एक्सप्लोरर

कर्नाटक की राजनीति में स्पीकर के फैसले के बाद गिरती सरकार को बचाने का कुछ वक़्त मिला

आज कांग्रेस ने विधायक दल की बैठक बुलाई, इस बैठक में मुंबई में ठहरे विधायकों के अलावा 9 विधायक गैर मौजूद रहे. कर्नाटक की गठबंधन सरकार में मंत्री जमीर अहमद खान ने आरोप लगा दिया कि बीजेपी ने उनके विधायकों को किडनैप करके रखा हुआ है.

नई दिल्ली: कर्नाटक में गहराये राजनीतिक संकट का पटाक्षेप जल्द नहीं होने वाला है. कर्नाटक विधानसभा के स्पीकर रमेश कुमार ने साफ साफ कह दिया कि उनके कार्यालय को अब तक मिले 13 विधायकों के इस्तीफे में सिर्फ 5 प्रॉपर फॉर्मेट में हैं. यानि बाकी 8 को दुबारा इस्तीफा देना होगा. स्पीकर ने कहा इस बाबत उन्होंने राज्यपाल को पत्र भी लिख दिया है, जिन 5 विधायकों ने सही फॉर्मेट में इस्तीफा दिया है उनमें से 3 विधायक आनंद सिंह, प्रताप गौड़ा और नारायण गौड़ा को 12 जुलाई को, बाकी दो रामलिंगा रेड्डी और गोपालैया को 15 जुलाई को स्पीकर ने मिलने बुलाया है.

साफ है कि स्पीकर के इस कदम से राज्य की गठबंधन सरकार को काफी वक्त मिल गया है, अब इतने वक्त में नाराज विधायकों को मनाने में कांग्रेस और जेडीएस के नेता कामयाब हो पाते हैं या नहीं यह देखना होगा.

कांग्रेस ने आज विधायक दल की बैठक बुलाई आज कांग्रेस ने विधायक दल की बैठक बुलाई, इस बैठक में मुंबई में ठहरे विधायकों के अलावा 9 विधायक गैर मौजूद रहे इनमें से सात विधायकों ने पहले से ही नहीं आने का कारण बता दिया था जबकि रामलिंगा रेड्डी अनुपस्थित रहे. खानापुर की विधायक अंजली निंबालकर भी विधायक दल की बैठक में शामिल नहीं हुई. इसके बाद उनके इस्तीफे की भी अटकलें जोर पकड़ रही हैं. इस विधायक दल की बैठक के बाद कांग्रेस के सभी नेता विधानसभा परिसर में बनी महात्मा गांधी की प्रतिमा के सामने जमा हुए और बीजेपी पर अपने विधायकों की खरीद-फरोख्त का आरोप लगाते हुए प्रदर्शन किया.

कर्नाटक की गठबंधन सरकार में मंत्री जमीर अहमद खान ने आरोप लगा दिया कि बीजेपी ने उनके विधायकों को किडनैप करके रखा हुआ है. हर विधायक पर 2 से 3 लोग पहरा दे रहे हैं. इसी वजह से इन विधायकों से कांग्रेस के नेता संपर्क नहीं कर पा रहे हैं. इस विरोध प्रदर्शन के बाद कांग्रेस ने स्पीकर से मुलाकात की और उन्हें एक पेटिशन देकर यह अपील की कि रामलिंगा रेड्डी को छोड़कर कांग्रेस के बाकी सभी बागी विधायकों के खिलाफ कार्यवाही होनी चाहिए. संविधान के नियमों के मुताबिक उन्हें 6 साल के लिए राजनीति से निष्कासित कर दिया जाना चाहिए.

कुमारस्वामी ने अपने पार्टी के विधायकों के साथ बैठक की ऐसा लगता है कि कुमारस्वामी को पहले से ही इस बात का अनुमान था कि बागी विधायकों के इस्तीफे पर फैसला एक दिन में नहीं होगा इसीलिए जेडीएस ने अपने बाकी विधायकों को बेंगलुरु के पास एक रिसॉर्ट में रखा है. आज सीएम कुमारस्वामी ने अपने पार्टी के विधायकों के साथ बैठक की और इस बात की रणनीति पर चर्चा हुई कि जेडीएस के तीन बागी विधायकों को किस तरह मनाया जाए. साथ ही कांग्रेस के बागी विधायकों को भी किस तरह वापस बुलाया जाए ताकि गठबंधन की सरकार को बचाया जा सके.

पहले उम्मीद की जा रही थी कि 12 जुलाई से शुरू होने वाले विधानसभा के सत्र से पहले कर्नाटक के इस राजनीतिक नाटक का पटाक्षेप हो जाएगा. लेकिन स्पीकर के फैसले के बाद अब ऐसा लगता है कर्नाटक का यह राजनीतिक संकट लंबा चलने वाला है. ऐसे में अब देखना होगा कि सरकार के गिरने के बाद राज्य में सरकार बनाने की संभावनाएं तलाश रही बीजेपी क्या रुख अपनाती है.

जम्मू-कश्मीर: पुलिस ने लोगों से कहा- सैनिकों की वर्दी जैसा ड्रेस पहनने से बचें

यह भी देखें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Rajeev Ranjan On Indus Water Treaty: पाकिस्तान की सांसें अटकीं, ममता पर बरसे जदयू नेता, अमेरिका-ईरान तनाव पर भी दी बड़ी चेतावनी
पाकिस्तान की अटकीं सांसें, ममता पर बरसे जदयू नेता, अमेरिका-ईरान तनाव पर भी दी बड़ी चेतावनी
TMC ने विमान खरीद खुद ही को किराए पर दिया! लग्जरी जेट-हेलिकॉप्टर में घिरीं ममता की पार्टी
TMC ने विमान खरीद खुद ही को किराए पर दिया! लग्जरी जेट-हेलिकॉप्टर में घिरीं ममता की पार्टी
11 जुलाई को चन्नी गुट की बघेल के साथ मीटिंग, राणा गुरजीत के आवास पर करेंगे दोनों नेता मुलाकात
11 जुलाई को चन्नी गुट की बघेल के साथ मीटिंग, राणा गुरजीत के आवास पर करेंगे दोनों नेता मुलाकात
दिल्ली-NCR पानी-पानी, देश भर में आसमानी आफत की कहानी; कहीं लगा जाम, कहीं करंट से गई जान
दिल्ली-NCR पानी-पानी, देश भर में आसमानी आफत की कहानी; कहीं लगा जाम, कहीं करंट से गई जान

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain
Monsoon Alert | Flood 2026 | Janhit: चमकते वादे, डूबी सड़कें...स्मार्ट सिटी की कड़वी हकीकत | Rain
UP Election 2027: रोजगार और महंगाई के मुद्दे छोड़ 'सनातन' पर होगा यूपी चुनाव? | Akhilesh Yadav
PM Modi in Australia: Melbourne में पीएम ने गिनाईं भारत की उपलब्धियां | Operation Sindoor |

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली-NCR पानी-पानी, देश भर में आसमानी आफत की कहानी; कहीं लगा जाम, कहीं करंट से गई जान
दिल्ली-NCR पानी-पानी, देश भर में आसमानी आफत की कहानी; कहीं लगा जाम, कहीं करंट से गई जान
बदले की आग में उबल रहा ईरान, मशहद में नम आंखों के बीच अयातुल्ला अली खामनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
बदले की आग में उबल रहा ईरान, मशहद में नम आंखों के बीच खामनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
ZIM vs BAN: जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
Explained: ...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज स्ट्रेट नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
Embed widget