एक्सप्लोरर

कर्नाकट में बड़ा हादसा, गणेश विसर्जन के जुलूस में घुसा ट्रक, 8 की मौत, कई घायल

कर्नाटक के हासन जिले में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. गणपति विसर्जन जुलूस के दौरान हुए इस हादसे में कुल 8 लोगों की जान जा चुकी है. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

कर्नाटक के हासन जिले में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. होलेनरसीपुरा के मोसले होसहल्ली के पास गणपति विसर्जन जुलूस में एक भारी मालवाहक ट्रक घुस गया. एनएच-373 पर हुए इस हादसे में 5 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 3 लोगों की अस्पताल में मौत हो गई. इस हादसे में अब तक 8 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं. पुलिस के मुताबिक गंभीर रूप से घायल 8 मरीज अस्पताल में भर्ती हैं.

जानकारी के मुताबिक, जश्न और भक्ति के माहौल में निकले गणपति जुलूस को एक तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी. घटना के तुरंत बाद पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने 3 लोगों को मृत घोषित कर दिया. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और हादसे की वजह का पता लगाने की कोशिश की जा रही है. 

एचडी कुमारस्वामी ने जाहिर की संवेदना

केंद्रीय मंत्री एचडी कुमारस्वामी ने इस हादसे को लेकर अपनी संवेदना जाहिर की है. उन्होंने कहा, 'हासन तालुका के मोसालेहोसाहल्ली में गणपति विसर्जन जुलूस के दौरान हुए भीषण हादसे की खबर सुनकर मुझे गहरा सदमा पहुंचा है.'

उन्होंने आगे कहा कि इस हादसे में कई लोगों की जान चली गई और 20 से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं. यह बेहद दुखद है कि गणपति जुलूस के दौरान एक ट्रक की चपेट में आने से श्रद्धालुओं की जान चली गई.

'राज्य सरकार घायलों का कराए सही उपचार'

पीड़ितों की ओर संवेदना जाहिर करते हुए एचडी कुमारस्वामी ने कहा, 'यह एक बेहद दुर्भाग्यपूर्ण घटना है. ईश्वर दिवंगत आत्माओं को शांति प्रदान करे और शोकाकुल परिवारों को यह दुःख सहने की शक्ति प्रदान करे. मैं सभी घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं. राज्य सरकार घायलों को सही निःशुल्क उपचार प्रदान करने के लिए कदम उठाए.'

ये भी पढ़ें:- पहिया गिर गया... स्पाइसजेट की फ्लाइट में बैठा यात्री चिल्लाया, कैमरे में कैद किया डरावना मंजर, देखे वीडियो

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

RAF ने चलाई पैलेट गन? जंतर-मंतर घटना पर सामने आई बड़ी जानकारी
RAF ने चलाई पैलेट गन? जंतर-मंतर घटना पर सामने आई बड़ी जानकारी
विजय सरकार के आदेश को मद्रास HC से झटका, जानें क्या है पूरा मामला
विजय सरकार के आदेश को मद्रास HC से झटका, जानें क्या है पूरा मामला
J&K में दिखा पाकिस्तानी ड्रोन, आर्मी अलर्ट, राजौरी-सांबा में सर्च ऑपरेशन
J&K में दिखा पाकिस्तानी ड्रोन, आर्मी अलर्ट, राजौरी-सांबा में सर्च ऑपरेशन
PM मोदी और राहुल को टैग कर क्या बोलीं सोनम वांगचुक की पत्नी गीतांजलि?
PM मोदी और राहुल को टैग कर क्या बोलीं सोनम वांगचुक की पत्नी गीतांजलि?

वीडियोज

Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी
Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से
Kareena Kapoor का खुलासा, रिजेक्शन के बाद रात-रात भर रोती थीं Karisma Kapoor
Prabhas की Spirit में Katrina Kaif की एंट्री? Cameo Role की रिपोर्ट्स ने बढ़ाई चर्चा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP के अल्टीमेटम पर एक्शन में सरकार, अब उठाने जा रही ये बड़ा कदम
CJP के अल्टीमेटम पर एक्शन में सरकार, अब उठाने जा रही ये बड़ा कदम
चीन ने तरेरी आंख, US को दी जवाबी कार्रवाई की धमकी, जानें पूरा मामला
चीन ने तरेरी आंख, US को दी जवाबी कार्रवाई की धमकी, जानें पूरा मामला
राजनीति में आएंगे अभिजीत दीपके? शिंदे के मंत्री का खुलासा
राजनीति में आएंगे अभिजीत दीपके? शिंदे के मंत्री का खुलासा
CWG 2026: ज्ञानेश्वरी यादव ने 199 किलो वजन उठाकर रचा इतिहास, पीएम मोदी ने दी बधाई
ज्ञानेश्वरी यादव ने 199 किलो वजन उठाकर रचा इतिहास, पीएम मोदी ने दी बधाई
'खुद के खर्चे पर राजनीति करता हूं', रवि किशन ऐसा क्यों बोले?
'खुद के खर्चे पर राजनीति करता हूं', रवि किशन ऐसा क्यों बोले?
Xप्लेन: भारत में घटते Gen Z वोटर्स! क्या वाकई फैसले लेने के काबिल है?
भारत में घटते Gen Z वोटर्स! क्या वाकई फैसले लेने के काबिल है?
विजय सरकार के आदेश को मद्रास HC से झटका, जानें क्या है पूरा मामला
विजय सरकार के आदेश को मद्रास HC से झटका, जानें क्या है पूरा मामला
रात भर आंखों पर पट्टी, मसूरी में छोड़ा, जंतर-मंतर के मसीहा जुनैद का आरोप
रात भर आंखों पर पट्टी, मसूरी में छोड़ा, जंतर-मंतर के मसीहा जुनैद का आरोप
Embed widget