एक्सप्लोरर

करणी सेना प्रमुख सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की हत्या को लेकर NIA का बड़ा एक्शन, राजस्थान समेत चार राज्यों में छापेमारी

NIA Raids: करणी सेना प्रमुख रहे सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की राजस्थान की राजधानी जयपुर में हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी.

Sukhdev Singh Gogamedi Killing: राष्ट्रीय राजपूत करनी सेना प्रमुख सुखदेव सिंह गोगामेड़ी हत्या मामले में राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने बड़ा एक्शन लिया है. एनआईए की राजस्थान, हरियाणा, पंजाब और दिल्ली में 31 जगहों पर छापेमारी चल रही है. गोगामेड़ी की हत्या का केस हाल ही में एनआईए को सौंपा गया था. जयपुर में गोगामेड़ी की हत्या को अंजाम देने वाले दोनों शूटर्स को राजस्थान पुलिस ने दिल्ली पुलिस की मदद से चंडीगढ़ से गिरफ्तार किया था. 

दरअसल, हाल ही में केंद्रीय गृह मंत्रालय ने गोगामेड़ी की हत्या की जांच का जिम्मा एनआईए को सौंप दिया था. इसकी वजह ये थी कि करणी सेना प्रमुख की हत्या में कई हाई-प्रोफाइल गैंगस्टर्स शामिल हैं. मामले को संभालने के बाद एनआईए ने संदिग्धों से पूछताछ भी की थी. राजस्थान समेत चार राज्यों में चल रही छापेमारी शूटर्स से हुई पूछताछ पर आधारित है. कुल मिलाकर 31 जगहों पर एनआईए के अधिकारी मौजूद हैं, जो मामले में छापेमारी करने में जुटे हुए हैं. 

गैंगस्टर रोहित गोदारा ने ली थी हत्या की जिम्मेदारी

राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना प्रमुख सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की जयपुर स्थित आवास पर 5 दिसंबर को गोली मारकर हत्या कर दी गई थी. करणी सेना प्रमुख की हत्या उनके घर में सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई थी. इस घटना के बाद लॉरेंस बिश्नोई गैंग के सहयोगी गैंगस्टर रोहित गोदारा ने फेसबुक पोस्ट पर गोगामेड़ी की हत्या की जिम्मेदारी ली थी. हत्या से कुछ महीने पहले रोहित गोदारा ने दुबई के नंबर से सुखदेव सिंह गोगामेड़ी को धमकी भरा कॉल किया था.

शूटर्स की हुई गिरफ्तारी

वहीं, दिल्ली क्राइम ब्रांच और राजस्थान पुलिस के ज्वाइंट ऑपरेशन में करणी सेना प्रमुख की हत्या के मामले में दो शूटरों, रोहित राठौड़ और नितिन फौजी और उनके एक सहयोगी उधम को 10 दिसंबर को चंडीगढ़ से गिरफ्तार किया गया था. जयपुर पुलिस ने गोगामेड़ी हत्याकांड के साजिशकर्ताओं में से एक रामवीर जाट को भी गिरफ्तार किया था. पुलिस के मुताबिक, आरोपी रामवीर जाट ने हत्या से पहले जयपुर में अपने दोस्त फौजी के लिए तैयारी की थी.

पुलिस ने बताया कि शूटर गोदारा के करीबी वीरेंद्र चौहान और दानाराम के संपर्क में थे, जिनके इशारे पर हत्या को अंजाम दिया गया. पुलिस के साथ गोलीबारी के दौरान गोगामेड़ी के आवास पर हमलावरों में से एक नवीन शेखावत भी मारा गया था. 

यह भी पढ़ें: एक तरफ अदावत, दूसरी तरफ निजी दुश्मनी, जानिए क्यों हुई सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की हत्या

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'इंश्योरेंस नहीं तो न दें पेट्रोल', SC का केन्द्र को निर्देश- तैयार करें पायलट प्रोजेक्ट
'इंश्योरेंस नहीं तो न दें पेट्रोल', SC का निर्देश- तैयार करें पायलट प्रोजेक्ट
रिहाई के बाद आया पहला रिएक्शन, जानें क्या बोले उदयनिधि स्टालिन?
रिहाई के बाद आया पहला रिएक्शन, जानें क्या बोले उदयनिधि स्टालिन?
सीवर सफाई से हर साल कितनी मौत? राहुल के सवाल पर सरकार ने दिया ये जवाब
सीवर सफाई से हर साल कितनी मौत? राहुल के सवाल पर सरकार ने दिया ये जवाब
TMC के बागी सांसद अबू ताहिर खान का बड़ा बयान, 'हम NDA के साथ नहीं, लेकिन CM...'
TMC में वापस जाएंगे बागी? NDA की बैठक के बाद दिल्ली से बंगाल तक बढ़ी हलचल

वीडियोज

Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!
Bollywood News: सोहेल को सपोर्ट करने पहुंचे सलमान खान, जेल के दिनों और 16 किलो वेट लॉस पर किया खुलासा (04.08.26)
Bigg Boss 20 में क्या है Salman Khan का Karan Arjun Secret? Promo ने बढ़ाई उत्सुकता
Salman Khan का Emotional खुलासा, Sohail Khan Divorce और Jail Days पर पहली बार करी चर्चा
Lock Upp 2 में Harshad Chopda ने Shivangi Joshi के लिए किया बड़ा Sacrifice, फैंस हुए इमोशनल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सीमा पर चीनी हथियारों की तैनाती पर भारत की दो टूक, पाक को दी सीधी चेतावनी
सीमा पर चीनी हथियारों की तैनाती पर भारत की दो टूक, पाक को दी सीधी चेतावनी
'मैं करारा जवाब दूंगी...', गूंगी गुड़िया विवाद पर पहली बार बोलीं सुनेत्रा पवार
'मैं करारा जवाब दूंगी...', गूंगी गुड़िया विवाद पर पहली बार बोलीं सुनेत्रा पवार
यश दयाल से जयंत यादव तक, नए सीजन से पहले 4 स्टार खिलाड़ियों की बदली टीम
यश दयाल से जयंत यादव तक, नए सीजन से पहले 4 स्टार खिलाड़ियों की बदली टीम
ऐश्वर्या राय बच्चन का कान्स 2026 से अनसीन लुक वायरल, 7 हजार मोती वाले स्ट्रैपलेस गाउन में ढाया कहर
ऐश्वर्या राय बच्चन का कान्स 2026 से अनसीन लुक वायरल, 7 हजार मोती वाले स्ट्रैपलेस गाउन में ढाया कहर
Xप्लेन: क्या सुप्रीम कोर्ट के फैसले से शादीशुदा और लिव-इन पार्टनर में कोई फर्क नहीं?
क्या SC के फैसले से शादीशुदा और लिव-इन पार्टनर में कोई फर्क नहीं?
TMC के बागी सांसद अबू ताहिर खान का बड़ा बयान, 'हम NDA के साथ नहीं, लेकिन CM...'
TMC में वापस जाएंगे बागी? NDA की बैठक के बाद दिल्ली से बंगाल तक बढ़ी हलचल
AIR India फ्लाइट में टर्बुलेंस पर मचा बवाल: एक्शन में DGCA, एयरलाइन ने बताई वजह
AIR India फ्लाइट में टर्बुलेंस पर मचा बवाल: एक्शन में DGCA, एयरलाइन ने बताई वजह
‘गोलियां चलाकर जनता का कर रहे दमन’, भारत ने PoJK चुनाव पर पाक को दिखाया आईना
‘गोलियां चलाकर जनता का कर रहे दमन’, भारत ने PoJK चुनाव पर पाक को दिखाया आईना
Embed widget