एक्सप्लोरर

Siddaramaiah on Hindi Language: भाषा विवाद में कूदे कर्नाटक के पूर्व सीएम सिद्धारमैया, कहा- हिंदी न कभी हमारी राष्ट्रीय भाषा थी और न होगी

Hindi Kannada Language Politics: हिंदी और कन्नड़ भाषा के विवाद पर राजनीति शुरू हो गई है. इस मामले पर कर्नाटक के पूर्व सीएम सिद्धारमैया ने कहा है कि हिंदी न कभी हमारी राष्ट्रीय भाषा थी और न कभी होगी.

Language dispute politics: देश में लाउडस्पीकर, हिजाब और बुलडोजर कार्रवाई पर विवाद के बाद अब एक और विवाद ने जन्म ले लिया है. भाषा विवाद. भाषा को लेकर विवाद शुरू हो गया है. अब इस पर राजनीति भी शुरू हो गई है. पहले राष्ट्रीय भाषा हिंदी को लेकर कन्नड़ सुपरस्टार किच्चा सुदीप और बॉलिवुड एक्टर अजय देवगन में बहस छिड़ी. अब इस मामले में कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री सिद्धारमैया भी कूद पड़े हैं.

हिंदी हमारी राष्ट्रीय भाषा न थी और न कभी होगी

सिद्धारमैया ने कहा है कि हिंदी कभी भी हमारी राष्ट्रीय भाषा नहीं होगी. सिद्धारमैया ने ट्वीट करते हुए कहा कि हिंदी हमारी राष्ट्रीय भाषा न कभी थी और न कभी होगी. हमारे देश की भाषाई विविधता का सम्मान करना प्रत्येक भारतीय का कर्तव्य है. प्रत्येक भाषा का अपना समृद्ध इतिहास है, जिस पर लोगों को गर्व होना चाहिए. मुझे कन्नड़ होने पर गर्व है.

इस तरह शुरू हुआ था भाषा पर विवाद

भाषा पर विवाद को हवा पिछले हफ्ते एक फिल्म लॉन्चिंग के मौके पर मिली. इस मौके पर कन्नड फिल्म अभिनेता किच्चा सुदीप से पूछा गया था कि केजीएफ चैप्टर 2 की सफलता को आप कैसे देखते हैं तो उन्होंने इसके जवाब में कहा था कि हिंदी अब हमारी राष्ट्रीय भाषा नहीं है. हिंदी फिल्म निर्माताओं को कहना चाहिए कि वे ऑल इंडिया फिल्में बना रहे हैं. वे उन (बॉलीवुड) फिल्मों को तमिल और तेलुगु में डब कर रहे हैं और संघर्ष कर रहे हैं. वे सक्षम नहीं हैं. आज हम सिर्फ ऐसी फिल्में बनाते हैं जो हर जगह पहुंचती हैं.

इसके जवाब में अजय देवगन ने कहा कि हिंदी हमारी राष्ट्रीय भाषा थी, है और हमेशा रहेगी. मेरे भाई, आपके अनुसार अगर हिंदी हमारी राष्ट्रभाषा नहीं है तो आप अपनी मातृभाषा की फिल्मों को हिंदी में डब करके क्यों रिलीज करते हैं? देवगन ने हिंदी में लिखा. अजय देवगन ने अपने ट्वीट में कहा कि हिंदी हमारी मातृभाषा और राष्ट्रभाषा थी, है और हमेशा रहेगी. जन गण मन. इसके बाद इन दोनों ने आपस में कई ट्वीट किए और एक दूसरे को जवाब देते रहे और इस मामले को यहीं खत्म करने की बात कही थी.

ये भी पढ़ें: Hijab Row: हिजाब मामले पर जल्द हो सकती है सुनवाई, चीफ जस्टिस ने याचिकाकर्ता से कहा- 2 दिन कीजिए इंतज़ार

ये भी पढ़ें: Karnataka Bible Row: कर्नाटक के स्कूलों में नया विवाद, हिजाब के बाद, क्लास में बाइबिल पर बवाल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Exclusive: 'मुगलों के राज में सोने की चिड़िया कहलाता था भारत...', मणिशंकर अय्यर के बयान पर बवाल
'मुगलों के राज में सोने की चिड़िया कहलाता था भारत...', मणिशंकर अय्यर के बयान पर बवाल
असम विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस ने 23 उम्मीदवारों की लिस्ट की जारी, सहयोगी दलों को दी 15 सीटें
असम विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस ने 23 उम्मीदवारों की लिस्ट की जारी, सहयोगी दलों को दी 15 सीटें
अब एक ही घर में PNG और LPG नहीं चलेंगे साथ-साथ, सरकार ने लगाई रोक, आसान शब्दों में समझें माजरा
अब एक ही घर में PNG और LPG नहीं चलेंगे साथ-साथ, सरकार ने लगाई रोक, आसान शब्दों में समझें माजरा
मधुमक्खियों के हमले से नहीं डिगा इरादा, बंडी संजय की पदयात्रा में ड्रोन से छत्ता टूटा, मंत्री ने जारी रखी यात्रा
मधुमक्खियों के हमले से नहीं डिगा इरादा, बंडी संजय की पदयात्रा में ड्रोन से छत्ता टूटा, मंत्री ने जारी रखी यात्रा

वीडियोज

CRIME NEWS : अमेरिका का वांटेड लेटर | Sansani
Pune News: Lift में फंसा मासूम का हाथ, सोसाइटी में मचा हड़कंप | Maharastra News
Janhit With Chitra Tripathi: खतरनाक Hormuz पार कर भारत की ओर बढ़ा Shivalik | PM Modi
Ghanti Bajao: सिलेंडर संकट के बीच काला खेल, देशभर में छापे और गिरफ्तारियां | LPG Black Marketing
Sandeep Chaudhary: ईरान ने बढ़ाया हाथ...भारत किसके साथ? | ABP News | Gas Crisis

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमेरिका ने ईरान के खर्ग द्वीप पर 90 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना, सामने आया वीडियो
अमेरिका ने ईरान के खर्ग द्वीप पर 90 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना, सामने आया वीडियो
कुलदीप यादव की शादी में पहुंचे धीरेंद्र शास्त्री, बाबा बागेश्वर ने क्रिकेटर को दिया खास तोहफा
कुलदीप यादव की शादी में पहुंचे धीरेंद्र शास्त्री, बाबा बागेश्वर ने क्रिकेटर को दिया खास तोहफा
शरवरी वाघ की 28 दिन में हो रहीं दो फिल्में रिलीज, साल 2026 में झोली में गिरे इतने प्रोजेक्ट्स
शरवरी वाघ की 28 दिन में हो रहीं दो फिल्में रिलीज, साल 2026 में झोली में गिरे इतने प्रोजेक्ट्स
Kuldeep Yadav Wedding: दूल्हे राजा कुलदीप यादव ले चले बारात, शादी का लेटेस्ट वीडियो आया सामने; देखें
दूल्हे राजा कुलदीप यादव ले चले बारात, शादी का लेटेस्ट वीडियो आया सामने; देखें
Iran US War: ‘जंग जीते बिना नहीं होगा सीजफायर’, युद्ध के बीच ईरान का बड़ा बयान, अमेरिका को दी चुनौती
‘जंग जीते बिना नहीं होगा सीजफायर’, युद्ध के बीच ईरान का बड़ा बयान, अमेरिका को दी चुनौती
Iran-US War: ‘US का सबसे बड़ा युद्धपोत भी फेल...’, ईरान का बड़ा दावा, जानें मुस्लिम देशों से क्या की अपील
‘US का सबसे बड़ा युद्धपोत भी फेल...’, ईरान का बड़ा दावा, जानें मुस्लिम देशों से क्या की अपील
दिल्ली एयरपोर्ट पर CISF जवान की ईमानदारी, भीड़ में ढूंढकर यात्री को लौटाया खोया पासपोर्ट, सोशल मीडिया पर तारीफ
दिल्ली एयरपोर्ट पर CISF जवान की ईमानदारी, भीड़ में ढूंढकर यात्री को लौटाया खोया पासपोर्ट, सोशल मीडिया पर तारीफ
HP का सिलेंडर करना है बुक तो न हो परेशान, नोट कर लें हेल्पलाइन नंबर
HP का सिलेंडर करना है बुक तो न हो परेशान, नोट कर लें हेल्पलाइन नंबर
Embed widget