एक्सप्लोरर

'आयकर विभाग के प्रतिनिधि की तरह बात क्यों कर रहे हैं बीजेपी-जेडीएस के नेता', डिप्टी सीएम डीके शिवकुमार ने साधा निशाना

Karnataka Politics: आयकर अधिकारियों ने बेंगलुरु के एक ठेकेदार के यहां से भारी मात्रा में नकदी बरामद की, जिसे लेकर बीजेपी और जेडीएस कांग्रेस पर निशाना साध रही थीं.

Karnataka News: कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ने बेंगलुरु के एक ठेकेदार की संपत्ति की तलाशी के दौरान बरामद की गई धनराशि को कर्नाटक की कांग्रेस सरकार और उसके नेताओं से जोड़ने को लेकर विपक्ष पर निशाना साधा. उन्होंने सवाल किया कि जनता दल (सेक्युलर) और भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के नेता इस मामले में आईटी विभाग विभाग के प्रतिनिधियों की तरह व्यवहार क्यों कर रहे हैं? 

बीजेपी और जेडीएस के नेताओं पर साधा निशाना

उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ने कहा, "आयकर विभाग ने अब तक तलाशी और वहां से बरामद की गई सामग्री के संबंध में कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है. वे (बीजेपी और जेडीएस नेता) जो चाहे बोल रहे हैं. इस छापेमारी पर आयकर विभाग को आधिकारिक बयान देने दीजिए, उसके बाद बोलेंगे. जेडीएस नेता कुमारस्वामी या बीजेपी नेता आयकर विभाग के प्रतिनिधि नहीं हैं, लेकिन वे ऐसे बात कर रहे हैं जैसे वे विभाग के प्रतिनिधि हों.’’ 

आईटी ने बरामद की नकदी

यह पूछे जाने पर कि क्या उन्हें राज्य में आयकर विभाग के और छापे की उम्मीद है? इस सवाल के जवाब में उन्होंने कहा, ‘‘मैं अभी कुछ नहीं कहूंगा, आयकर विभाग के पास जो जानकारी है, उसे जारी करने दीजिए और बाद में इस पर बात करते हैं.’’

आधिकारिक सूत्रों के अनुसार, आईटी अधिकारियों ने कुछ ठेकेदारों की संपत्ति की तलाशी ली है और कथित तौर पर शहर के एक ठेकेदार की संपत्ति में कई बक्सों में छिपाकर रखी गई भारी मात्रा में नकदी बरामद की है.

बीजेपी ने कांग्रेस पर साधा निशाना

कई बीजेपी नेताओं और जेडीएस के कुमारस्वामी ने इसे लेकर कांग्रेस सरकार पर निशाना साधा. उन्होंने आरोप लगाया है कि आयकर अधिकारियों की ओर से बरामद किया गया धन वास्तव में ठेकेदारों से उनके लंबित बिल को मंजूरी देने के बदले में कमीशन के रूप में जमा किया गया था, ताकि पांच राज्यों में आगामी चुनावों में वो खर्च किया जा सके.

बीजेपी के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री आर अशोक ने शनिवार (14 अक्टूबर) को कहा, "बीजेपी तलाशी के दौरान बरामद धन की सच्चाई जानने के लिए केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) की जांच की मांग करती है. एक ठेकेदार जिसकी पत्नी पहले कांग्रेस पार्षद थी, उसके घर से 42 करोड़ रुपये से अधिक नकदी बरामद की गई है. यह दर्शाता है कि यह सरकार कैसे काम कर रही है. इस बात पर संदेह है कि ठेकेदार को इतना पैसा कैसे मिला, जबकि उन्हें पिछले कुछ वर्षों से कोई ठेका नहीं मिला था और न ही कभी उन्हें बड़े ठेके मिले थे."

ये भी पढ़ें:  'यह आत्महत्या नहीं, युवाओं के सपनों और आकांक्षाओं की हत्या है', तेलंगाना में छात्रा की सुसाइड पर और क्या बोले राहुल गांधी?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सौरव गांगुली की निजी सचिव ने दर्ज कराई शिकायत, धमकी भरे पत्र भेजने का आरोप
सौरव गांगुली की निजी सचिव ने दर्ज कराई शिकायत, धमकी भरे पत्र भेजने का आरोप
UP चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी बैठक, राहुल गांधी ने दिए ये निर्देश
UP चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी बैठक, राहुल गांधी ने दिए ये निर्देश
लाठियां, कंटीले तारों के बैरिकेड्स और जिद… किस उलझन में फंसी झारखंड सरकार?
लाठियां, कंटीले तारों के बैरिकेड्स और जिद… किस उलझन में फंसी झारखंड सरकार?
पूर्व आतंकवादी ने अपने ही कमांडर की कर दी थी हत्या, कोर्ट ने सुनाई सख्त सजा
पूर्व आतंकवादी ने अपने ही कमांडर की कर दी थी हत्या, कोर्ट ने सुनाई सख्त सजा

वीडियोज

Janhit with Chitra Tripathi: CM Soren से छात्र..'हमको झुका ना पाओगे'! | Jharkhand Students Protest
Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लाठियां, कंटीले तारों के बैरिकेड्स और जिद… किस उलझन में फंसी झारखंड सरकार?
लाठियां, कंटीले तारों के बैरिकेड्स और जिद… किस उलझन में फंसी झारखंड सरकार?
15 अगस्त को क्या करेंगे अभिजीत दीपके? वीडियो जारी कर बताया प्लान
15 अगस्त को क्या करेंगे अभिजीत दीपके? वीडियो जारी कर बताया प्लान
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
UP चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी बैठक, राहुल गांधी ने दिए ये निर्देश
UP चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी बैठक, राहुल गांधी ने दिए ये निर्देश
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
यूक्रेन के खिलाफ आखिरी विकल्प से पहले पुतिन का बड़ा कदम, अब क्या करेंगे जेलेंस्की
यूक्रेन के खिलाफ आखिरी विकल्प से पहले पुतिन का बड़ा कदम, अब क्या करेंगे जेलेंस्की
Embed widget