एक्सप्लोरर

जब फिलिपींस में फंसे इस कश्मीरी को सुषमा के टोकने पर याद आया कि वो भारतीय है

सुषमा ने ट्विटर एक मदद मांगने वाले से कहा कि 'भारत प्रशासित कश्मीर' जैसी कोई जगह नहीं है. इसलिए आपकी मदद नहीं की जा सकती है. अगर आप जम्मू-कश्मीर से होते तो यह जरूर संभव होता.

नई दिल्ली: विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने एक बार फिर विदेश में फंसे एक भारतीय की मदद की है. लेकिन इस बार उनका अंदाज बिल्कुल अलग था. दरअसल फिलिपींस में रह रहे शेख अतीक नाम के एक कश्मीरी युवक ने ट्विट कर मदद मांगी. लेकिन उसने अपने प्रोफाइल में 'भारत प्रशासित कश्मीर' लोकेशन का जिक्र किया था. जिसपर सुषमा ने कहा कि ऐसी कोई जगह ही नहीं है. इसलिए मदद नहीं की जा सकती है. जिसके बाद शेख को भारतीय होने की याद आयी. हालांकि बाद में शेख अतीक ने अपना ट्विटर अकाउंट डिलीट कर दिया.

क्या है पूरा मामला?

शेख अतीक ने विदेश मंत्री सुषमा स्वराज को ट्विटर पर टैग करते हुए लिखा, ''सुषमा जी मुझे आपकी मदद की जरूरत है. क्या आप कुछ कर सकती हैं मेरे पासपोर्ट की प्रक्रिया को दोबारा शुरू करने के लिए, क्योंकि यह खराब हो गया है. मुझे अपने घर भारत वापस आना है. मेरा स्वास्थ्य सही नहीं है और मैं छात्र हूं, इसलिए ज्यादा खर्च नहीं उठा सकता हूं.''

शेख की अपील पर सुषमा ने मदद से इनकार कर दिया. दरअसल उसके प्रोफाइल पर भारत प्रशासित कश्मीर का जिक्र था. सुषमा ने ट्विटर पर लिखा कि आपकी लोकेशन 'भारत प्रशासित कश्मीर' है, ऐसी कोई जगह है ही नहीं इसलिए आपकी मदद नहीं की जा सकती है. अगर आप जम्मू-कश्मीर से होते तो यह जरूर संभव होता.

मुश्किल में फंसे शेख अतीक ने तुरंत अपना प्रोफाइल एडिट किया और अपना लोकेशन जम्मू-कश्मीर कर दिया. जिसके तुरंत बाद विदेश मंत्री ने मदद के लिए निर्देश दिये.

सुधार के बाद सुषमा स्वराज ने ट्वीट कर कहा, ''मैं खुश हूं कि प्रोफाइल में सुधार किया.'' उन्होंने भारतीय दूतावास को टैग करते हुए लिखा, ''जयदीप, जम्मू कश्मीर का रहने वाला भारतीय नागरिक है, इसकी मदद करें.''

पत्थरबाजों को आर्मी चीफ की दो टूक, कभी नहीं मिलेगी 'आजादी'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

थैंक्यू फ्रेंड्स... Gen Z पीढ़ी के लिए पीएम मोदी ने जारी किया नया वीडियो, कहा-देर रात मिलने का मौका मिल गया
थैंक्यू फ्रेंड्स... Gen Z पीढ़ी के लिए पीएम मोदी ने जारी किया नया वीडियो, कहा-देर रात मिलने का मौका मिल गया
‘धिक्कार है ऐसे देश पर जिसमें...’, सोनम वांगचुक ने Video जारी कर बताया क्यों तोड़ा 26वें दिन अनशन
‘धिक्कार है ऐसे देश पर जिसमें...’, सोनम वांगचुक ने Video जारी कर बताया क्यों तोड़ा 26वें दिन अनशन
छात्र प्रदर्शनकारियों के समर्थन में उतरे ओवैसी, कहा- केन्द्र सरकार उन्हें दबाए नहीं, बल्कि...
छात्र प्रदर्शनकारियों के समर्थन में उतरे ओवैसी, कहा- केन्द्र सरकार उन्हें दबाए नहीं, बल्कि...
NTA ने निकाली 4 सीनियर जनरल मैनेजर पद पर भर्ती, 16 यंग प्रोफेशनल्स की होगी नियुक्ति
NTA ने निकाली 4 सीनियर जनरल मैनेजर पद पर भर्ती, 16 यंग प्रोफेशनल्स की होगी नियुक्ति

वीडियोज

Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—
Udne ki Asha: Renuka को चौखट पर देख हक्के-बक्के रहे Sachin-Sailee, बीते दुखों की यादें ताजा
Badshah-Isha Rikhi के Viral Post ने बढ़ाई हलचल, क्या शादी में सब कुछ ठीक नहीं?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
प्रदर्शन के बीच पेपर लीक पर एक्शन में आयी मोदी सरकार, पिछले 24 घंटों में लिए गए ये 6 बड़े फैसले
प्रदर्शन के बीच पेपर लीक पर एक्शन में आयी मोदी सरकार, पिछले 24 घंटों में लिए गए ये 6 बड़े फैसले
CJP की मांग पर रामदास अठावले का बड़ा बयान, 'धर्मेंद्र प्रधान अगर इस्तीफा भी दे देते हैं तो...'
CJP की मांग पर रामदास अठावले का बड़ा बयान, 'धर्मेंद्र प्रधान अगर इस्तीफा भी दे देते हैं तो...'
सोनम वांगचुक ने अनशन तोड़ा तो हुए ट्रोल, पत्नी गीतांजलि ने गुस्से में कहा- थोड़ी तो इंसानियत...
सोनम वांगचुक ने अनशन तोड़ा तो हुए ट्रोल, पत्नी गीतांजलि ने गुस्से में कहा- थोड़ी तो इंसानियत...
Friday BO Collection Updates: 50 करोड़ के पार 'जन नायकन', जानें 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत सभी फिल्मों का हाल
50 करोड़ के पार 'जन नायकन', जानें 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत सभी फिल्मों का हाल
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
Explained: AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे सबसे ज्यादा खतरा?
AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे ज्यादा खतरा?
‘इंस्टाग्राम पर रहें एक्टिव, रील्स बनाकर करें पोस्ट और...’, कैबिनेट बैठक में PM मोदी की मंत्रियों को सलाह
‘इंस्टाग्राम पर रहें एक्टिव, रील्स बनाकर करें पोस्ट और...’, कैबिनेट बैठक में PM मोदी की मंत्रियों को सलाह
पुलिस की बस, अंदर प्रदर्शनकारी और सामने फौलादी हौसलों के साथ खड़ी लड़की…, कौन है चर्चा में आयी ये ग्रे हुडी गर्ल
पुलिस की बस, अंदर प्रदर्शनकारी और सामने फौलादी हौसलों के साथ खड़ी लड़की…, कौन है ये ग्रे हुडी गर्ल
Embed widget