एक्सप्लोरर

Karnataka Politics: 'BJP सरकार को अस्थिर करने के लिए एक्टिव, विधायकों से...', डीके शिवकुमार का बड़ा दावा

DK Shivakumar On BJP: कर्नाटक के डिप्टी सीएम डीके शिवकुमार ने दावा किया कि बीजेपी कांग्रेस के विधायकों से संपर्क कर रही है.

Karnataka Politics: कर्नाटक के डिप्टी सीएम डीके शिवकुमार ने बुधवार (18 अक्टूबर) को बड़ा दावा किया. उन्होंने कहा कि उन्हें पता है कि हमारी सरकार को अस्थिर करने के लिए बीजेपी की एक टीम सक्रिय है.

डीके शिवकुमार ने कहा, ‘‘हां, हम इससे अवगत हैं. सभी विधायक मुझे और मुख्यमंत्री सिद्धारमैया को पूरी जानकारी दे रहे हैं कि कौन-कौन उनसे मिल रहा है. वे हमें बता रहे हैं कि उन्हें बीजेपी की ओर से क्या पेशकश की जा रही है.’’ उन्होंने आगे कहा कि वह अगले विधानसभा सत्र के दौरान विधायकों से इसका खुलासा करायेंगे. 

पहले भी किया दावा
कर्नाटक कांग्रेस के अध्यक्ष शिवकुमार ने उन दावों पर एक सवाल के जवाब में कहा कि सरकार को अस्थिर करने के लिए भाजपा में एक टीम एक्टिव है. उन्होंने कहा, ‘‘हमारे पास हर चीज की जानकारी है...अभी नहीं, जब विधानसभा सत्र होगा, हम उन (विधायकों) से खुलासा करवाएंगे, जिनसे संपर्क किया गया है. ’’

शिवकुमार ने पहले भी दावा किया था कि राज्य में कांग्रेस नीत सरकार को गिराने की साजिश सिंगापुर में रची जा रही है.

किसके पास कितने विधायक
इस साल हुए कर्नाटक विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने अपने दम पर बहुमत हासिल किया था. उसे 224 सीटों में 135 पर जीत मिली थी. वहीं बीजेपी 66 पर सिमट गई थी. इसके अलावा पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवगौड़ा की जेडीएस (JDS) ने सिर्फ 19 सीटों पर जीत दर्ज की थी. अब बीजेपी और जेडीएस में अगले साल होने वाले लोकसभा चुनाव को लेकर गठबंधन हो गया है. 

इसके बाद सिद्धारमैया के नेतृत्व में कांग्रेस की सरकार बनी थी. फिर विधानसभा में बीजेपी और जेडीएस ने मिलकर कर्नाटक सरकार को कई मुद्दों पर घेरना शुरू कर दिया था. इसपर पलटवार करते हुए कांग्रेस ने कहा था कि जेडीएस बीजेपी की टीम है. 

ये भी पढ़ें- BJP-JDS Alliance: एचडी देवेगौड़ा की पार्टी में टूट? JDS प्रदेश प्रमुख सीएम इब्राहिम ने BJP से गठबंधन को लेकर दिया अहम बयान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कौन हैं प्रह्लाद जोशी, जिन्हें धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद सौंपी गई शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी?
कौन हैं प्रह्लाद जोशी, जिन्हें धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद सौंपी गई शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी?
पेपर लीक के खिलाफ लोकसभा में पेश होगा बिल, मंत्री जितेंद्र सिंह रखेंगे प्रस्ताव
पेपर लीक के खिलाफ लोकसभा में पेश होगा बिल, मंत्री जितेंद्र सिंह रखेंगे प्रस्ताव
धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा मंजूर, जानें किसे मिली शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी?
धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा मंजूर, जानें किसे मिली शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी?
‘सत्ता में बैठे लोगों से ज्यादा...’, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर क्या बोले KTR?
‘सत्ता में बैठे लोगों से ज्यादा...’, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर क्या बोले KTR?

वीडियोज

Salman Khan का नया पोस्ट बना चर्चा का विषय,
Saanvie Tallwar ने Karan Kundrra पर लगाया थप्पड़ और बिना सहमति Kiss का आरोप, सालों बाद बड़ा खुलासा
Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कौन हैं प्रह्लाद जोशी, जिन्हें धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद सौंपी गई शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी?
कौन हैं प्रह्लाद जोशी, जिन्हें धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद सौंपी गई शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी?
तेज प्रताप यादव को पुलिस ने फिर हिरासत में लिया, मॉल में घूम रहे थे, वहीं से उठाया
तेज प्रताप यादव को पुलिस ने फिर हिरासत में लिया, मॉल में घूम रहे थे, वहीं से उठाया
'धर्मेंद्र प्रधान की बलि चढ़ी', शिक्षा मंत्री के इस्तीफे पर BJP के इस नेता ने खोला मोर्चा!
'धर्मेंद्र प्रधान की बलि चढ़ी', शिक्षा मंत्री के इस्तीफे पर BJP के इस नेता ने खोला मोर्चा!
तीसरे टी20 में कितने बदलाव के साथ उतरेगी टीम इंडिया? कप्तान श्रेयस अय्यर ने अभी से बता दिया
तीसरे टी20 में कितने बदलाव के साथ उतरेगी टीम इंडिया? कप्तान श्रेयस अय्यर ने अभी से बता दिया
'आ गया सरकार को हटाने का वक्त', प्रधान के इस्तीफे पर हमलावर राहुल, जानें पहला रिएक्शन
'आ गया सरकार को हटाने का वक्त', प्रधान के इस्तीफे पर हमलावर राहुल, जानें पहला रिएक्शन
'मैं जेन जी को हल्के में लेती थी...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद खुशी से झू्मीं सोनाक्षी सिन्हा, कान पकड़कर किया उठक-बैठक
'मैं जेन जी को हल्के में लेती थी...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद खुशी से झू्मीं सोनाक्षी सिन्हा, कान पकड़कर किया उठक-बैठक
ITR: ई-फाइलिंग साइट ठप, टैक्सपेयर्स की बढ़ी मुश्किलें
ITR: ई-फाइलिंग साइट ठप, टैक्सपेयर्स की बढ़ी मुश्किलें
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर नेहा सिंह राठौर का तंज, बोलीं- 'अगला नंबर इथेनॉल वाले का...'
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर नेहा सिंह राठौर का तंज, बोलीं- 'अगला नंबर इथेनॉल वाले का...'
Embed widget