को मनाया, वहां क्यों पहुंचे एस जयशंकर? अमेरिका भी जाएंगे
Women’s T20 World Cup: भारत की श्री चरणी रहीं सबसे सफल गेंदबाज, 5 मैचों में ही झटके सबसे ज्यादा विकेट
Women’s T20 World Cup: भारत की श्री चरणी रहीं सबसे सफल गेंदबाज, 5 मैचों में ही झटके सबसे ज्यादा विकेट
Welcome To The Jungle BO Day 10: नई 'अल्फा' के आगे दूसरे संडे भी 'वेलकम टू द जंगल' का बजा डंका, कमा डाले करोड़ों, अब बनाने वाली है ये रिकॉर्ड
दूसरे संडे भी 'वेलकम टू द जंगल' का बजा डंका, कमा डाले करोड़ों, अब बनाने वाली है ये रिकॉर्ड
'2028 में कर्नाटक के मुख्यमंत्री बनेंगे प्रियांक खरगे', कलबुर्गी में बोले कांग्रेस MLC टिप्पन्ना कामाकनूर
'2028 में कर्नाटक के मुख्यमंत्री बनेंगे प्रियांक खरगे', कलबुर्गी में बोले कांग्रेस MLC टिप्पन्ना कामाकनूर
Haunted Beach In India: ये भारत का सबसे डरावना बीच, हर तरफ है भटकती आत्माओं का साया? डरा देंगी ये घटनाएं
ये भारत का सबसे डरावना बीच, हर तरफ है भटकती आत्माओं का साया? डरा देंगी ये घटनाएं
ये हैं टचस्क्रीन वाले 5 किफायती स्कूटर, लिस्ट में कौन-कौन से नाम शामिल? जानें डिटेल्स
ये हैं टचस्क्रीन वाले 5 किफायती स्कूटर, लिस्ट में कौन-कौन से नाम शामिल? जानें डिटेल्स
Embed widget