एक्सप्लोरर

अपने ही गढ़ में पिनरई विजयन को लगा बड़ा झटका, पुथुपल्ली विधानसभा उपचुनाव में ओमन चांडी के बेटे ने बना दिया ये रिकॉर्ड

Puthuppally Bypoll Result: चांडी ओमन ने इस उपचुनाव में 37,719 वोटों से जीत हासिल कर एक नया रिकॉर्ड बनाया है. इससे पहले चांडी के पिता पूर्व सीएम ओमन चांडी ने 33,255 वोटों के अंतर से जीत हासिल की थी.

Kerala Puthuppally Bypoll Results: केरल में 5 सितंबर को हुए पुथुपल्ली विधानसभा उपचुनाव में कांग्रेस के नेतृत्व वाले यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट (यूडीएफ) के उम्मीदवार चांडी ओमन ने बंपर जीत हासिल कर ली, जिसके बाद पिनरई विजयन को अपने ही गढ़ में बड़ा झटका लगा. इतना ही नहीं उन्होंने इस जीत के बाद एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है.

चांडी ओमन पुथुपल्ली विधानसभा सीट से अबतक के सबसे ज्यादा मार्जिन से जीतने वाले नेता बन गए हैं. उनको कुल 80,144 वोट्स मिले तो वहीं दूसरे नंबर पर रहे CPM के उम्मीदवार जैक सी. थॉमस को 42,425 वोट्स मिले. जिसके चलते यूडीएफ ने 37,719 वोटों से जीत हासिल कर अपने प्रतिद्वंदी सीपीआई (एम) के जैक सी थॉमस को हराया.

पूर्व सीएम के बेटे ने दर्ज की ऐतिहासिक जीत

इससे पहले पूर्व मुख्यमंत्री ओमन चांडी ने साल 2011 में 33,255 वोटों के अंतर से जीत हासिल की थी तो वहीं अब पूरे 11 साल बाद ओमन चांडी के बेटे चांडी ओमान ने इस रिकॉर्ड को तोड़ते हुए 37,719 वोटों से जीत दर्ज की है. 

इस बार पुथुपल्ली विधानसभा के उपचुनाव में कांग्रेस नेता और पूर्व मुख्यमंत्री ओमन चांडी की मौत के कारण उनके बेटे चांडी ओमन को मैदान में उतारा गया था, जबकि सीपीएम के युवा नेता जैक सी थॉमस को एलडीएफ का उम्मीदवार बनाया गया था.

पिछली बार के मतदान से 5 फीसदी कम हुई वोटिंग

इस साल पुथुपल्ली विधानसभा उपचुनाव में 72.91 फीसदी मतदान हुए थे, जो पिछली बार के मतदान से 5 फीसदी कम हैं. इसके अलावा बीजेपी के नेतृत्व वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) ने लिजिन लाल को मैदान में उतारा था, जबकि आम आदमी पार्टी (AAP) ने भी ल्यूक को अपने उम्मीदवार के रूप में चुनावी मैदान में मौका दिया.

यह भी पढ़ें:-

दूर हुआ भारत और अमेरिका का सबसे बड़ा विवाद! 'डिफेंस और स्पेस' पर मिला ग्रीन सिग्नल, पीएम मोदी-बाइडेन की मुलाकात की बड़ी बातें 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मोहन भागवत का बड़ा बयान, 'सिस्टम करेक्शन के लिए Gen Z का आंदोलन होना चाहिए'
मोहन भागवत का बड़ा बयान, 'सिस्टम करेक्शन के लिए Gen Z का आंदोलन होना चाहिए'
शिक्षा तंत्र के खिलाफ हो रहा छात्रों का आंदोलन, Zen G से बोले राहुल गांधी
शिक्षा तंत्र के खिलाफ हो रहा छात्रों का आंदोलन, Zen G से बोले राहुल गांधी
गृह मंत्री अमित शाह से मिले TMC के 3 बागी मुस्लिम सांसद, की ये बड़ी मांग
गृह मंत्री अमित शाह से मिले TMC के 3 बागी मुस्लिम सांसद, की ये बड़ी मांग
5 साल के दौरान PM मोदी के विदेश दौरे में कितना खर्च? सरकार ने संसद में बताया
5 साल के दौरान PM मोदी के विदेश दौरे में कितना खर्च? सरकार ने संसद में बताया

वीडियोज

Bollywood News: आवारापन 2 ट्रेलर में इमरान हाशमी का शिवम पंडित अवतार, बदले की शुरुआत (06.08.26)
गोरखपुर की लेडी नटवरलाल का करोड़ों वाला मायाजाल!
Pati Brahmachari:💔Isha-Suraj के बीच फिर आई Avni, तकरार के बीच पनपने लगा प्यार। #sbs
Bollywood News: बिग बॉस के टीज़र से मचा तहलका: क्या टीवी पर फिर दिखेगी 'करण-अर्जुन' की जोड़ी? ( 05.08.26 )
Jharkhand Job Protest: झारखंड नौकरी आंदोलन से घिरी सरकार! इस्तीफा देंगे हेमंत सोरेन? ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
गृह मंत्री अमित शाह से मिले TMC के 3 बागी मुस्लिम सांसद, की ये बड़ी मांग
गृह मंत्री अमित शाह से मिले TMC के 3 बागी मुस्लिम सांसद, की ये बड़ी मांग
'सम्राट चौधरी मरवा देंगे हमको', गोपाल मंडल ने ऐसा क्यों कहा?
'सम्राट चौधरी मरवा देंगे हमको', गोपाल मंडल ने ऐसा क्यों कहा?
बारिश में राहुल-प्रियंका की बातचीत, अमित शाह खुद थामे दिखे छाता
बारिश में राहुल-प्रियंका की बातचीत, अमित शाह खुद थामे दिखे छाता
पाकिस्तानी क्रिकेटर पर लगा 2 साल का बैन, जानिए क्यों मिली इतनी बड़ी सजा
पाकिस्तानी क्रिकेटर पर लगा 2 साल का बैन, जानिए क्यों मिली इतनी बड़ी सजा
'अपनी आत्मा बेची', 'गोलमाल' एक्ट्रेस के ऊपर था 1 करोड़ का लोन, चुकाने के लिए करनी पड़ी सी ग्रेड फिल्में
'गोलमाल' एक्ट्रेस के ऊपर था 1 करोड़ का लोन, चुकाने के लिए करनी पड़ी सी ग्रेड फिल्में
अभिजीत दीपके ने CJP में रखा ये बड़ा पद, 13 नेताओं को क्या मिला?
अभिजीत दीपके ने CJP में रखा ये बड़ा पद, 13 नेताओं को क्या मिला?
तरुण तेजपाल को 10 साल की सजा, रेप केस में हाई कोर्ट ने पलटा फैसला
तरुण तेजपाल को 10 साल की सजा, रेप केस में हाई कोर्ट ने पलटा फैसला
रांची: आज सरकार से बातचीत संभव, छात्रों ने तय किए 11 प्रतिनिधि
रांची: आज सरकार से बातचीत संभव, छात्रों ने तय किए 11 प्रतिनिधि
Embed widget