एक्सप्लोरर

Karnataka Cabinet: कर्नाटक में सीएम सिद्धारमैया ने मंत्रियों के विभागों में किया फेरबदल, जानें किसे मिला कौन सा विभाग?

Karnataka Cabinet Reallocated: सीेएम सिद्धारमैया ने वित्त, मंत्रिमंडल मामले और कार्मिक एवं प्रशासनिक सुधार विभाग सहित उन सभी विभागों को अपने पास रखा है, जो अभी तक किसी को नहीं सौंपे गए हैं.

Karnataka Cabinet: कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने बुधवार (31 मई) को कैबिनेट में फेरबदल का ऐलान किया. सीेएम सिद्धारमैया ने वित्त, मंत्रिमंडल मामले, कार्मिक एवं प्रशासनिक सुधार विभाग, इंटेलिजेंस और सूचना सहित उन सभी विभागों को अपने पास रखा है, जो अभी तक किसी को आवंटित नहीं किए गए हैं.

वहीं एम बी पाटिल को बड़े एवं मध्यम उद्योग विभाग के साथ बुनियादी ढांचे का विकास विभाग की जिम्मेदारी दी गई है. कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के बेटे और विधायक प्रियांक खरगे को ग्रामीण विकास और पंचायती राज के अलावा आईटी और बीटी विभाग सौंपा गया है.

पहले एम बी पाटिल को सिर्फ बड़े एवं मध्यम उद्योग विभाग की जिम्मेदार दी गई थी. वहीं प्रियांक खरगे के पास पहले ग्रामीण विकास और पंचायती राज विभाग ही था. दरअसल सिद्धारमैया ने सोमवार (29 मई) को ही अपने मंत्रिमंडल में मंत्रियों के विभागों का बटंवारा किया था. शुरुआत में सिद्दारमैया और उपमुख्यमंत्री शिवकुमार सहित 10 मंत्रियों ने शपथ ली थी, इसके बाद शनिवार (27 मई) को 24 और मंत्रियों को मंत्रिमंडल में शामिल किया गया. 

किसे कौन सा विभाग मिला?
डिप्टी सीएम डीके शिवकुमार को सिंचाई और बेंगलुरु शहर विकास सहित बृहत बेंगलुरु महानगर पालिक (बीबीएमपी), बैंगलोर विकास प्राधिकरण, बैंगलोर जल आपूर्ति तथा सीवरेज बोर्ड, बैंगलोर मेट्रोपॉलिटन क्षेत्र विकास प्राधिकरण और बैंगलोर मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन लिमिटेड विभाग दिए गए थे. वहीं जी. परमेश्वर को गृह विभाग और के.जे. जॉर्ज को ऊर्जा विभाग दिया गया है.  एच. के. पाटिल को कानून और संसदीय मामले, विधान तथा पर्यटन विभाग दिया गया, जबकि के.एच. मुनियप्पा को खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति और उपभोक्ता मामलों का मंत्री बनाया गया है. 

शिवानंद पाटिल को कपड़ा और गन्ना विकास आदि की जिम्मेदारी सौंपी गई है. वहीं मधु बंगारप्पा प्राथमिक एवं माध्यमिक शिक्षा विभाग संभालेंगे, एम. सी. सुधाकर उच्च शिक्षा विभाग और एन.एस. बोसेराजू को लघु सिंचाई, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग सौंपा गया है.  हाल ही में हुए कर्नाटक की 224 सदस्यीय विधानसभा के चुनाव में कांग्रेस को 135 सीट मिलीं, जबकि बीजेपी को 66 और जेडीएस को 19 सीटें मिली थी.

ये भी पढ़ें- Karnataka Cabinet: लक्ष्मण सावदी को कर्नाटक कैबिनेट में नहीं मिली जगह, क्या कांग्रेस को होगा नुकसान?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

27 में 7 राज्यों की जंग! BJP की नई टीम की पहली बैठक, Gen Z पर क्या प्लान?
27 में 7 राज्यों की जंग! BJP की नई टीम की पहली बैठक, Gen Z पर क्या प्लान?
तेलंगाना में सियासी भूचाल! CM रेड्डी के खिलाफ जमीन घोटाले की शिकायत दर्ज
तेलंगाना में सियासी भूचाल! CM रेड्डी के खिलाफ जमीन घोटाले की शिकायत दर्ज
राहुल के कार्यक्रम से पहले बवाल, NSUI-ABVP समर्थक आपस में भिड़े
राहुल के कार्यक्रम से पहले बवाल, NSUI-ABVP समर्थक आपस में भिड़े
'झारखंड पर चुप, चर्चा से क्यों भागे', BJP का राहुल गांधी पर तंज
'झारखंड पर चुप, चर्चा से क्यों भागे', BJP का राहुल गांधी पर तंज

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तेलंगाना में सियासी भूचाल! CM रेड्डी के खिलाफ जमीन घोटाले की शिकायत दर्ज
तेलंगाना में सियासी भूचाल! CM रेड्डी के खिलाफ जमीन घोटाले की शिकायत दर्ज
UP में 52 नेताओं को मिला सुरक्षा कवच, CM योगी-मायावती और अखिलेश समेत इनके हैं नाम
यूपी में 52 नेताओं को मिला सुरक्षा कवच, CM योगी-मायावती और अखिलेश समेत इनके हैं नाम
‘मैं फ्री में…’, PCB में काम करने को लेकर बोले शोएब अख्तर
‘मैं फ्री में’, PCB में काम करने को लेकर बोले शोएब अख्तर
सनी देओल की ‘बंटवारा 1947’ हिट हुई या फ्लॉप? 8 दिनों के कलेक्शन से जानें पूरी रिपोर्ट
‘बंटवारा 1947’ हिट हुई या फ्लॉप? 8 दिनों के कलेक्शन से जानें पूरी रिपोर्ट
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
'झारखंड पर चुप, चर्चा से क्यों भागे', BJP का राहुल गांधी पर तंज
'झारखंड पर चुप, चर्चा से क्यों भागे', BJP का राहुल गांधी पर तंज
सड़क के इतना करीब आया हेलीकॉप्टर, उड़ने लगे लोग; वीडियो वायरल
सड़क के इतना करीब आया हेलीकॉप्टर, उड़ने लगे लोग; वीडियो वायरल
पीरियड की हर परेशानी हार्मोनल नहीं! ये संकेत हो सकते हैं गंभीर बीमारी का इशारा
पीरियड की हर परेशानी हार्मोनल नहीं! ये संकेत हो सकते हैं गंभीर बीमारी का इशारा
Embed widget