एक्सप्लोरर

केरल में नहीं थम रही रैगिंग की घटनाएं, नर्सिंग स्टूडेंट के बाद 11वीं के छात्र का हाथ तोड़ा

केरल में रैगिंग की घटनाएं नहीं थम रही हैं. कोट्टायम के सरकारी नर्सिंग कॉलेज में पहले जूनियर छात्रों को प्रताड़ित किया गया था और अब कन्नूर में सीनियरों ने 11वीं के छात्र का हाथ तोड़ दिया.

Kerala Ragging Horror : केरल के कोट्टायम जिले से कुछ दिनों पहले रैगिंग का एक मामला सामने आया था, जिसमें पांच छात्रों ने अपने जूनियर छात्रों के साथ रैगिंग की थी और उन्हें प्रताड़ित किया था. अब कन्नूर से एक मामला सामने आया है, जिसमें सीनियर छात्रों ने अपने कॉलेज के जूनियर छात्र का हाथ तोड़ दिया.

इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक, केरल के कन्नूर जिले में पांच सीनियर छात्रों ने 11वीं क्लास में पढ़ रहे जूनियर छात्र का हाथ तोड़ दिया. कारण बस ये था कि उसने उनको सही तरह से इज्जत नहीं दी थी. मामले में पुलिस ने बताया कि पीआर मेमोरियल स्कूल के 11वीं कक्षा के छात्र मोहम्मद निहाल की ओर से शिकायत दर्ज कराई गई थी, जिसमें कहा गया है कि पांच छात्रों ने उसपर हमला किया, उसकी पिटाई की जिसमें उसका हाथ टूट गया. निहाल का हाथ इसलिए तोड़ा गया क्योंकि उसने अपने पांचों सीनियर की सही तरीके से इज्जत नहीं की थी. 

क्या था मामला?

11वीं कक्षा के स्टूडेंट ने पुलिस के पास रैगिंग का शिकार होने का आरोप लगाया. इसके बाद पुलिस ने मामला भी दर्ज किया. पुलिस की ओर से पांच छात्रों के खिलाफ भारत न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज की गई है. पुलिस के मुताबिक, पांच छात्र गैरकानूनी घातक हथियार हाथ में लेकर हंगामा मचाते थे, किसी भी राह चलते व्यक्ति को रोक लेते थे, लोगों को चोट पहुंचाते थे और अपना एक ग्रुप बना के चलते थे.  

नर्सिंग कॉलेज में भी सामने आया था रैगिंग का केस 

कोट्टायम के नर्सिंग कॉलेज में भी रैगिंग का एक मामला सामने आया था, जिसमें थर्ड ईयर के पांच छात्रों ने रैगिंग के नाम पर फर्स्ट ईयर के छात्रों को बुरी तरह टॉर्चर किया. पुलिस ने ये भी बताया कि शिकायत में कहा गया है कि यह रैगिंग नवंबर 2024 में शुरू हुई थी.  इन पांचों छात्रों की ओर से की जा रही रैगिंग का एक वीडियो भी सामने आया था, जिसमें एक छात्र को प्रताड़ित किया जा रहा है. उसे कंपास को पैरों में चुभाया जा रहा था. पलंग से पैर को बांध दिया गया, यहां तक कि पैरों में से खून भी निकलता दिखाई दे रहा है. वीडियो इतना परेशान करने वाला है कि उसे दिखाया भी नहीं जा सकता. 

यह भी पढ़ें- CEC Appointment: 'ऐसे अपॉइंटमेंट में चीफ जस्टिस का क्या काम?' मुख्य चुनाव आयुक्त के सिलेक्शन से पहले क्या बोल गए उपराष्ट्रपति

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

BJP से हो क्या?’ दिल्ली पुलिस के परिवार से जुड़े सवाल पर बोले राहुल गांधी
BJP से हो क्या?’ दिल्ली पुलिस के परिवार से जुड़े सवाल पर बोले राहुल गांधी
दिल्ली पुलिस के परिवार वालों ने बताई आपबीती, दीपके ने BJP पर फोड़ा ठीकरा
दिल्ली पुलिस के परिवार वालों ने बताई आपबीती, दीपके ने BJP पर फोड़ा ठीकरा
Xप्लेन: तो भारत में इस समाज में एक से ज्यादा पति या पत्नी की प्रथा! हकीकत कितनी जुदा?
भारत में इस समाज में एक से ज्यादा पति या पत्नी की प्रथा! हकीकत कितनी जुदा?
असम में बाढ़ का कहर: मृतकों की संख्या बढ़कर 80 हुूई, सरकार का राहत का ऐलान
असम में बाढ़ का कहर: मृतकों की संख्या बढ़कर 80 हुूई, सरकार का राहत का ऐलान

वीडियोज

Bollywood News: अभिषेक बच्चन से क्यों टूटी थी करिश्मा कपूर की सगाई? सालों बाद डायरेक्टर के इस बड़े दावे ने मचाया तहलका! (31.07.26)
Sairaab:😱Ishan-Nayanika के रिश्ते पर परिजनों का बवाल, मुश्किल घड़ी में बुरी तरह टूटी Nayanika #sbs
PM Modi Video | Gen-Alpha: Gen-Alpha की आवाज...मोदी हैं तो विकास मुमकिन | NEET Paper Leak
24 घंटे...4 मर्डर...दिल्ली में लगता है डर !
Ramayana Trailer Review: Ranbir Kapoor के Ram और Yash के Ravan लुक ने जीता दिल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
गलवान झड़प के बाद पहली बार भारत आ रहे शी जिनपिंग, नई दिल्ली-बीजिंग में हलचल
गलवान झड़प के बाद पहली बार भारत आ रहे शी जिनपिंग, नई दिल्ली-बीजिंग में हलचल
Xप्लेन: तो भारत में इस समाज में एक से ज्यादा पति या पत्नी की प्रथा! हकीकत कितनी जुदा?
भारत में इस समाज में एक से ज्यादा पति या पत्नी की प्रथा! हकीकत कितनी जुदा?
दीपक प्रकाश बने रहेंगे मंत्री! NDA में इस पार्टी के MLC देंगे इस्तीफा
दीपक प्रकाश बने रहेंगे मंत्री! NDA में इस पार्टी के MLC देंगे इस्तीफा
फाइनल से पहले पाकिस्तान के अरशद नदीम ने लगाई गुहार, 'मेरे लिए दुआ...'
फाइनल से पहले पाकिस्तान के अरशद नदीम ने लगाई गुहार, 'मेरे लिए दुआ...'
अल्लू अर्जुन की Raaka की मार्केट में तगड़ी डिमांड, OTT और Theatrical Rights के लिए मेकर्स ने मांगी रिकॉर्ड कीमत
अल्लू अर्जुन-एटली की 'राका' के OTT और थिएट्रीकल राइट्स के लिए मेकर्स ने मांगी इतनी तगड़ी रकम
'गृहमंत्री के इस्तीफे की मांग', संसद में PM मोदी ने की कैबिनेट बैठक
'गृहमंत्री के इस्तीफे की मांग', संसद में PM मोदी ने की कैबिनेट बैठक
पत्नी पायल संग शादी खत्म करने के लिए SC पहुंचे उमर अब्दुल्ला, कपिल सिब्बल बोले- 'दोनों...'
पत्नी पायल संग शादी खत्म करने के लिए SC पहुंचे उमर अब्दुल्ला, कपिल सिब्बल बोले- 'दोनों...'
संसद में चढ़ावा चोरी के ड्रामे पर एक्शन, लोकसभा सचिवालय बोला- 'सख्ती से...'
संसद में चढ़ावा चोरी के ड्रामे पर एक्शन, लोकसभा सचिवालय बोला- 'सख्ती से...'
Embed widget