एक्सप्लोरर

अधर में पड़ा 545 पुलिस सब-इंस्पेक्टर का भविष्य, सिद्धारमैया सरकार ने दिए भर्तियों की न्यायिक जांच के आदेश

कर्नाटक सरकार ने अपने आदेश में सीआईडी और पुलिस भर्ती विंग को न्यायिक आयोग को मामले से जुड़े सभी आवश्यक दस्तावेजों की जानकारी और हर संभव सहयोग देने को कहा है.

Karnataka PSI Recruitment Scam: कर्नाटक की नव-निर्वाचित सिद्धारमैया सरकार के एक फैसले ने राज्य के 545 नव-नियुक्त पुलिस उप-निरीक्षक का भविष्य अधर में डाल दिया है. दरअसल बीजेपी के शासन काल में हुई इन भर्तियों में हुए कथित घोटाले की जांच के लिए सरकार ने एक न्यायिक आयोग का गठन किया है, जिसकी जांच हाईकोर्ट के एक रिटायर्ड जज करेंगे.

कांग्रेस ने 545 पीएसआई की भर्ती में कथित अनियमितताओं और भ्रष्टाचार को लेकर तत्कालीन भाजपा सरकार को आड़े हाथों लिया था. विधानसभा चुनाव के प्रचार के दौरान यह भगवा पार्टी के खिलाफ उसके प्रमुख हथियारों में से एक था. 

पुलिस ने दिया था सीआईडी जांच का आदेश
परीक्षा परिणामों में हेरफेर के आरोपों के बाद, तत्कालीन सरकार ने आपराधिक जांच विभाग (सीआईडी) द्वारा जांच का आदेश दिया था, जिसने पुलिस भर्ती सेल के कई अधिकारियों को गिरफ्तार किया था, जिसमें इसके तत्कालीन प्रमुख अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक अमृत पॉल और बड़ी संख्या में परीक्षा देने वाले उम्मीदवार भी शामिल थे. सरकार ने परीक्षा के नतीजे भी रद्द कर दिए थे और दोबारा परीक्षा कराने का फैसला किया था. 

किन सवालों के जवाब ढूंढेगा न्यायिक आयोग?

कर्नाटक सरकार का न्यायिक आयोग इस भर्ती प्रक्रिया में पैदा हुआ इन 4 सावलों के जवाब ढूंढेगी. 

1. क्या 545 पीएसआई की भर्ती की प्रक्रिया के दौरान नियमों का उल्लंघन किया गया था? 

2. उल्लंघन या अवैधताएं क्या थीं और वे किस स्तर पर की गईं? 

3. वे कौन लोग हैं जिन्होंने अवैध कार्यों से अनुचित लाभ प्राप्त किया? 

4. पीएसआई भर्ती परीक्षा को नियमानुसार और पारदर्शी तरीके से आयोजित करने के लिए सरकार क्या उपाय कर सकती है?

कर्नाटक सरकार के आदेश में सीआईडी और पुलिस भर्ती विंग को न्यायिक आयोग को मामले से जुड़े सभी आवश्यक दस्तावेजों की जानकारी और हर संभव सहयोग देने को कहा है. इसके अलावा, डीजी और आईजीपी को यह सुनिश्चित करने के लिए कहा गया है कि आयोग को आवश्यक सुविधाओं और कर्मचारियों के साथ बेंगलुरु में एक ऑफिस भी उपलब्ध कराया जाए. 

Seema Haider Pakistan: सीमा और सचिन की तबियत बिगड़ी, परिवार ने बताया बात भी नहीं कर पा रही, क्या हो गई अनहोनी?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पेपर लीक के खिलाफ लोकसभा में पेश होगा बिल, मंत्री जितेंद्र सिंह रखेंगे प्रस्ताव
पेपर लीक के खिलाफ लोकसभा में पेश होगा बिल, मंत्री जितेंद्र सिंह रखेंगे प्रस्ताव
धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा मंजूर, जानें किसे मिली शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी?
धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा मंजूर, जानें किसे मिली शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी?
‘सत्ता में बैठे लोगों से ज्यादा...’, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर क्या बोले KTR?
‘सत्ता में बैठे लोगों से ज्यादा...’, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर क्या बोले KTR?
पीएम मोदी ने स्वीकार किया धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा, पेपर लीक पर प्रदर्शन के बीच बड़ा एक्शन
पीएम मोदी ने स्वीकार किया धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा, पेपर लीक पर प्रदर्शन के बीच बड़ा एक्शन

वीडियोज

Salman Khan का नया पोस्ट बना चर्चा का विषय,
Saanvie Tallwar ने Karan Kundrra पर लगाया थप्पड़ और बिना सहमति Kiss का आरोप, सालों बाद बड़ा खुलासा
Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
नीट पेपर लीक पर बवाल से प्रधान के इस्तीफे तक... किस तरह से CJP के एक ऐलान से बदल गया पूरा गेम
नीट पेपर लीक पर बवाल से प्रधान के इस्तीफे तक... किस तरह से CJP के एक ऐलान से बदल गया पूरा गेम
अब CM सम्राट चौधरी हटेंगे? पटना में जुटेंगे 'कॉकरोच', अभिजीत दीपके का बड़ा ऐलान
अब CM सम्राट चौधरी हटेंगे? पटना में जुटेंगे 'कॉकरोच', अभिजीत दीपके का बड़ा ऐलान
'धर्मेंद्र प्रधान की बलि चढ़ी', शिक्षा मंत्री के इस्तीफे पर BJP के इस नेता ने खोला मोर्चा!
'धर्मेंद्र प्रधान की बलि चढ़ी', शिक्षा मंत्री के इस्तीफे पर BJP के इस नेता ने खोला मोर्चा!
IND vs ZIM Highlights: भारत ने दूसरे टी20 में जिम्बाब्वे को बुरी तरह रौंदा, दर्ज की 2026 की तीसरी सबसे बड़ी जीत
भारत ने दूसरे टी20 में जिम्बाब्वे को बुरी तरह रौंदा, दर्ज की 2026 की तीसरी सबसे बड़ी जीत
'आ गया सरकार को हटाने का वक्त', प्रधान के इस्तीफे पर हमलावर राहुल, जानें पहला रिएक्शन
'आ गया सरकार को हटाने का वक्त', प्रधान के इस्तीफे पर हमलावर राहुल, जानें पहला रिएक्शन
ITR: ई-फाइलिंग साइट ठप, टैक्सपेयर्स की बढ़ी मुश्किलें
ITR: ई-फाइलिंग साइट ठप, टैक्सपेयर्स की बढ़ी मुश्किलें
'मिट्टी में मिला सरकार का अहंकार', गोगोई से अखिलेश तक... प्रधान के इस्तीफे पर क्या बोला विपक्ष
'मिट्टी में मिला सरकार का अहंकार', गोगोई से अखिलेश तक... प्रधान के इस्तीफे पर क्या बोला विपक्ष
कैसे काम करता है NTA का सिस्टम, UGC-CBSE और UPSC से कितनी अलग है व्यवस्था?
कैसे काम करता है NTA का सिस्टम, UGC-CBSE और UPSC से कितनी अलग है व्यवस्था?
Embed widget