एक्सप्लोरर

पानी और खाना देकर प्रवासियों की हो रही रेलवे स्टेशन से विदाई, 'खाना चाहिए मिशन' कर रहा है मदद

लॉकडाउन के कारण कई प्रवासी मजदूर अपने घर की ओर जा रहे हैं. रेलवे स्टेशन पर कई मजदूर भूखे प्यासे रहने को मजबूर हैं. ऐसे में 'खाना चाहिए मिशन' के जरिए इन प्रवासी मजदूरों को खाना और पानी मुहैया कराया जा रहा है.

मुंबईः रेलवे के माध्यम से लाखों प्रवासी लगातार मुंबई से अपने गांव जा रहे हैं, जिसका इंतजाम सरकार कर रही है. वहीं, सरकार के साथ-साथ कुछ समाजसेवी संस्था भी इस काम में जुटी हुई हैं. ये समाज सेवी संगठन इन प्रवासियों को इनके सफर के दौरान पीने का पानी और खाने का सामान देकर विदा कर रही हैं.

प्रवासी मजदूर की भीड़ में कोई अपनी बूढ़ी मां को कंधे पर लादे हुए है, तो कोई अपने बच्चों के साथ बड़े-बड़े बैग थामे तपती धूप में स्टेशन पर मौजूद है. सभी अपने गांव जाने की जद्दोजहद में जुटा है. वहीं लोकमान्य तिलक टर्मिनस स्टेशन पर बहुत सारे ऐसे समाजसेवी भी मौजूद हैं, जो लोगों को पीने का पानी और खाने के पैकेट भी बांट रहे हैं.

स्टेशन पर जिन यात्रियों का नंबर आता है और वह अपनी ट्रेनों में बैठने के लिए आगे बढ़ते हैं और बाकि कतार में लगे रहते हैं. ऐसे मजदूरों को समाज सेवी पीने का पानी और खाने का सामान देकर उनको विदा कर रहे हैं. ऐसे समाजसेवियों का यह काम लगातार जारी है.

एक समाजसेवी निधि गोयल का कहना है कि जब से श्रमिक ट्रेन की शुरुआत हुई है, तब से तकरीबन 3 लाख यात्रियों को पानी और खाने का पैकेट देकर मुंबई के रेलवे स्टेशनों से विदा कर चुकी हैं. निधि गोयल के मुताबिक मुंबई के सीएसटी एलटीटी और बांद्रा टर्मिनस स्टेशन को अडॉप्ट किया गया है और यहां से रोजाना 40 से 45 ट्रेनें जा रही हैं. हम करीब 80 हजार यात्रियों को रोज खाना और पीने का पानी दे रहे हैं.

निधि बताती हैं कि जब उन्हें खबरों के माध्यम से पता चला कि जो श्रमिक ट्रेनें जा रही हैं और उससे जो प्रवासी जा रहे हैं उन्हें खाने और पीने के पानी की दिक्कत हो रही है. ऐसी स्थिति में कुछ यात्रियों की रास्ते में ही मौत भी हो चुकी है. तब उन्होंने मुंबई महानगर पालिका से बात की और श्रमिक ट्रेनों से जाने वाले प्रवासियों की मदद के लिए वह स्टेशन पर उतर आईं.

निधि के मुताबिक करीब 1 लाख यात्रियों को रोज खाना खिलाने की इस मुहिम का नाम उन्होंने 'खाना चाहिए मिशन' रखा है. जिसमें उनके परिवार के लाला भगवान दास ट्रस्ट के साथ-साथ कुछ कंपनियों जैसे विप्रो, गोदरेज और हिंदुस्तान लीवर की तरफ से भी अब मदद मिल रही है.

निधि गोयल, सोनू सूद के मूवमेंट घर भेजो से भी जुड़ी हैं. इस टीम के सदस्यों के मुताबिक प्रवासियों को हम ऐसे खाने के पैकेट दे रहे हैं, जो उनकी यात्रा के दौरान कई घंटे तक बेकार ना हों. साथ में सैनिटाइजर और मास्क भी दिया जा रहा है. निधि का कहना है कि 'घर जाते समय उनके चेहरों प खुशी होती है और वह हम लोगों के लिए बेहद ही खुशी का क्षण होता है.' यह भी पढ़ेंः जम्मू-कश्मीर: पुलिस का दावा, पुलवामा में दूसरे हमले में इस्तेमाल की गई गाड़ी हिजबुल के आतंकी की  सच्चाई का सेंसेक्स: सोशल मीडिया पर टिड्डियों के हमले को लेकर दिल्ली सरकार ने दी चेतावनी? सच जानिए
17 साल से पत्रकारिता, बैग फिल्म्स,स्टार न्यूज़ फिर एबीपी न्यूज़ के क्राइम शो रेड अलर्ट , शूट आउट का प्रोड्यूसर रहा, मुंबई लाइव डेली न्यूज़ शो का प्रोड्यूसर रहा, तमाम स्टिंग ऑपेरशन किये और सनसनी क्राइम शो टीम के साथ इन्वेस्टिगेटिव न्यूज़ का हिस्सा रहा। कई सालों से मुम्बई में abp न्यूज़ के साथ जनरल न्यूज़ के लिए रिपोर्टर के तौर पर कार्यरत.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पाकिस्तान कर रहा ‘यौम-ए-इस्तेहसाल’ की नौटंकी, भारत बोला- बंद करो प्रोपेगेंडा
पाकिस्तान कर रहा ‘यौम-ए-इस्तेहसाल’ की नौटंकी, भारत बोला- बंद करो प्रोपेगेंडा
‘अब चाहे जेल में डालें या जान से मारें’, बांग्लादेश वापसी पर शेख हसीना की खरी-खरी
‘अब चाहे जेल में डालें या जान से मारें’, बांग्लादेश वापसी पर शेख हसीना की खरी-खरी
PM मोदी का वीडियो हटाने से CSAM तक...सरकार के सामने झुका Meta
PM मोदी का वीडियो हटाने से CSAM तक...सरकार के सामने झुका Meta
'ये वो बांग्लादेश नहीं, जिसके लिए...', फफक कर रोती हुई बोलीं शेख हसीना
'ये वो बांग्लादेश नहीं, जिसके लिए दी लाखों शहादत', फफक कर रोती हुई बोलीं शेख हसीना

वीडियोज

Pati Brahmachari:💔Isha-Suraj के बीच फिर आई Avni, तकरार के बीच पनपने लगा प्यार। #sbs
Bollywood News: बिग बॉस के टीज़र से मचा तहलका: क्या टीवी पर फिर दिखेगी 'करण-अर्जुन' की जोड़ी? ( 05.08.26 )
Jharkhand Job Protest: झारखंड नौकरी आंदोलन से घिरी सरकार! इस्तीफा देंगे हेमंत सोरेन? ABPLIVE
Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!
Bollywood News: सोहेल को सपोर्ट करने पहुंचे सलमान खान, जेल के दिनों और 16 किलो वेट लॉस पर किया खुलासा (04.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अरबों का 'नीलम-झेलम हाइड्रोपावर प्रोजेक्ट', कैसे PoJK के लिए बन गया 'दोहन मशीन'?
अरबों का 'नीलम-झेलम हाइड्रोपावर प्रोजेक्ट', कैसे PoJK के लिए बन गया 'दोहन मशीन'?
'ये वो बांग्लादेश नहीं, जिसके लिए...', फफक कर रोती हुई बोलीं शेख हसीना
'ये वो बांग्लादेश नहीं, जिसके लिए दी लाखों शहादत', फफक कर रोती हुई बोलीं शेख हसीना
किसान नेता रोहित सिंह जाखड़ कांग्रेस में शामिल, BJP-RLD की बढ़ेगी टेंशन?
किसान नेता रोहित सिंह जाखड़ कांग्रेस में शामिल, BJP-RLD की बढ़ेगी टेंशन?
इस साल कब होगा भारत और पाकिस्तान के बीच क्रिकेट मैच? क्या विराट-रोहित दिखेंगे एक्शन में?
इस साल कब होगा भारत और पाकिस्तान के बीच क्रिकेट मैच? क्या विराट-रोहित दिखेंगे एक्शन में?
ऋषभ पंत, संजू सैमसन या ईशान किशन, किसे मिलना चाहिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में मौका? 
ऋषभ पंत, संजू सैमसन या ईशान किशन, किसे मिलना चाहिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में मौका? 
‘संसद मार्च में नहीं चली गोली, झारखंड की तकलीफ समझें राहुल’, BJP का पलटवार
‘संसद मार्च में नहीं चली गोली, झारखंड की तकलीफ समझें राहुल’, BJP का पलटवार
‘वर्तमान पर फोकस करें और...’, PM मोदी ने भाजपा सांसदों को दी बड़ी सलाह
‘वर्तमान पर फोकस करें और...’, PM मोदी ने भाजपा सांसदों को दी बड़ी सलाह
राहुल गांधी का दावा, 'महिला प्रदर्शनकारियों के घर भेजे गए गुंडे, माफी की जरूरत नहीं'
राहुल गांधी का दावा, 'महिला प्रदर्शनकारियों के घर भेजे गए गुंडे, माफी की जरूरत नहीं'
Embed widget